20/06/2022
आज सर्व मंगलम कामना ट्रस्ट ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें गांव पाई के सभी स्कूलों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया।कार्यक्रम का आयोजन गांव पाई के रामलीला ग्राउंड में उपस्थित कृष्णा कंप्यूटर सेंटर में रखा गया।कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गयी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग से राजेन्द्र ढुल रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में SBI बैंक पाई का स्टाफ,रामेहर ढुल,मास्टर रामपाल,जानू ढुल,मास्टर विष्णु ,सत्यवान ढुल उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बच्चों को सम्मान प्रतीक व इनाम बांटे गए।इसके अलावा कार्यक्रम में कराटे खिलाड़ी दिया ढुल को भी सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट के आयोजन की प्रशंसा की व सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ट्रस्ट की तरफ से बोलते हुए सत्यवान ढुल ने बताया कि ट्रस्ट हर बार बोर्ड की कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करता ह ताकि उनका होंसला बढे।इस मौके पर जगमोहन शर्मा,सुरेंदर,मास्टर सतीश,मास्टर सतबीर बनवाला,महावीर,राहुल कटारिया ,रवि, विनोद,राजू,मास्टर बलदेव,रमेश शास्त्री,मास्टर राकेश,विष्णु,संदीप कोच,नरेश ढुल ,गांव के गणमान्य व्यक्ति,विद्यार्थी ,अभिभावक,सभी स्कूलों का स्टाफ व सभी ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।