25/08/2026
⚖️ हिजाब विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने Sukaina Rizvi vs. State of U.P. & Others मामले में मुस्लिम छात्रा की स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।
🔹 कोर्ट ने कहा कि केवल धार्मिक आस्था का दावा पर्याप्त नहीं है; हिजाब को Essential Religious Practice साबित करने के लिए पर्याप्त सामग्री आवश्यक है।
🔹 यदि स्कूल की ड्रेस कोड समान, bona fide, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन व संस्थागत पहचान बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है, तो उसमें बदलाव की मांग नहीं की जा सकती।
🔹 कोर्ट ने Karnataka High Court के Resham फैसले को “persuasive authority of great value” माना।
🔹 सुप्रीम कोर्ट में Aishat Shifa मामले में Split Verdict के बाद भी इस मुद्दे पर कोई अंतिम authoritative फैसला नहीं आया है।
📌 महत्वपूर्ण: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि स्कूल की यूनिफॉर्म सभी छात्रों के लिए समान रखने का उद्देश्य समानता, अनुशासन और religion-neutral atmosphere बनाए रखना है।
⚖️ Case: Sukaina Rizvi vs. State of U.P. & Others
📚 2026 LiveLaw (AB) 618
क्या स्कूल की यूनिफॉर्म में धार्मिक आधार पर अपवाद की अनुमति होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।