26/02/2025
हर-हर महादेव!
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय शुभकामनाएँ। यह शुभ पर्व भगवान शिव की असीम कृपा, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। शिव साधना से न केवल आत्मबल की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
देवाधिदेव हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, कष्टों का नाश करें और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।