19/04/2026
शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का योगदान सदैव वंदनीय रहा है। आज हमारे विद्यालय में गणपति आरसीएम (Ganpati RCM) के प्रोपराइटर श्री राकेश भाकर पुत्र श्री भंवर लाल जी भाकर ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए विद्यार्थियों की सुविधा हेतु 4 पंखे भेंट किए हैं।
भाकर परिवार द्वारा किया गया यह पुनीत कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। आपके इस सहयोग से न केवल बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि उनके सीखने के वातावरण में भी सुधार होगा।
विद्यालय परिवार एवं समस्त छात्र- छात्राएं आपके इस निस्वार्थ सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
धन्यवाद। 💐