राजकीय हाईस्कूल भद्रवन, मांट - मथुरा

  • Home
  • India
  • Mathura
  • राजकीय हाईस्कूल भद्रवन, मांट - मथुरा

राजकीय हाईस्कूल भद्रवन, मांट - मथुरा राजकीय उ०मा०वि० भद्रवन में आपका हार्दिक स्वागत है।

07/10/2024
इस दिन, 2 अक्टूबर को, हम भारत के दो महानतम नेताओं- महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हैं।हमारे राष्ट्र...
02/10/2024

इस दिन, 2 अक्टूबर को, हम भारत के दो महानतम नेताओं- महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हैं।

हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी ईमानदारी और ‘जय जवान, जय किसान’ के शक्तिशाली संदेश से हमें प्रेरित किया। दोनों नेताओं ने भारत के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी और पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखा।

आइए हम उनके मूल्यों पर विचार करें और शांति, एकता और प्रगति पर आधारित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में काम करें।

#गांधीजयंती #लालबहादुरशास्त्रीजयंती राजकीय हाईस्कूल भद्रवन मथुरा

- खास हैं साँझी की विविधताएं- मंदिर एवं लोक जगत में विविधतापरक अंकनों से समृद्ध ब्रज की साँझी परंपरा - व्याख्यानों के मा...
01/10/2024

- खास हैं साँझी की विविधताएं
- मंदिर एवं लोक जगत में विविधतापरक अंकनों से समृद्ध ब्रज की साँझी परंपरा
- व्याख्यानों के माध्यमों से साझा हुई ब्रज की साँझी से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी
- संस्थान में तीन दिवसीय साँझी महोत्सव का समापन

वृन्दावन शोध संस्थान में मंगलवार को तीन दिवसीय साँझी महोत्सव-2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत ‘ब्रज की साँझी का महत्व’ विषयक व्याख्यान एवं प्रदर्शनी परिभ्रमण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस दौरान डाॅ0 चन्द्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि साँझी ब्रज का एक विशिष्ट उत्सव है। उन्होंने ब्रज में गोबर से बनने वाली सांझी के विविध अंकनों तथा मंदिर सांझी की विविधता पर सविस्तार चर्चा की। ब्रज में साँझी के विभिन्न रूप दिखलाई पड़ते हंै। जिनमें से देवालयी एवं लोक सांझी मुख्य रूप से उल्लेखनीय है। सांझी मुख्यतः फूल, रंग एवं गोबर से बनाई जाती है। सांझी पूजन श्रीकृष्ण की प्रसन्नता के लिए किया जाता है। लोक संस्कृति विशेषज्ञ डाॅ0 सीमा मोरवाल ने बताया कि लोक में सांझी ब्रज के बाहर हरियाणा, राजस्थान, मालवा एवं महाराष्ट्र आदि में भी बनाई जाती है। सांझी का संबंध यम की पत्नी संध्या से है। इसीलिए इसे पितृ पक्ष में बनाया जाता है। सुनील शर्मा ने कहा कि वृंदावन शोध संस्थान सांझी संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए जो प्रयास करा रहा है वह प्रशंसनीय है। शासी परिषद सदस्य पं0 उदयन शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ठा0बांकेबिहारी जी के चित्रपट पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रशासनाधिकारी रजत शुक्ला द्वारा पटुका उढाकर किया गया। गोबर सांझी का प्रस्तुतिकरण राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, भद्रवन की शिक्षिका डाॅ0 रोली तिवारी एवं उनकी सहयोगियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 राजेश शर्मा ने द्वारा किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालु जन एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस दौरान हित प्रिया किंकरी, आचार्य विभुकृष्ण भट्ट, डाॅ0 दिनेश पाठक शशि, डाॅ0 शिवदयाल, डाॅ0 शशि पाठक, श्रीमती आभा सिन्हा, शिवकांत मिश्र, रामनारायण ब्रजवासी, विवेक आचार्य, रतनलाल, मुरली मनोहरदास, लक्ष्मण प्रसाद गोस्वामी, गोविंद शर्मा, सुनील शर्मा, विपिन, रजत शुक्ला, श्रीमती प्रगति शर्मा, श्रीमती ममता गौतम, शक्ति श्रीवास्तव, प्रियंका खंडेलवाल, डाॅ0 करूणेश उपाध्याय, उमाशंकर पुरोहित, जुगल शर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा, शिवम शुक्ला, ब्रजेश शर्मा, देवोपमदास, रामप्रताप, भगवती, हेमंत कुमार, अंकुर सिंह एवं समस्त संस्थान कर्मी उपस्थित रहे।

Address

Mathura
281202

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राजकीय हाईस्कूल भद्रवन, मांट - मथुरा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share