24/12/2022
आज दिनांक 24-12-22 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नवाबी रेस्टोरेंट नाका हिंडोला लखनऊ के सेमीनार हाल मे कन्जयूमर प्रोटेक्शन एन्ड राइट काउन्सिल उ.प्र. के तत्वावधान मे उपभोक्ता जागरूकता सेमीनार का भव्य आयोजन, उपभोक्ता न्यायालय के पूर्व जज माननीय आमोद राठौर जी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री टी.सी.वर्मा,प्रमुख समाज सेवी, एवं डायरेक्टर उडान वेलनेस इंडिया व श्री मयंक मिश्रा, पूर्व विशेष सचिव सचिवालय लखनऊ एवं संचालन संस्था के प्रमुख सचिव श्री पी.एल.सोनी पूर्व अधिकारी, सतर्कता उ.प्र.लखनऊ द्वारा सम्पादित किया गया।
सेमीनार मे उपस्थित जनसमुदाय को उपभोक्ता अधिनियम के प्राविधानों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उपभोक्ताओं को यह भी बताया गया कि जो भी वस्तुएं अथवा गैजेट्स उनके द्वारा खरीदी जाँय, उनकी रसीद व गारन्टी कार्ड जरुर प्राप्त करें और उपभोक्ताओं के साथ किसी भी तरह के छल व धोखे की स्थिति मे सम्बंधित फर्म, कम्पनी या दुकान दार के के विरुद्ध शिकायत पत्र जिला उपभोक्ता आयोग के पास प्रेषित करें, आयोग शिकायत की सुनवाई भी निशुल्क करते हैं और ग्राहक को मुआवजा भी दिये जाने के आदेश पारित करते हैं। उपभोक्ताओं को "जागो ग्राहक जागो" के मूलमंत्र से अवगत कराया गया. सेमीनार मे काफी संख्या मे अपने विचार व्यक्त किये और सामान्यतः आने वाली उपभोक्ता समस्याओं के विषय मे विस्तार से चर्चा की, जिसके समाधान हेतु उन्हें सुझाव भी दिये गये, उपभोक्ता अधिकार परिषद के जिला स्तर कार्यकारिणी, व महिला विंग का गठन कर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की नीति भी तय की गयी, जिसका सदस्यों व उपस्थित जनसमुदाय ने स्वागत किया।