विकास खंड मोहनलालगंज लखनऊ में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 (Bhartiya Bhasha Summer Camp 2026) का आयोजन किया जा रहा है।
यह 13 मई 2026 से शुरू होने वाला एक सप्ताह का विशेष शिविर है।इस कैंप के बारे में मुख्य बातें:उद्देश्य: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार बहुभाषावाद को बढ़ावा देना और छात्रों को भारतीय भाषाओं और संस्कृति से जोड़ना।
देखिए उच्च प्राथमिक विद्यालय डेहवा के छात्रों द्वारा प्रस्तुति आज की गतिविधियों की
Department of Basic Education Uttar Pradesh
BRC Mohanlalganj Lucknow
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BRC Mohanlalganj Lucknow, Education Website, Mohanlalganj, Lucknow.
11/05/2026
विकास क्षेत्र मोहनलालगंज लखनऊ
#यूपीबेसिक_की_बदलती_तस्वीर
05/05/2026
आज दिनांक 5 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्रो सम्मान में आयोजित कार्यक्रम *शिक्षामित्र सम्मान समारोह* के अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, बीकेटी लखनऊ से विधायक माननीय योगेश शुक्ला जी ,मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक अमरेश रावत जी, विधान परिषद सदस्य माननीय मुकेश, मंडला आयुक्त एवं जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षामित्र को बड़े हुए मानदेय का डेमो चेक और कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था से आच्छादित होने पर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षामित्र को परिवार का सदस्य मानते हुए किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर साथ देने का आश्वासन दिया।
विधायक श्री योगेश शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहां की शिक्षामित्र वह प्रथम व्यक्ति है जो विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधन और उसके संचालन की शुरुआत करता है।
माननीय विधायक मोहनलालगंज श्री अमरेश रावत जी ने शिक्षामित्र को बेसिक शिक्षा की रीढ़ बताकर सम्मानित एवं संबोधित किया।
शिक्षामित्र सम्मान समारोह के अवसर पर कई शिक्षामित्र को 18000 रुपए का डेमो प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विपिन कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार सरकार ने शिक्षामित्रो मानदेय बढ़ाकर उनके जीवन स्तर में सुधार का प्रयास किया है इस प्रकार शिक्षामित्र साथी भी बेसिक शिक्षा के उत्तरोत्तर उन्नयन के लिए लगातार मेहनत कर उत्कृष्ट कार्य करें और बच्चों के भविष्य को सुधारने में अपना सहयोग प्रदान करें।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण आवधेश शुक्ला जी ने सभी अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय श्री राजेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी समस्त ब्लॉक, एसआरजी एआरपी और काफी संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
04/05/2026
विकास क्षेत्र मोहनलालगंज लखनऊ
उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रिया की कक्षा 8 की छात्रा अंशिका द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग और crafts
#यूपीबेसिक_की_बदलती_तस्वीर
03/05/2026
विकास खंड मोहनलालगंज लखनऊ
हर दीवार कुछ कहती है,एक गहरा और भावनात्मक वाक्य जो दर्शाता है स्कूल की दीवारों पर नन्हें सपनों के रंग...
यह कुछ तस्वीरें हमारे ही विकास क्षेत्र मोहनलालगंज की है जहां हर दीवार एक कहानी कहती है, हर रंग कल्पनाओं को जगाता है और पूरा वातावरण बच्चों को खुश होकर सीखने, खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
सोचिए जब हमे इस तरह का वातारण पसंद है तो बच्चों को कितना अच्छा लगेगा
प्रयास करे अपने आसपास के वातारण को ऐसे ही सुंदर बनाए🥰🥰
यह सब स्कूल में बच्चों के ठहराव में भी सहायक होगा
#यूपीबेसिक_की_बदलती_तस्वीर
22/04/2026
आज दिनांक 22.4.2026 को मोहनलालगंज अनुदेशक संघ के द्वारा BRC पर मानदेय वृद्धि के संदर्भ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें श्री अश्वनी कुमार गूजर जिला अध्यक्ष लखनऊ, श्री चंदन यादव ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलालगंज एवं समस्त ब्लॉक अनुदेशकों द्वारा मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार खंड शिक्षा अधिकारी मोहनलालगंज जी का स्वागत कर सम्मान किया l जिसमें वरिष्ठ शिक्षको में ओमकार त्रिपाठी, शिवसिंह, संजीव दीक्षित,शुक्ला जी राहुल,मोहित, मनोज,विवेक, राजेश,आशीष, कुलदीप,सनी,कमल राज,अमित ,ARP आदि उपस्थित रहे🙏🏻
22/04/2026
विकास खंड मोहनलालगंज लखनऊ
धरती माँ का प्यारा आँचल,
हरियाली से भरा हुआ,
नदियाँ गाती मधुर तराने,
आकाश नीला सजा हुआ।
पेड़ों की ये ठंडी छाया,
जीवन का आधार है,
इनसे ही तो सांसें चलती,
इनसे ही संसार है।
आओ मिलकर कसम ये खाएँ,
धरती को स्वर्ग बनाएँगे,
पेड़ लगाकर, जल बचाकर,
हरियाली फिर लाएँगे।
न दूषित होगा जल-आकाश,
न कटेंगे अब जंगल,
पृथ्वी माँ की सेवा करके,
जीवन होगा फिर उज्जवल।
आज के दिन ये प्रण करें हम,
धरती का सम्मान करें,
स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर बनाकर,
इसका सदा ध्यान करें। 🌱✨
पृथ्वी दिवस की सुंदर झलकियां
Department
22/04/2026
विकास खंड मोहनलालगंज लखनऊ
देखिए अभिभावक शिक्षक उत्सव की एक झलक
चहक 🌹🌹
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Lucknow
226301