08/07/2026
*संस्कृत छात्रों के लिए बड़ी सौगात NEET-PA के जरिए अब बन सकेंगे आयुर्वेद चिकित्सक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने जारी किया राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम, जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे आवेदन*
नई दिल्ली।
संस्कृत शिक्षा और आयुर्वेद को नई दिशा प्रदान करते हुये केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा–प्री आयुर्वेद (NEET-PA) का अधिसूचना जारी कर दी है।
*साढ़े सात वर्ष का होगा समेकित पाठ्यक्रम*
NEET-PA के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम की कुल अवधि 2+4.5+1 वर्ष होगी। इसमें दो वर्ष का प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम कार्यक्रम, साढ़े चार वर्ष का BAMS पाठ्यक्रम तथा एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होगी।
*यह होगी पात्रता*
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, राज्य संस्कृत बोर्ड अथवा समकक्ष बोर्ड से 10वीं में
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत तथा SC/ST/OBC/PwD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।
अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक न्यूनतम 15 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार आयु सीमा में किसी भी श्रेणी के लिए छूट का प्रावधान नहीं है।
*परीक्षा का स्वरूप*
NEET-PA परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट (ढाई घंटे) निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे,प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नपत्र संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेजी तीन भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।