Nehru Sr. Sec. School

Nehru Sr. Sec. School contact for better furure of students.study by smart classes and 3D technique

Congratulations
22/05/2026

Congratulations

नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टॉपर्स के सम्मान में भव्य समारोह आयोजितसाक्षी गर्ग व भूमिका शर्मा ने बढ़ाया विद्यालय व श...
19/05/2026

नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टॉपर्स के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित
साक्षी गर्ग व भूमिका शर्मा ने बढ़ाया विद्यालय व शहर का गौरव, पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मानित। नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। आज के कार्यक्रम में मुख्यतिथि के विजय वधवा जी (पूर्व जिला महामंत्री) और एडवोकेट विजयंत शर्मा( जिला महामंत्री) ने शिरकत की और बच्चों व उनके अभिभावकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही विद्यालय के बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा व सोच के साथ जागरूक होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में कला संकाय में डबवाली शहर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी गर्ग सुपुत्री भूषण कुमार गर्ग ने 500 में से 488 अंक तथा गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये तथा वाणिज्य संकाय में शहर में टॉप करने वाली भूमिका शर्मा सुपुत्री दीपक शर्मा ने 500 में से 482अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय बल्कि अपने अभिभावकों और पूरे शहर का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ टॉपर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात स्कूली विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों ने डांस प्रस्तुति, कविता गायन तथा लघु भाषणों के माध्यम से विजेता विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की और विद्यालय के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापक गौरव शर्मा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। उन्होंने पूरे समारोह को शानदार तरीके से संचालित करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया। समारोह के दौरान विद्यालय निदेशक ने टॉपर विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की जमकर प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से टॉपर विद्यार्थियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूरा समारोह तालियों की गूंज और विद्यार्थियों के उत्साह के बीच संपन्न हुआ तथा यह आयोजन विद्यालय के इतिहास में एक यादगार पल बन गया।

शानदार परीक्षा परिणाम ।शत प्रतिशत परिणाम।नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का ...
17/05/2026

शानदार परीक्षा परिणाम ।शत प्रतिशत परिणाम।
नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार एवं शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थी सफलता पूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकगण एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के निदेशक हरि प्रकाश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को इस शानदार परिणाम पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं अनुशासन को भी प्राथमिकता देता आया है। विद्यालय की मेधावी छात्राओं में नूरविंदर कौर ने 500 में से 446 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, सुखमनवीर कौर ने 500 में से 441 अंक हासिल कर द्वितीय,व अनु शर्मा ने 500 में से 431 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी प्रकार मेहनत कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते रहेंगे। ज्ञात रहे कि कक्षा बारहवीं में भी विद्यालय की कला व वाणिज्य संकाय की छात्राओं साक्षी गर्ग व भूमिका शर्मा ने पूरे शहर में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया था और आने वाले समय में विदयालय इन बच्चों के भी ऐसे प्रदर्शन की कामना करता है।

Shining Stars in class 10th result 2025-26
15/05/2026

Shining Stars in class 10th result 2025-26

Shining Stars in Class 12th Result 2025-26
15/05/2026

Shining Stars in Class 12th Result 2025-26

नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भूमिका शर्मा रही वाणिज्य संकाय में शहर डबवाली में प्रथम स्थान पर,विद्यालय का शानदा...
13/05/2026

नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भूमिका शर्मा रही वाणिज्य संकाय में शहर डबवाली में प्रथम स्थान पर,विद्यालय का शानदार परिणाम।
नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा विद्यार्थियों ने तीनों संकायों में शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। कला संकाय में छात्रा साक्षी गर्ग ने 500 में से 488 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि शिनम कुमार ने 471/500 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय में भूमिका शर्मा ने 482 अंक प्राप्त कर शहर डबवाली में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा नवनीत कौर ने 462 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विद्यार्थी भी उत्तीर्ण रहे और अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। गणित विषय में साक्षी गर्ग ने 100 में से 100 अंक, शारीरिक शिक्षा विषय में भावना जैन, खुशनूर कौर, व शिनम कुमार ने 100 में से 100 अंक तथा फाइन आर्ट्स विषय में मनवीर सिंह व शिनम कुमार ने 100 में से 100 अंक हासिल किये। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक हरि प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन और अध्यापकों के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला तथा विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का उत्सव मनाया ।अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्...
11/05/2026

नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की माताओं, दादियों तथा विद्यालय के स्टॉफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन मातृ शक्ति के सम्मान और खुशियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के त्याग, प्रेम और समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं द्वारा घर से बनाकर लाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी से हुई। विभिन्न प्रकार के पारंपरिक एवं आधुनिक व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मैडम जसविंदर मनकू के साथ मनजोत कौर, पायल शर्मा, जसवीर कौर ने निभाई तथा प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। इसके पश्चात मनोरंजन से भरपूर म्यूज़िकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसकी देखरेख अध्यापिका डिम्पल शर्मा ने की। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। तदोपरांत विद्यालय निदेशिका सुषमा शर्मा, उपस्थित माताओं, दादियों एवं महिला स्टॉफ सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया विद्यार्थियों ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि माता केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, फिल्मी गीतों, नृत्य एवं लघु भाषणों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी को भावुक कर दिया। अध्यापकों ने भी गीत, कविताएं एवं सकारात्मक विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मातृ शक्ति विषय पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन अध्यापक गौरव शर्मा एवं मुस्कान वधवा द्वारा करवाया गया। दोनों अध्यापकों ने मंच संचालन भी अत्यंत प्रभावशाली ढंग से निभाया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पैन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रेम्प वॉक रही, जिसमें विद्यालय की महिला स्टॉफ सदस्यों एवं उपस्थित माताओं ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया तथा महिलाओं के आत्मबल और व्यक्तित्व को दर्शाया। आज का संपूर्ण कार्यक्रम अध्यापिका वीरपाल कौर के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय निदेशक हरि प्रकाश शर्मा ने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मातृ शक्ति को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक मां ही बच्चों को संस्कार, शिक्षा और जीवन की सही दिशा प्रदान करती है तथा देश के उत्थान में महिलाओं का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है। उनके प्रेरणादायक विचारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों और माताओं के सम्मान से भावुक एवं उल्लासमय वातावरण में डूबा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में विजेता निकिता, चंचल, सीमा रानी, पिंकी, सीमा को स्मृति चिन्ह व मैडल पहना कर सम्मानित किया गया।

📢 World Malaria Day Awareness Program"With the support of the Health Department, our school observed World Malaria Day t...
30/04/2026

📢 World Malaria Day Awareness Program
"With the support of the Health Department, our school observed World Malaria Day to spread awareness about malaria prevention. 🦟
Students were educated about the causes, symptoms, and preventive measures of malaria. A poster-making competition was also organized, where students actively participated and shared important messages for a malaria-free society.
👉 Do not allow water to stagnate
👉 Maintain cleanliness and hygiene
Together, let’s build a healthier and safer community."

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितनेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कू...
27/04/2026

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गत वर्ष आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्लॉक स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विभाग की ओर से प्राप्त पुरस्कार राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर जिला स्तर के लिए चयन प्राप्त किया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन सिंगला जी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जी ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी
संवाद प्रतियोगिता में अनु शर्मा, रमनदीप कौर, प्रियंका, एकमप्रीत श्लोक उच्चारण में कनिका, मानवी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राघव, प्रथम कुमार,शिवा भाषण प्रतियोगिता में रोमदीप कौर उपरोक्त सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ और विद्यालय के गौरव को और बढ़ाने वाला रहा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक गौरव शर्मा एवं वीरपाल कौर उपस्थित रहे।

Our school actively participated in National Deworming Day by ensuring every child received proper medication.
27/04/2026

Our school actively participated in National Deworming Day by ensuring every child received proper medication.

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितनेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कू...
26/04/2026

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गत वर्ष आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्लॉक स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विभाग की ओर से प्राप्त पुरस्कार राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर जिला स्तर के लिए चयन प्राप्त किया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन सिंगला जी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जी ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी संवाद प्रतियोगिता में अनु शर्मा, रमनदीप कौर, प्रियंका, एकमप्रीत श्लोक उच्चारण में कनिका, मानवी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राघव, प्रथम कुमार,शिवा भाषण प्रतियोगिता में रोमदीप कौर उपरोक्त सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ और विद्यालय के गौरव को और बढ़ाने वाला रहा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक गौरव शर्मा एवं वीरपाल कौर उपस्थित रहे।

Address

Mandi Dabwali

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nehru Sr. Sec. School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share