12/05/2026
आज आदरणीय केंद्रीय मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे जी ( कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार ) का स्नेह एवं आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ।
तहे दिल से शुक्रिया माननीय Satish Chandra Dubey जी
चंपारण की धरती प्रतिभाओं, संस्कारों और संघर्ष की प्रेरणादायी कहानियों से सदैव समृद्ध रही है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चनपटिया प्रखंड के तुनिहवा गांव निवासी गोल्ड मेडलिस्ट श्री सुमित कुमार को शिक्षा, समाजसेवा एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु “गुरु रत्न शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया जाना पूरे पश्चिम चंपारण के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
श्री सुमित कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो गांव की मिट्टी से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का उनका प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है।
चंपारण की युवा शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। ऐसे सम्मान न केवल व्यक्तियों का गौरव बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री सुमित कुमार आने वाले समय में शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में और भी ऊंचाइयों को प्राप्त कर चंपारण तथा बिहार का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगे।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।