21/04/2026
गर्व का पल 🎉 | VIS में भव्य रैली का आयोजन
आज विजय इंटरनेशनल स्कूल, बलाना में खुशी और गर्व का माहौल था। हमारे होनहार छात्र ऋषभ ने JEE Mains 2026 उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य रैली निकाली गई। सभी विद्यार्थियों ने जोश और गर्व के साथ भाग लिया। शिक्षकों ने ऋषभ की मेहनत, लगन और समर्पण की दिल से सराहना की।
ऋषभ की यह सफलता हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और दृढ़ निश्चय से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है 💪
ऋषभ को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
*