05/09/2022
लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल जगदीशपुर बरडीहा कुशीनगर में भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा सिंह जी ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक के विशेष महत्व के बारे में बताया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर श्री चंद्रशेखर पाण्डेय जी ने गुरु को समर्पित संत कबीर का एक प्रसिद्ध दोहा- गुरू गोविन्द दोऊ खड़े,काके लागूं पांय।बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।। के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु का दर्जा ईश्वर से भी ऊंचा है और गुरु का योगदान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में अवश्य ही समाहित होता है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की डायरेक्टर मैम प्रतिमा मणि जी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने वाले समस्त शिक्षक श्री केंडिबो,एलेक्स,आंनद मिश्रा एवं शिक्षिका रोजी,माधुरी सिंह,अनीता सिंह,सुनीता गुप्ता,अंजलि सिंह,सुमन गौंड,रुचिका सिंह एवं समस्त कर्मचारीगण श्री विश्वामित्र सिंह,जनार्दन सिंह,शाहिद, कमालू,कमला,गायत्री इत्यादि को उपहार भेंट करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दी और उन्होंने उन शिक्षकों का नमन किया जिन्होंने अपने ज्ञान से व्यक्ति,समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना योगदान दिया।