MOUNT LIBRA School Morena

MOUNT LIBRA School Morena MOUNT LIBRA School- facilities are one of the basic educational requirements, and it is necessary to

15/08/2025

आज 79वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर "माउंट लिब्रा स्कूल" में मुख्यअतिथि श्री देवेश शर्मा जी द्वारा माँ सरस्वती का
पूजन किया गया🙏🏻

आज "माउंट लिब्रा स्कूल" में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को बड़े  हर्षोल्लास के साथ मनाया ग़या... इस अवसर पर मुख्यअतिथि ...
15/08/2025

आज "माउंट लिब्रा स्कूल" में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ग़या... इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में स्कूल संचालक श्री देवेश शर्मा जी उपस्थित हुए।इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ऐवम मुख्यअतिथि महोदय द्वारा बच्चो को पुरुस्कृत किया गया।

देश_का_उत्सव: स्वतंत्रता दिवस का पर्व "माउंट लिब्रा स्कूल" में हर्षोल्लास  के साथ मनाया ग़या... इस दौरान बच्चों में राष्...
15/08/2025

देश_का_उत्सव: स्वतंत्रता दिवस का पर्व "माउंट लिब्रा स्कूल" में हर्षोल्लास के साथ मनाया ग़या... इस दौरान बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर उत्साहित किया गया.. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं"

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
15/08/2025

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश संबंधित आदेश हुआ जारी, 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए और 1 मई से 31 मई...
06/04/2025

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश संबंधित आदेश हुआ जारी, 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए और 1 मई से 31 मई तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित।

31/03/2025

हर बच्चा पढ़ेगा, आगे बढ़ेगा
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ''स्कूल चलें हम'' अभियान-2025 अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

🗓️ : 1 अप्रैल, 2025
📍 : शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अरेरा कॉलोनी, भोपाल

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Ministry of Education Department of School Education, Madhya Pradesh

28/03/2025

शुभकामनाएं

कक्षा पांचवी ऐवम आठवीं बोर्ड परीक्षा का विद्यालय का 100% परिणाम रहा, सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए .
टॉप बच्चों की सूची निम्न लिखित अनुसार है-

कक्षा 5

1-प्रतीक्षा रावत -91.75%
2-प्रज्ञा दीक्षित- 89.75%
3-छोटू शर्मा- 84.5%
4-किशन शर्मा-87%

कक्षा 8

5-साक्षी यादव- 85.83%
6-नव्या दीक्षित -90.66%

विद्यालय परिवार सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम की आशा करता है.

28/03/2025

5वीं और 8वीं बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित

कक्षा 5वीं में 92.70 एवं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण

भोपाल : मध्यप्रदेश में स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया।

राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल का रिजल्ट बटन क्लिक कर परिणाम घोषित किये। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में परीक्षा परिणाम 92.70 प्रतिशत रहा, जो कि, विगत वर्ष के परिणाम प्रतिशत 90.97 से लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02 रहा है जो कि पिछले वर्ष के परिणाम प्रतिशत 87.71 से लगभग ढाई प्रतिशत अधिक रहा है।

कक्षा- 5वीं में बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 94.12 रहा जबकि बालकों के उत्‍तीर्ण होने का प्रतिशत 91.38 रहा। कक्षा 8वी में बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 91.72 रहा जबकि बालकों के उत्‍तीर्ण होने का प्रतिशत 88.41 रहा है।

5वीं में शहडोल संभाग तथा डिण्‍डौरी जिला रहे अव्‍वल

शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में टॉप 10 संभागों में शहडोल, चंबल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन और सागर क्रमश: रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले डिंडोरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, झाबुआ, सीधी, सीहोर, अलीराजपुर और छिंदवाड़ा क्रमशः रहे।

8वीं में इंदौर संभाग तथा नरसिंहपुर जिला रहे अव्‍वल

कक्षा 8वी के परीक्षा परिणामों में टॉप 10 संभाग इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, चंबल, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा और सागर क्रमशः रहे। कक्षा 8वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बड़वानी, और मंडला रहे।

लाखों लोगो ने देखा एक क्लिक पर अपना रिजल्‍ट

संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस साइड पर प्रति मिनिट लगभग 70 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्‍ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी न हो इस दृष्टि से राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने इस बार विशेष व्‍यवस्‍थाएं की थी। रिजल्‍ट लिंक पर अनेक सर्वर एक साथ जोडे गए थे। इनके माध्‍यम से लाखों लोगों ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपना परीक्षाफल देखा और डाउनलोड किया।

असफल विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा में मिलेगा अवसर

संचालक श्री हरजिंदर सिह ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एवं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर की वस्तुस्थिति के सर्वाधिक आंकड़े विश्लेषण करने में मध्यप्रदेश देश भर में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के बेटे-बेटियां अब कमजोर नहीं रह गए हैं। असफल हुए विद्यार्थियों के लिए जल्द ही पुन: परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

1 लाख से अधिक स्‍कूलों के लगभग 23 लाख विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा

इस वर्ष इन परीक्षाओं में प्रदेश के 1 लाख 12 हजार 323 शासकीय और निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। जिनमें से 95 हज़ार 417 विद्यालय ग्रामीण तथा 16 हज़ार 906 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86 हज़ार 553 शासकीय, 25 हज़ार 101 निजी विद्यालय एवं 669 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 11 लाख 17 हज़ार 961 विद्यार्थियों में से 8 लाख 24 हज़ार 598 ग्रामीण और 2 लाख 93 हज़ार 363 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 11 लाख 68 हज़ार 866 विद्यार्थियों में से 8 लाख 35 हज़ार 733 ग्रामीण और 3 लाख 33 हज़ार 133 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं।

12 हज़ार 623 केन्‍द्रों पर परीक्षा, 322 केन्‍द्रों पर मूल्‍यांकन उपरांत तैयार हुआ परीक्षा परिणाम

राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने इस वर्ष संपूर्ण परीक्षा आयोजन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़ी मेहनत और तकनीक स‍मर्थित रणनीति तैयार की थी। जिसके तहत प्रत्‍येक जिलें के लिए पृथक-पृथक प्रश्‍न-पत्रों के सेट तैयार किए गए थे।

विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार उनके स्‍कूलों के समीप ही 12 हज़ार 623 सर्व सुविधायुक्‍त विद्यालयों में परीक्षा केन्‍द्रों का निर्माण किया गया। बोर्ड पैटर्न पर उत्‍तर पुस्तिकाएं एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड पर तथा जि़ले मुख्‍यालय की उत्‍तर पुस्तिकाएं जिले के डाइट केन्‍द्र पर मूल्‍यांकन हेतु भेजी गई थी। जिनके मूल्‍यांकन उपरांत 322 मूल्‍यांकन केन्‍द्रों से मोबाईल एप पर ऑनस्‍पॉट अंकों की प्रविष्टियां के बाद परीक्षा परिणाम तैयार हुआ है।

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने समयबद्धता के साथ एक पारदर्शी, लीकप्रूफ और सफल परीक्षा व्‍यवस्‍था के लिए विभाग के शिक्षकों और अन्‍य सहयोगियों का आभार व्‍यक्‍त किया है।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Uday Pratap Singh

28/03/2025
शुभकामनाएं🙏🏻      कक्षा पांचवी ऐवम आठवीं बोर्ड परीक्षा का विद्यालय का 100% परिणाम रहा, सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्...
28/03/2025

शुभकामनाएं🙏🏻

कक्षा पांचवी ऐवम आठवीं बोर्ड परीक्षा का विद्यालय का 100% परिणाम रहा, सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए .

विद्यालय परिवार सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम की आशा करता है.

Address

H-399 NEW HOUSING BOARD COLONY A B Road
Morena
476001

Telephone

+918962350764

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MOUNT LIBRA School Morena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to MOUNT LIBRA School Morena:

Shortcuts

Share

Category