17/12/2025
खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह का समापन
लक्ष्मणगढ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोहिनी देवी गोयनका गर्ल्स बी एड कॉलेज में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग व भव्य समापन हुआ।प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम तीन दिवस खेलकूद व अंतिम तीन दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।इस दौरान विभिन्न क्रीड़ा व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ जिनमे निर्णायकों द्वारा निर्णय सुनाए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत
मूकाभिनय में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर
स्थान पर सुनीता विलियम्स,गार्गी व सावित्री बाई फुले परिषद्,लघु नाटिका में लक्ष्मीबाई,सावित्री बाई फुले व गार्गी,प्रश्नोत्तरी में ग्रुप डी (सावित्री बाई फुले),
समूह गायन में सुुनीता विलियम्स,सावित्री बाई फूले व गार्गी,समूह नृत्य में सुनीता विलियम्स,लक्ष्मीबाई व गार्गी परिषद्, युगल नृत्य में गार्गी,सावित्री व लक्ष्मीबाई परिषद् पहले ,दूसरेे व तीसरे स्थान पर रहीं।इसी प्रकार एकल नृत्य में भावना सैनी प्रथम,शाहीन द्वितीय,रंजन तृतीय पर रही।एकल गायन में पूजा पुत्री श्री नागरमल,शाहिन व चंपा,कविता पाठ में काजल मेघवाल,निशा व तनु टांक, मेहंदी में इमरता, संजू व अंजुम,रंगोली में फूलमती व नुसरत प्रथम,गार्गी से चंपा व कोमल,सावित्री बाई से वर्षा व योगिता विजेता रहीं।मांडणा में वर्षा,पूजा प्रथम,तनु,निकिता दूसरे तथा मेघा व चंपा तीसरे स्थान पर रही।
विचित्र वेशभूषा में चंपा जांगिड,कविता मीणा,कौशल्या,क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।आशुभाषण में शाहीन,नेहा व फूलमती,फैशन शो में शाहीन, भावना,(दिव्या वर्मा व निशा-तृतीय),वाद-विवाद में पक्ष में वर्षा सैनी,अर्पिता,भावना सैनी जबकि विपक्ष में मनीषा प्रथम तथा पूजा द्वितीय रहीं।म्यूजिकल चैअर में अलसब्बा प्रथम रही।मिमिक्री में भावना,संगीता व निकिता विजेता रहीं।
समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने छात्राध्यापिकाओं को संबोधित किया एवं विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहने वाली व भाग लेने वाली प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा भविष्य में भी भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान छात्राध्यापिकाओं ने भी उत्साह से सभी गतिविधियों में भाग लिया एवं आयोजन की सराहना की।