Gk Update Point

Gk Update Point

Share

This page is only education knowledge purpose. In this page upload videos about General knowledge. Please Follow my page
Thanks �.

30/04/2026

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने
आया है, जहां शादी की खुशियों में बजा तेज डीजे एक गरीब पोल्ट्री फार्म संचालक के लिए तबाही बन गया। 25 अप्रैल 2026 की रात बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बारात के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे से डरकर पोल्ट्री फार्म में पली 140 मुर्गियों की मौत हो गई। फार्म संचालक साबिर अली के मुताबिक, शोर इतना तेज और लगातार था कि मुर्गियां घबरा गईं और दहशत में आकर दम तोड़ दिया।

29/04/2026

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी
रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4°C तापमान का रिकॉर्ड था।

29/04/2026

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की ओर से (के.ई.ए.) ली जानेवाली वर्ष २०२६ की सामायिक प्रवेश परीक्षा आज से पूरे राज्य में आरंभ हुई है। परीक्षा के समय परिक्षार्थियों को धातु से बने आभूषण धारण करने पर प्रतिबंध होने के कारण कुछ परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने से पूर्व सैकडों छात्राओं को रोककर उनकी नथ एवं अन्य आभूषण हटाने के लिए कहे जाने की घटनाएं हुईं । चिक्कमंगुलुरू के 'एम्.ई.एस्.' महाविद्यालय में छात्राओं की नथ हटाना संभव न होने से परीक्षा केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों ने कुछ छात्रओं की नाक पर पट्टियां चिपकाईं । इसके कारण अभिभावकों ने अप्रसन्नता व्यक्त की। परीक्षा का तनाव तथा परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं को इस विचित्र प्रसंग का सामना करना पडा, जिससे छात्राओं में कुछ समय तक भ्रम का वातावरण रहा ।

26/04/2026

अप्रैल खत्म होते-होते ही चिलचिलाती और चुभने वाली गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है. तापमान 40 डिग्री के पार जाने के बाद लोगों ने अभी से कयास लगाना शुरू कर दिया है कि इस बार की गर्मी कितनी भीषण होने वाली है. इस गर्मी के बीच जानवर भी परेशान नजर आ रहे हैं

25/04/2026

लुंगी एनगिडी घायल है?
मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में लुंगी न्गिडी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और नवीनतम जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और संभवतः जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

21/04/2026

स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ता अक्सर प्रदूषित पानी और हवा के कारण श्वसन संबंधी समस्याओं, त्वचा एलर्जी, और अन्य बीमारियों की शिकायत करते हैं, जो औद्योगिक क्षेत्रों के पास रहने वाले समुदायों को प्रभावित करती हैं।

फ्लोराइड का खतरा: एल्युमीनियम गलाने की प्रक्रिया में फ्लोराइड का उत्सर्जन होता है, जो लंबे समय तक संपर्क में रहने पर मानव स्वास्थ्य (जैसे- दाँत और हड्डियों की बीमारी) पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

(toxic waste) से होने वाले रिसाव से पानी और मिट्टी प्रदूषित हो रही है। इससे आसपास के गांवों में त्वचा रोग, आंखों की समस्या, गुर्दे खराब होना (kidney failure), कैंसर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं।

21/04/2026

व्यापक क्षेत्र प्रभावित: प्रदेश में औसतन हर दिन 60 से अधिक स्थानों पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। मंडला में 10 एकड़ से अधिक, जबकि देवास (खातेगांव) और सीहोर के जंगलों में हजारों हेक्टेयर में आग फैली है।

लपटों की ऊंचाई: कुछ जगहों पर आग की लपटें 10 से 12 फीट तक ऊंची उठ रही हैं, जो इसकी अत्यधिक तीव्रता को दर्शाता है।

अति संवेदनशील क्षेत्र: वन विभाग ने देवास, सीहोर, रायसेन, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, और कटनी के पास के जंगलों को 'अति संवेदनशील' घोषित किया है।

वन्यजीव और वनस्पति को नुकसान: आग के कारण छोटे पौधे, झाड़ियाँ, और वन्यजीवों को भारी नुकसान हो रहा है।

कर्मचारियों को खतरा: आग बुझाने के दौरान सिवनी और सतना (मझगवां रेंज) में वनकर्मी बेहोश हो गए, जो आग की तीव्रता को दिखाता है।

राहत के प्रयास: वन विभाग सैटेलाइट निगरानी (FSI) और ग्राउंड स्टाफ के माध्यम से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है और लगभग 1 लाख किलोमीटर लंबी फायर लाइन (साफ की गई जमीन की पट्टियां) बनाई गई हैं।

19/04/2026

देश को एक और 594 किलोमीटर वाला एक्सप्रेसवे मिलने वाला है. यह एक्सप्रेसवे यूपी का गंगा एक्सप्रेसवे है. यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 594 km लंबा है. अब जल्दी ही इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने वाला है. यह 6 लेन एक्सप्रेसवे है लेकिन इसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है. यह 12 जिलों से गुजरेगा. इससे यात्रा समय 12 से 13 घंटे से घटकर 6 से 7 घंटे होगा.

19/04/2026

सूरत के उधना स्टेशन पर आज यानी 19 अप्रैल को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. रेलवे के अनुसार कुछ यात्री बैरिकेड पर चढ़कर कूदते हुए स्टेशन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे भगदड़ की स्थिति बनने का खतरा था. इसी को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड पर लाठियां चलाईं गईं.

19/04/2026

भारत की अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में आई गिरावट ने नई बहस छेड़ दी है। International Monetary Fund की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। बेस ईयर में बदलाव और रुपये की कमजोरी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि, लंबे समय में भारत की ग्रोथ संभावनाएं अब भी मजबूत बताई जा रही हैं।

18/04/2026

हाय रे गर्मी ! UP का बांदा एशिया में सबसे गर्म, 45°C से ऊपर पहुंचा पारा ..दिलचस्प बात यह है कि एक हफ्ते पहले 9-10 अप्रैल को देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम 12°C तापमान भी बांदा में ही दर्ज हुआ था. यूपी के 16 जिलों में पारा 40°C के पार पहुंच गया है, जिससे लू चल रही है, जबकि प्रयागराज, वाराणसी समेत करीब 50 शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं.

17/04/2026

बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर से आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जार जारी किया है। IMD के मुताबिक 13 राज्यों में झमाझम बारिश होने के साथ-साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है। इन राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं।

Want your school to be the top-listed School/college in Kushinagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Kushinagar