Sarvoday Niketan

Sarvoday Niketan Sarvoday Niketan is a Senior Secondary School which is affiliated with CBSE New Delhi & situated in Kuju, Ramgarh, Jharkhand.

अलविदा "रजिस्टर्ड पोस्ट" — एक युग की ख़ामोश विदाई 📬(1 सितंबर 2025 से भारत डाक में बड़ा बदलाव)50 सालों से भी ज़्यादा समय ...
09/08/2025

अलविदा "रजिस्टर्ड पोस्ट" — एक युग की ख़ामोश विदाई 📬
(1 सितंबर 2025 से भारत डाक में बड़ा बदलाव)

50 सालों से भी ज़्यादा समय तक, एक ख़ामोश मगर भरोसेमंद साथी रहा — रजिस्टर्ड पोस्ट।
वो लिफाफा जो हल्की सी थाप के साथ दरवाज़े पर दस्तक देता था।
वो पोस्टमैन जिसकी साइकिल की घंटी सुनकर सबका दिल धड़कता था,
कि शायद आज कोई चिट्ठी, कोई पोस्टकार्ड, या शायद मनी ऑर्डर आया हो...

अब वही रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा, 1 सितंबर 2025 से बंद होने जा रही है।
भारत डाक ने इसे स्पीड पोस्ट में समाहित करने का फैसला किया है —
एक युग ख़त्म होगा... और एक नया दौर शुरू।

🔹 एक लिफाफे की दुनिया

कभी वक़्त था जब हम
🖋️ स्याही से चिट्ठियाँ लिखते थे,
✉️ रंगीन डाक टिकट चिपकाकर लिफाफा चूमते थे,
📮 और डाकघर के लाल बक्से में डाल देते थे —
उम्मीदों के साथ कि यह ठीक समय पर पहुँच जाएगा।

रजिस्टर्ड पोस्ट उस भरोसे का नाम था —
कि चिट्ठी न खोएगी, न भटकेगी।
वो रिसीविंग मिलती थी, एक संतोष रहता था —
"हाँ, पहुंच गई।"

🔸 पर अब ज़माना बदल गया...

📱 मोबाइल, ईमेल और व्हाट्सएप ने कागज़ की खुशबू छीन ली है।
📦 लोग अब ट्रैकिंग चाहते हैं, इंस्टैंट अपडेट्स चाहते हैं।
✈️ और डाक विभाग चाहता है तेज़ी, सटीकता और आर्थिक संतुलन।

इसीलिए अब रजिस्टर्ड पोस्ट का स्थान लेगा स्पीड पोस्ट —
थोड़ा तेज़, थोड़ा महंगा, मगर आधुनिक और ट्रैक करने योग्य।

🔸 मगर यादें कहाँ जाती हैं?

कभी मामा जी के भेजे हुए पांच रुपये के मनी ऑर्डर,
कभी छोटे भाई की पहली नौकरी की चिट्ठी,
तो कभी किसी दोस्त का दूर गाँव से आया पोस्टकार्ड —
ये सब रजिस्टर्ड पोस्ट के सहारे ही तो हम तक पहुँचा करते थे।

अब शायद वो एहसास कम हो जाए…
वो इंतज़ार, वो झांक-झांक के देखना कि "पोस्टमैन आया क्या?"
वो लिफाफा खोलने से पहले उसका गाढ़ा रंग देखना,
और फिर आंखों से चूमकर पढ़ना —
ये सब कुछ एक इतिहास बन जाएगा।

🌅 एक सादगी भरे दौर को प्रणाम

"रजिस्टर्ड पोस्ट,
तुमने हमें जोड़ा — शहर से गांव, मां से बेटे, दोस्त से दोस्त।
तुमने रिश्तों को दूरी से आज़ाद किया।
अब तुम नहीं रहोगी, लेकिन हमारी यादों में हमेशा रहोगी।"

📦 आगे की ओर

✅ अब स्पीड पोस्ट होगा — तेज़, ट्रैक करने योग्य, और आधुनिक।
✅ लेकिन वो गर्मजोशी, वो अपनापन जो पुराने डाक में था
वो शायद फिर कभी वापस न आए।

📮 भारत डाक — बदलते वक़्त के साथ कदम से कदम मिलाकर,
मगर दिल में वही पुरानी चिट्ठियों की ख़ुशबू लिए।
#मनीऑर्डरवालेदिन #डाकघरकीयादें #एकयुगकीविदाई
#पत्रमित्र #पुरानीचिट्ठियाँ #

21/03/2025

Admission Open....

21/03/2025

Admissions are open...

24/01/2025
*स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों से निवेदन:--*1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्...
03/01/2025

*स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों से निवेदन:--*

1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है।
2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे कराइए।
3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए। उन विषयों का खास ध्यान रखिए जिसमें वह कमजोर है / अच्छा नहीं कर रहा है।
4. उनकी बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
5. उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत डालिए 5:00 बजे तक। उन्हें मेडिटेशन ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दीजिए।
6. अगर आप पार्टी / सामाजिक आयोजन में जाते हैं और बच्चों के साथ इसमें देर रात तक मजे करते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए) अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।
7. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।
8. सोने के समय अपने बच्चों को पंचतंत्र, अकबर-बीरबल, तेनाली राम आदि शिक्षाप्रद कहानी सुनाइए।
9. हर साल गर्मी या सर्दी की छुट्टी में (अपने बजट के अनुसार) कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग लोगों के साथ और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।
10. अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसे निखारने में सहायता कीजिए (वह किसी विषय, संगीत, खेल, अभिनय, चित्रांकन, नृत्य आदि में दिलचस्पी रख सकता है)। इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।
11. उसे सीखाइए कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए (कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें)।
12. हर रविवार कोशिश कीजिए कि खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो उन्हें पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए। (उन्हें अच्छा लगेगा)
13. प्रत्येक बच्चे जन्म से वैज्ञानिक होते हैं उनके पास ढेरों सवाल होते हैं मुमकिन है हम जवाब न दें पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए। (उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए औऱ उन्हें बताइए)
14. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। ( सही गलत के बारे में समझाइए )
15. दाखिले के लिए किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने संबंध में निर्णय (कॉरपोरेट स्कूल या परिचितों, पड़ोसियों की सिफारिश या सरकारी स्कूल या कम बजट वाला स्कूल होने के आधार पर मत कीजिए)। सबसे अच्छा स्कूल वह है जो आपके बजट के लिहाज से उपयुक्त हो। भविष्य में आपको बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। इसलिए आपको आज कुछ पैसे बचाने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरे खर्चे तो हैं ही। इसलिए योजना सोच समझकर बनाइए।
16. उनमे खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए।
17. उन्हें मोबाइल फोन का उपयोग न करने दिया जाए, आवश्यक होने पर अपनी देखरेख में ही मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।
18. बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए। (इसमें खाना बनाना, सफाई, चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है।)
19. और सबसे महत्त्वपूर्ण कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए ताकि वो जीवन में सफल और सही इन्सान बन सके। हमें अपने अनुभव के आधार पर अपने बच्चों का जीवन सुंदर और स्वस्थ बनाने में उनकी सहायता करना चाहिए।

*कृपया एक जागरूक अभिभावक के रूप में अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य हेतु उपरोक्त सारे कार्यों को अपनी दिनचर्या में अवश्य लाइए।*

Welcome 2025
03/01/2025

Welcome 2025

17/12/2024

*नई शिक्षा नीति को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी।*
==================
*भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित केन्द्रीय सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद 36 साल बाद देश में नई शिक्षा नीति लागू हो गई ।*
*कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2023) को हरी झंडी दे दी है.34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है.नई शिक्षा नीति की उल्लेखनीय बातें सरल तरीके की इस प्रकार हैं:*
*Five Years Fundamental*
*1. Nursery @ 4 Years*
*2. Jr KG @ 5 Years*
*3. Sr KG @ 6 Years*
*4. Std 1st @ 7 Years*
*5. Std 2nd @ 8 Years *
*Three Years Preparatory*
*6. Std 3rd @ 9 Years*
*7. Std 4th @10 Years*
*8. Std 5th @11 Years*
*Three Years Middle*
*9. Std 6th @ 12 Years*
*10.Std 7th @ 13 Years*
*11.Std 8th @ 14 Years *
*Four Years Secondary*
*12.Std 9th @ 15 Years *
*13.Std SSC @ 16 Years *
*14.Std FYJC @ 17Years*
*15.STD SYJC @18 Years*

*खास बातें :*
* #केवल 12वीं क्‍लास में होगा बोर्ड*
*★MPhil होगा बंद, कॉलेज की डिग्री 4 साल की*
> *■10वीं बोर्ड खत्‍म.*
*◆अब 5वीं तक के छात्रों को मातृ भाषा, स्थानीय भाषा और राष्ट्र भाषा में ही पढ़ाया जाएगा. बाकी विषय चाहे वो अंग्रेजी ही क्यों न हो, एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाएगा।*
*●पहले 10वी बोर्ड की परीक्षा देना अनिवार्य होता था, जो अब नहीं होगा.*
*★ 9वींं से 12वींं क्लास तक सेमेस्टर में परीक्षा होगी. स्कूली शिक्षा को 5+3+3+4 फॉर्मूले के तहत पढ़ाया जाएगा।*
*■वहीं कॉलेज की डिग्री 3 और 4 साल की होगी. यानि कि ग्रेजुएशन के पहले साल पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल पर डिप्‍लोमा, तीसरे साल में डिग्री मिलेगी.।*
*◆3 साल की डिग्री उन छात्रों के लिए है जिन्हें हायर एजुकेशन नहीं लेना है. वहीं हायर एजुकेशन करने वाले छात्रों को 4 साल की डिग्री करनी होगी. 4 साल की डिग्री करने वाले स्‍टूडेंट्स एक साल में MA कर सकेंगे.*
*●MA के छात्र अब सीधे PHD कर सकेंगे.*

*★स्‍टूडेंट्स बीच में कर सकेंगे दूसरे कोर्स. हायर एजुकेशन में 2035 तक ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो 50 फीसदी हो जाएगा. वहीं नई शिक्षा नीति के तहत कोई छात्र एक कोर्स के बीच में अगर कोई दूसरा कोर्स करना चाहे तो पहले कोर्स से सीमित समय के लिए ब्रेक लेकर वो दूसरा कोर्स कर सकता है.*
*■हायर एजुकेशन में भी कई सुधार किए गए हैं. सुधारों में ग्रेडेड अकेडमिक, ऐडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल ऑटोनॉमी आदि शामिल हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में ई-कोर्स शुरू किए जाएंगे. वर्चुअल लैब्स विकसित किए जाएंगे. एक नैशनल एजुकेशनल साइंटफिक फोरम (NETF) शुरू किया जाएगा. बता दें कि देश में 45 हजार कॉलेज हैं.*
*●सरकारी, निजी, डीम्‍ड सभी संस्‍थानों के लिए होंगे समान नियम।*

*धर्मेंद्र प्रधान*
*शिक्षा मंत्री,*
*भारत सरकार*

मुंशी प्रेमचंद जी (धनपतराय श्रीवास्तव) की अपनी पत्नी के साथ फोटो जिसमें उन्होंने फटे जूते पहने हुए हैं। इस फोटो को देखकर...
29/11/2024

मुंशी प्रेमचंद जी (धनपतराय श्रीवास्तव) की अपनी पत्नी के साथ फोटो जिसमें उन्होंने फटे जूते पहने हुए हैं। इस फोटो को देखकर महान लेखक हरिशंकर परसाई जी ने एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था, "सोचता हूँ, यदि फोटो खिंचवाने की यह वेश-भूषा है, तो पहनने की कैसी होगी? नहीं, इस आदमी की अलग-अलग वेश-भूषा नहीं होंगी। इसमें वेश-भूषा बदलने का गुण नहीं है। यह जैसा है, वैसा ही फोटो में खींच जाता है।"

यह व्यक्ति पोशाक बदल भी नहीं सकता क्योंकि इसने भारत की जनता के मर्म को छुआ है। इस की पोशाक के पीछे गोदान जैसे महाकाव्य की आदरांजलि भी तो है।

ऐसा महासंयोग विरल ही देखने को मिलता है मां सरस्वती की बेटी की विदाई सरस्वती पूजा के दिन होता है और छठी मैया की बेटी का व...
07/11/2024

ऐसा महासंयोग विरल ही देखने को मिलता है मां सरस्वती की बेटी की विदाई सरस्वती पूजा के दिन होता है और छठी मैया की बेटी का विदाई छठ महापर्व के दिन हुआ है बेटियों को दोनों मां ने अपने गोद में वापस लिया और सारी दुनियां को उनकी याद में छोड़ दिया ।🙏🙏🙏

25/09/2024

Heart

Address

Datma Mor, Kuju
Mandu
825316

Opening Hours

Monday 7am - 9pm
Tuesday 7am - 9pm
Wednesday 7am - 9pm
Thursday 7am - 9pm
Friday 7am - 9pm
Saturday 7am - 9pm
Sunday 7am - 9pm

Telephone

06545-282619

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarvoday Niketan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sarvoday Niketan:

Shortcuts

Share

Category