25/07/2022
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में "द एकेडेमिया" मधेपुर के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचरम
डेस्क:- मधेपुर स्थित मिथिलांचल की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान द एकेडेमिया के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया हैl संस्थान के संथापक श्री D.K Kashyap ने जानकारी दी की द एकेडेमिया का स्थापना 1 जनवरी 2019 को नववर्ष के शुभ अवसर पर मधेपुर के हर्षपति सिंह महाविद्यालय के बगल में सागर हार्डवेयर वाली गली में किया गया। जो केवल गुणवत्ता और उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है।
आज स्थापना के तीन वर्ष बाद हमारे संस्थान ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ एक नया कृतिमान गढ़ने का काम किया हैं। इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। आज बच्चों के कठिन परिश्रम ने पूरे द एकेडेमिया परिवार को गौरवान्वित करने का काम किया है। बच्चों के बेहतर रिजल्ट ने पुरे संस्थान को गौरवान्वित किया हैl
श्री कश्यप ने कहा कि वैसे तो लगभग संस्थान के सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और विशेष रूप से उसमें रितिका सुमन- 96%, सचिन-95% , शशिरंजन-93.4%, पंकज-92.2%, सोना सोनम-92%, रचित रॉय- 91%, चंदन-89.2%, शिवानी-89.2%, सुदर्शन-89% , हरिओम-87%, नितिन- 86%, श्रुती- 86%, शिवम-84%, वैष्णवी-84%, अभिलाषा-83%, हर्ष-83%, अमन-83%, आशीष- 81% , ओमकार-80% इत्यादि अंक हासिल किया है, जो मिथिलांचल के लिए गौरव की बात हैl उन्होंने विशेष जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान के अनुभवी शिक्षकगणों के सटीक मार्गदर्शन और बच्चों के कठिन परिश्रम के साथ-साथ संस्थान पर अभिभावकों के विश्वास का ही नतीजा है की द एकेडेमिया के 6 बच्चों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किया है एवं बाकी बच्चों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया हैl उन्होंने बताया कि यदि उचित मार्गदर्शन मिले तो कठिन परिश्रम के बल पर समुचित संसाधन के अभाव में भी एक बेहतरीन रिजल्ट हासिल कर विद्यार्थी अपने भविष्य को सार्थक और उज्जवल बना सकते हैंl उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जिन बच्चों को हमारे संस्थान से जुड़ना है और अगर वो दूर-दराज में रहते है तो वो हमारे संस्थान से बहुत कम फीस में ऑनलाइन क्लासेस से जुड़ सकते जो कि lockdown के बाद से प्रारंभ हुआ है। अंत में श्री कश्यप ने सभी को धन्यवाद दिया एवं पूरे द एकेडेमिया परिवार को बधाई दी, साथ ही साथ मिथिलांचल के तमाम अभिभावकों को संस्थान पर अटूट भरोसा बरकरार रखने के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि संस्थान भविष्य में और बेहतर रिजल्ट हासिल करने के लिए कृत संकल्पित हैl