14/09/2026
हिंदी दिवस के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नाट्य प्रस्तुति का आयोजन
हिंदी दिवस के पावन अवसर पर शेमुषी विद्यापीठ में हिंदी भाषा के महत्व, समृद्धि एवं उपयोगिता को उजागर करने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया।
नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में “डिजिटल भारत एवं साइबर अपराध” विषय पर विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार, तर्क एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।
🏆 वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता
🥇 प्रथम स्थान – पन्ना सदन
कृतम पाठक, समृद्धि पांडेय, सौम्या एवं देवेश दुबे
🥈 द्वितीय स्थान – नीलम सदन
राजीव पांडेय, रुद्रप्रताप सिंह, सृष्टि सिंह एवं आयुष यादव
🥉 तृतीय स्थान – पीताश्म सदन
आदित्य सिंह, आभा गुप्ता, हर्षित मिश्रा एवं अम्बरीश सिंह
सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🌟
ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में भाषण-कौशल, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास एवं हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।
#हिन्दी