बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार

  • Home
  • India
  • Malhar
  • बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार

बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार, School, Malhar.

आज दिनांक 08.08.2025 को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हार की...
08/01/2026

आज दिनांक 08.08.2025 को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की छात्राओं ने एक भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल करते हुए स्थानीय पुलिस चौकी पहुँचकर पुलिसकर्मियों को राखी बाँधी। छात्राओं ने तिलक कर रक्षा सूत्र बाँधते हुए पुलिस जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके मंगलमय जीवन, दीर्घायु एवं सुख-शांति की कामना की।

इस अवसर पर छात्राओं ने भावपूर्ण शब्दों में कहा—

“हम सभी बहनों – एनएसएस बद्री प्रसाद देवांगन विद्यालय मल्हार से – रक्षा सूत्र बाँधने आए हैं। सर, आप पहले से ही हमारी सुरक्षा करते आ रहे हैं और हम आशान्वित हैं कि आगे भी करते रहेंगे। इसी विश्वास के साथ हम सभी बहनें आप सभी भाइयों के मंगल भविष्य, दीर्घायु और खुशहाली की कामना करते हैं। आज आप और हम मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ भी करने जा रहे हैं।”

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व को समझाया और सभी नागरिकों से 15 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। इस जनजागरूकता संदेश ने देशभक्ति के वातावरण को और सशक्त बनाया।

इस गरिमामय अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, चौकी प्रभारी ओंकारधार दीवान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश नापित, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, तथा पुलिसकर्मी विकास अंचल, किशन राय, सुखदेव पालके, अभिजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार वैष्णव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह संपूर्ण आयोजन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा एवं जिला संगठन की मार्गदर्शक कांति आंचल मैडम के कुशल निर्देशन व आशीर्वाद से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पूरा कार्यक्रम भाईचारे, देशभक्ति और सेवा भावना से परिपूर्ण रहा। छात्राओं की इस पहल ने न केवल सुरक्षा बलों का सम्मान बढ़ाया, बल्कि समाज में राष्ट्रीय चेतना को भी सशक्त रूप से प्रकट किया।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11अक्टूबर 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के द्वारा बालिका दिवस, डा.हर्ष देव...
08/01/2026

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11अक्टूबर 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के द्वारा बालिका दिवस, डा.हर्ष देव नापित (आयुष चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हार) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ,शुभदा सेवा संस्था के उपाध्यक्ष श्री मोहित राम जी देवांगन,विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गोकुल प्रसाद जी पाटले,और सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे, डा.हर्ष देव नापित ने शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए जानकारी और दवाएं दिए,बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए नर्स स्टाफ से आए हुए श्रीमती संगीता जायसवाल सिस्टर ने उन्हें अलग से जानकारी देते हुए सुरक्षा पैड वितरण किए, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री करुणेश कुमार नापित ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह अलग अलग बिंदुओं पर आयोजित किए जाएंगे,उक्त कार्यक्रम , एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज कुमार सिहा और जिला संगठक डा कांति अंचल में मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ ,अतिथियों का आभार वरिष्ठ शिक्षक श्री कमलेश कुम्हार ने किया।

बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जुनवानी में 7 दिनों तक एनएसएस कैंप के दौरान ज...
06/01/2026

बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जुनवानी में 7 दिनों तक एनएसएस कैंप के दौरान जमकर पसीना बहाया और ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान भी चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छ गांव के फायदे भी बताएं चौक चौराहो तालाबों के आसपास खूब साफ सफाई भी इनके द्वारा किया गया,विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल आयोजन पश्चात जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे और पूर्व शिक्षक बैशाखु राम रजक की गरिमा मय उपस्थिति में सभी एनएसएस सिविरार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए,वहीं बंजारे नें सेवा को सर्व परी बताते हुए,जीवन के हर क्षेत्र में सेवा के लिए तैयार रहने रहने की बात कही ताकि हमारा जीवन आसान बन सके,उक्त कार्यक्रम डॉ मनोज सिन्हा(कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस)और डॉ कांति अंचल (जिला संगठक) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम की संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित ने किया,अतिथियों का आभार वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार कुम्हार ने किया।

#बदरीप्रसाददेवांगनमध्यनगरीयउच्चतरमाध्यमिकविद्यालय
#मध्यनगरीयउच्चतरमाध्यमिकविद्यालय
#मल्हार










बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल...
05/01/2026

बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल आयोजन पश्चात, माननीय श्री ज्वाला प्रसाद बंजारे(जनपद सदस्य) और पूर्व शिक्षक श्री बैशाखु राम रजक की गरिमा मय उपस्थिति में सभी एनएसएस सिविरार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय के प्राचार्य माननीय श्री प्रदीप कुमार वैष्णव जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सफल भविष्य की शुभकामनाएं दिए,वहीं श्री बंजारे जी सेवा को सर्व परी बताते हुए,जीवन के हर क्षेत्र में सेवा के लिए तैयार रहने को कहे ताकि हमारा जीवन आसान बन सके,उक्त कार्यक्रम डॉ मनोज सिन्हा जी(कार्यक्रम समन्वयक एन एस एस)और डॉ कांति अंचल मैम(जिला संगठक)के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री करुणेश कुमार नापित ने किया,अतिथियों का आभार वरिष्ठ शिक्षक श्री कमलेश कुमार कुम्हार ने किए |

#बदरीप्रसाददेवांगनमध्यनगरीयउच्चतरमाध्यमिकविद्यालय
#मध्यनगरीयउच्चतरमाध्यमिकविद्यालय
#मल्हार









#राष्ट्रीयसेवायोजना

|| 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियाँ ||बड़े हर्ष के साथ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय प्रांगण...
28/01/2025

|| 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियाँ ||

बड़े हर्ष के साथ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया

स्वच्छ गाँव स्वच्छ शहर स्वच्छ भारत की थीम पर मल्हार स्थित मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का ...
21/11/2024

स्वच्छ गाँव स्वच्छ शहर स्वच्छ भारत की थीम पर मल्हार स्थित मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बढ़ चढ़ कर विद्यार्थियों ने लिया भाग

2 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में चार स्तर पर कक्षा पहली से 12वी तक रंगोली,चित्र और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन अतिथि दिलीप पांडेय के उपस्थिति में संपन्न हुआ,स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम पर स्वभावस्वच्छता संस्कार स्वच्छता' के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा भी आयोजित किया गया जहाँ प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव ने बताया की स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ दिमाग़ की उत्पत्ति होती हैं,स्कूल में स्वच्छ भारत विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं व एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया,उपरोक्त कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर से सम्बंधित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में जिला समन्वयक मनोज सिन्हा एवं जिला संगठक कांति अंचल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

मल्हार स्थित बद्री प्रसाद देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस बच्चों कों बांटे गए उपहारमल्हार के बद्...
21/11/2024

मल्हार स्थित बद्री प्रसाद देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस बच्चों कों बांटे गए उपहार

मल्हार के बद्री प्रसाद देवांगन उच्च तर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहाँ बच्चें अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करते दिखें आपको बताते चले की यहाँ प्रत्तेक वर्ष 14 नवम्बर यानी बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम रखें जाते हैं और बच्चों कों उपहार भी दिए जाते हैं

हरिभूमि 21/11/24राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा माय भारत शिविर का आयोजन युवाओं में राष्ट्रसेवा का संचार ही एक मात्र लक्ष्य
21/11/2024

हरिभूमि 21/11/24

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा माय भारत शिविर का आयोजन युवाओं में राष्ट्रसेवा का संचार ही एक मात्र लक्ष्य

Address

Malhar
495551

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category