23/02/2026
# # #पौधारोपण कार्यक्रम
आज दिनांक 23 फरवरी को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ ज्ञान ज्योति एजुकेशनल एकेडमी, नैडू रोड फलावदा में एक प्रेरणादायक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और प्रकृति के प्रति समर्पण का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य महोदय अनुज कुमार द्वारा पौधा रोपित कर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि" वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, छाया और फल प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है"।
विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने “एक छात्र – एक पौधा” का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ग्रहण की।
विद्यालय प्रशासन द्वारा बताया गया कि लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए प्रत्येक कक्षा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन और प्रकृति प्रेम की भावना विकसित हो सके।
यह सराहनीय पहल न केवल विद्यालय परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाएगी, बल्कि समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देगी।