30/03/2026
“हर सफर का एक आखिरी पड़ाव होता है,
हर कहानी का एक आखिरी अध्याय होता है।”
इस का मतलब है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। सेवानिवृत्ति भी ऐसा ही एक मौका है, जहाँ कामकाजी जीवन खत्म होता है और एक नई, खुशहाल यात्रा शुरू होती है। Retirement celebration यानी की विदाई समारोह जिसके जरिए हम अपने आभार और भावनाओं को व्यक्त करते हैं। यह उस व्यक्ति को यह एहसास दिलाने का तरीका है कि उनका काम हमारे लिए कितना खास था। सेवानिवृत्ति का यह समय है आराम करने, अपने शौक पूरे करने और परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताने का!
हमारे स्कूल मे पिछले 26 साल से कार्यरत एक मेहनती और ईमानदार अध्यापिका मैडम रेणु जैन की retirement के अवसर पर आज एक बहुत खूबसूरत विदाई समारोह का आयोजन किया गया ! जिस मे खास तौर पर हमारी कमेटी सदस्य आदरणीय मैडम Sangita Rani जी ने आकर सभी स्टाफ की हौसला अफ़ज़ाई की और मैडम रेणु जैन को शुभकामना दी.. स्कूल उनका बहुत आभारी है!
साथ ही स्कूल के पुराने retired साथियों ने भी फंक्शन मे और चार चाँद लगाए! स्कूल खास तौर पर Shobha Mahajan जी, शांति मैडम जी, Tripta Kumari जी, रंधावा मैडम जी, mrs. Suman mahajan ji, Kumud Jain जी, Asha Kundra जी, Bhupinder Kaur, Minakshi Koundal , Dolly Minhas , Meena Devi , pallavi shastri, ruchi gupta, laadi bhaaji, savita, babita जी का आभारी है कि उन्होंने स्कूल के लिए अपना कीमती समय दिया 🥰
प्रिंसिपल मैडम Renuka Saini जी की प्रेरणा और मैडम Meenakshi Jain जी की अथक मेहनत और इमोशन से भरपूर कार्यक्रमो ने पूरे समारोह को उल्लास और भावुक पलों का खूबसूरत मिश्रण बना दिया! पूरे स्टाफ ने भी उन्हे पूरा सहयोग दिया! रंगा रंग कार्यक्रम और मैडम रेणु जैन के लिए कुछ भाषण भी प्रस्तुत किये गए जो बेहतरीन थे! इस शुभ अवसर पर रेणु जी का पूरा परिवार भी उपस्थित था!
सभी ने समारोह का खूब आनंद लिया और रेणु जी को उनके स्वभाव के अनुसार खुशी खुशी विदाई दी !