18/02/2026
#प्यारे बच्चों
20.02.2026 से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ हो रही है। परीक्षा सिर्फ नंबरों का खेल नहीं है, यह आपके धैर्य, समझ और आत्मविश्वास की असली परीक्षा होती है। इस समय थोड़ा तनाव महसूस होना सामान्य है, लेकिन यही समय खुद पर भरोसा रखने का है।
आपने जिस लगन से तैयारी की है, वही आपकी सबसे बड़ी पूँजी है। शांत मन से प्रश्नों को समझें, समय का सही उपयोग करें और पूरे फोकस के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पूरी नींद लें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। याद रखिए, हर प्रयास मायने रखता है और हर सही कदम आपको आपके लक्ष्य के करीब ले जाता है।
मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी अपनी मेहनत का शानदार परिणाम लेकर आएँगे।
ढेर सारी शुभकामनाएँ🌷