01/05/2026
✨बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर इतिहास विभाग द्वारा बोधि पार्क में एक सुंदर एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौतम बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भाषण, विचार-विमर्श तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को प्रस्तुत किया। पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मकता का अनुभव हुआ।
यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है।🙏🙏
27/04/2026
"हमारे विभाग के नए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस. विक्टर बाबू सर को हार्दिक बधाई। साथ ही विश्वविद्यालय के डीन ऑफ अकादमिक अफेयर्स✨ सर को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। 🙏"
27/04/2026
✨“आदरणीय प्रोफेसर वी. एम. रवि कुमार सर,
पूर्व विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, बीबीएयू लखनऊ—
आपके नेतृत्व में हमें न केवल शिक्षा मिली, बल्कि अनुशासन और समर्पण का भी पाठ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।
आप हमेशा छात्रों के प्रिय रहे और हर कार्य को तत्परता से पूरा करना आपकी विशेषता रही है।
वास्तव में, आपके मार्गदर्शन में बिताए गए ये दो वर्ष हमारे लिए बेहद सीखने योग्य और प्रेरणादायक रहे।
आपके अमूल्य योगदान के लिए हम हृदय से आभारी हैं।✨
बहुत-बहुत धन्यवाद सर 🙏”
21/04/2026
✨फेयरवेल की शान हमारे परफॉर्मर्स,
जिन्होंने हर पल को यादगार बना दिया…
आपकी मेहनत और हुनर हमेशा दिलों में जिंदा रहेगा !
और आपका हर एक प्रदर्शन कभी भुलाया नहीं जाएगा।💐🙏🙏
17/04/2026
इतिहास विभाग, BBAU लखनऊ द्वारा
एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस व्याख्यान का विषय है—
“समकालीन भारत में सामाजिक विज्ञानों की प्रासंगिकता”।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में
प्रो. पुलेंद्र प्रसाद (समाजशास्त्र विभाग, हैदराबाद विश्वविद्यालय) अपने विचार दिए।💐🙏
12/04/2026
💥आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रतियोगिता का विषय — “समावेशी विकास, विकसित भारत का आधार : बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की दृष्टि से” — अत्यंत सार्थक और समकालीन है।
इतिहास विभाग के छात्रों ने पूरे उत्साह, तर्कशक्ति और ज्ञान के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे यह प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धक रही बल्कि प्रेरणादायक भी बनी।🙏💐
11/04/2026
⚡⚡आज बी०बी०ए०यू० में अटल बिहारी बाजपेई सभागार में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " शिक्षा ही समावेशी विकास का आधार: महात्मा ज्योतिबा फुले की दृष्टि में" 11 अप्रैल 2026 शनिवार में मुख्य अतिथि माननीय डॉ० संजय पासवान जी (पूर्व राज्य मंत्री शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार) , विशिष्ट अतिथि प्रो० सदानंद के०भोसले विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग (सावित्रीबाई फुले विश्व विद्यालय पुणे महाराष्ट्र) , विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो० राजकुमार मित्तल सर, प्रो० शूरा दारापुरी इतिहास विभाग ( संकायाध्यक्ष ,सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ) , प्रो० रवि कुमार विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग , अध्यक्षता (स्थायी आयोजन समिति के अध्यक्ष)
प्रो० के ०एल ० महावर सर ने की। विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, कर्मचारी, छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।💐🙏