25/08/2023
*"कल्पतरु विद्या पीठ महाराजपुर में आन बान शान से फराहया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा"* 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 अत्यंत हर्ष एवँ देशभक्ति पूर्ण वातावरण में आज उपनगर स्थित कल्पतरू विधापीठ महाराजपुर में 76 वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती पूजन किया गया तत्पश्चात मुख्य अध्यक्ष श्री आर के मिश्रा जी, ने ध्वजारोहण किया।उपस्थित सभी विधार्थीयों ,शिक्षकों एवँ अतिथियों ने राष्ट्रगान का गायन किया एवँ देश भक्ति नारे लगाए।देशभक्ति नारों से गुंजायमान नारों से समस्त विधार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। शाला प्रधानआध्यापक *श्री पी आर रजक जी* ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवँ आजादी के महत्व को बतलाया। इस अवसर पर शालेय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष *श्री जे पी रजक जी*, कार्यक्रम के अतिथि श्री यू के डेहरिया जी, विशिष्ट अतिथि श्री पारिधि जी,श्री मुकेश बैरागी जी ,श्री नंद किशोर द्विवेदी जी का स्वागत किया गया। स्वागत के कार्यक्रम के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यमों से गीत, भाषण एवँ अपने विचारों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मँच संचालन शाला शिक्षक नीरज कांड्रा ने किया। शाला के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एवँ *देशभक्ति नृत्य ,गीत,एवँ विचारों* को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शाला प्रधानआध्यापक श्री पी आर रजक जी,गौरांग रजक, नीरज कांड्रा, शिखा रघुवंशी, कल्पना यादव, श्रीमति ममता रजक जी,सपना यादव,शुभांजली तिवारी, निकिता धनगर, सुश्री बबली बी, आयुष रजक,दीपचन्द्र यादव जी उपस्थित रहे। धन्यवाद🙏 नीरज कांड्रा🙏🇮🇳