Bhim Army Students Federation East Champaran

Bhim Army Students Federation East Champaran

Share

लड़ो पढ़ाई करने को, पढ़ो समाज बदलने को
भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन पूर्वी चंपारण बिहार

Photos from Bhim Army Students Federation East Champaran 's post 02/11/2025

मुजफ्फरपुर ज़िले के 89-औरई विधानसभा क्षेत्र में आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना लोकसभा से सांसद एड. चंद्रशेखर आज़ाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जनसभा का आयोजन दो स्थानों पर किया गया पहला पहसौल बाजार में दोपहर 1 बजे और दूसरा हथौड़ी हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2 बजे। दोनों स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने “जय भीम – जय भारत – जय संविधान” के नारों के साथ आज़ाद समाज पार्टी के समर्थन में उत्साह प्रकट किया।
इस कार्यक्रम के आयोजक मो. आफताब आलम ने कहा कि यह सभा “बहुजन एकता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि “जनसमूह की शक्ति ही हमारी ताकत है और आज का यह जनसैलाब उस एकजुटता का प्रमाण है।”
मो. आफताब आलम पहले भाकपा (माले) के नेता और इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 2020 में औरई विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी भी रहे थे। हाल ही में उन्होंने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की है। वे दलितों और वंचित तबकों के मुद्दों पर अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
सभा को संबोधित करते हुए एड. चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि पार्टी का संघर्ष शिक्षा, रोजगार, सम्मान और समानता के लिए है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित हों।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। स्थानीय नेतृत्व ने इसे औरई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए एक नई शुरुआत बताया।

06/09/2025

Ashutosh Singh DUSU चुनाव में सिर्फ मनुवाद के ही नहीं,
बल्कि जातिवाद और आर्थिक असमानता के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।
आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है। बहुजन समाज की आवाज़ बनो ,दिल्ली विश्वविद्यालय में आपका अपना स्टूडेंट यूनियन है( )आइए, कंधे से कंधा मिलाकर मनुवाद और सामंती राजनीति को दूर भगाएँ। सत्ता की गुलामी करने वालों और विपक्षी सौदागर राजनीति के खिलाफ डटकर खड़े हैं।
✊ जय भीम | जय बहुजन
📢 वोट दो बदलाव को – वोट दो न्याय को

22/08/2025

उत्तर प्रदेश का P.A.C. बल हमेशा भीड़ नियंत्रण, दंगे व अन्य आपात हालातों में सबसे आगे रहता है, लेकिन प्रमोशन के मामले में उन्हें दोयम दर्जा क्यों?

जब सिविल पुलिस में 1994 बैच तक के मुख्य आरक्षियों का प्रमोशन SI के पद पर हो गया है, तो PAC बल के 1984 बैच के भी मुख्य आरक्षियों का क्यों नहीं?

इसलिए हमारा मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि P.A.C बल के जवानों को भी सिविल पुलिस के समान प्रमोशन प्रदान किया जाए।




22/08/2025

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर भदवारा गांव के पास सड़क दुर्घटना में हमारे साथी देवेंद्र (32 वर्ष, शिवपुरी पश्चिमी निवासी) और अभिषेक उर्फ रविशंकर (20 वर्ष, जाजपुर निवासी) की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु होना अत्यंत दुखद है।

आज हमने दो बहादुर और संघर्षशील साथियों को खो दिया। यह घटना न केवल उनके परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे समाज और आंदोलन के लिए भी गहरा आघात है।

हम शोकाकुल परिवारजनों के साथ इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती से खड़े हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

जय भीम! नमो बुद्धाय!

Photos from Bhim Army Students Federation East Champaran 's post 14/03/2025

दलित बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार
शर्म करो नीतीश कुमार - NDA सरकार

महाजंगलराज के राजा Nitish Kumar के राज में बिहार फिर हुआ शर्मसार। नाबालिग दलित बेटी का आंख निकाल लिया, पेट फाड़ दिया, NDA सरकार में हैवान बन गए हैं गुंडे, दिन में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और मुख्यमंत्री जी दावा करते हैं कि रात में बेटियां सुरक्षित बाहर घूम रही हैं।

बिहार, रोहतास जिला के कछवा थानांतर्गत लेवा गांव के दिवंगत जनेश्वर राम के 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री बुचानी कुमारी की अज्ञात हैवानों ने निर्मम तरीके से नृशंस हत्या कर दिया हैं जिसका शव गांव के झाड़ी से प्राप्त हुआ हैं, बलात्कार की भी आशंका हैं। Rohtas Police मामले में त्वरित कार्रवाई करें और दोषियोंको चिन्हित कर गिरफ्तार करें कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। ये अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

12/03/2025

कैमूर भभुआ के एक दलित महिला अपने बच्चे को लेकर गई थी स्कूल में एडमिशन करने और वहां के कीड़े मकोड़े सोच वाले प्रधानाध्यापक एडमिशन न करने के वजाय महिला के साथ अभद्र तरीके से पेस आया और कुर्सी से उठा ठंडे चला दिया महिला पर जो सर में चोट आई।

भीम आर्मी कैमूर जिला इकाई आपने पूरे टीम के साथ प्रखंड भभुआ के बिठवार गाँव जहाँ गंदे मानसिकता, हेडमास्टर पर पीड़ित महिला से FIR दर्ज कर करके उसे जेल भेजने का काम करें ।
Bihar Police मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में ले।

Jauhar Azad P.K. Azad Bhartiya Chandra Shekhar Aazad

08/10/2024

रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हमारी श्रद्धांजलि। वह लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे, जिन्होंने गरीबों, दलितों और पिछड़ों के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की । उनका जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले में हुआ था और वह एक अनुसूचित जाति परिवार में पैदा हुए थे

उनका राजनीतिक जीवन बहुत ही प्रभावशाली था, जिसमें उन्होंने 9 बार लोकसभा सांसद और 2 बार राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य किया । उनके पास छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनोखा रिकॉर्ड भी है उन्हें भारत के मौसम वैज्ञानिक भी कहा जाता था

आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें याद करते हैं और उनके द्वारा किए गए कार्यों को सलाम करते हैं।

Want your school to be the top-listed School/college in Motihari?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Motihari