16/09/2024
स्वामी राम तीर्थ स्मार्ट स्कूल में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्त्व पर भाषण और कविताएँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या जी के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्त्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदी की समृद्धि और सुंदरता को उजागर करने वाली कविताएँ भी सुनाईं।
इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता और प्रेम को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों और र्विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम किया।
अंत में, प्रधानाचार्या जी ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इसी के साथ उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को जगाने का भी आह्वान किया।
27/07/2024
22/01/2024
13/01/2024