SMB GITA SR SEC School, Kurukshetra - Residential

SMB GITA SR SEC School, Kurukshetra - Residential Offcial Page of Smb Gita Sr Sec School, Kurukshetra: Run by Vidya Bharti, an all India educational organisation which runs more than 24,000 schools.

Smb Gita Sr Sec School, Kurukshetra aims at providing quality education based on Indian moral values to the students. Besides having made manifold progress since its inception, the school enjoys the reputation of being a prestigious institution in North India. Infrastructure:
Spread on a land of 10 acres, the school caters to the needs of the modern education system. The school has its state-of-th

e art building with ample physical infrastructure which includes.
1. 50 fully furnished spacious classrooms;
2. Well equipped laboratories each one for physics, chemistry, Biology, Computer Sciences, Geography;
3. A library with a treasure of 15000 books on various subjects and having a capacity to accommodate 150 students in chairs at a time;
4. Separate, adjacent Administrative Block;
5. A Language Lab in the making;
6. Two vast play grounds for outdoor games.

गीता विद्यालय के छात्रों को ब्रह्माकुमारी बहन मधु द्वारा नशा मुक्ति से बचाव के लिए किया जागरूक  दिनांक 19 अगस्त 2026 को ...
20/08/2026

गीता विद्यालय के छात्रों को ब्रह्माकुमारी बहन मधु द्वारा नशा मुक्ति से बचाव के लिए किया जागरूक

दिनांक 19 अगस्त 2026 को श्रीमद्भगवद्गीता विद्यालय के वंदना सत्र में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत आज श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान कुरुक्षेत्र की *ब्रह्माकुमारी बहन मधु* मुख्य वक्ता के रूप में व उनके साथ दो बहने व एक भैया पहुंचे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, परिवार, शिक्षा और समाज के संस्कारों को भी खोखला कर देता है।
बहन मधु ने राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
1. *नशे के दुष्प्रभाव*: नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
2. *वैकल्पिक जीवनशैली*: आंतरिक शांति, आत्मविश्वास और तनाव प्रबंधन के लिए राजयोग व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।
3. सामूहिक शपथ: कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों एवं स्टाफ ने "नशा मुक्त भारत" के संकल्प की शपथ ली। सभी ने प्रण किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में भी जागरूकता फैलाएंगे। ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा सभी आचार्य भैया बहनों को रक्षा सूत्र बांधे गए वह मिठाई खिलाई गई।तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मदान ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे इस जनजागरूकता कार्य की सराहना की व उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं।
4. जिला प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों को वंदे मातरम के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गयाl

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को आगे बढ़ाने और अपने घर-परिवार में भी इसका संदेश देने का संकल्प लिया।

गीता विद्यालय में लगा घोष वर्ग*  प्रांत की योजना अनुसार कल दिनांक 13 अगस्त 2026 दोपहर बाद कुरुक्षेत्र संकुल का घोष वर्ग ...
14/08/2026

गीता विद्यालय में लगा घोष वर्ग*
प्रांत की योजना अनुसार कल दिनांक 13 अगस्त 2026 दोपहर बाद कुरुक्षेत्र संकुल का घोष वर्ग प्रारंभ हुआ । *चार दिवसीय यह घोष वर्ग 13 अगस्त से प्रारंभ होकर 16 अगस्त तक संपन्न किया जाएगा*।
घोष वर्ग का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना उपरांत हुआ। परिचय उपरांत आदरणीय अनिल कुलश्रेष्ठ , प्रशिक्षण भैया रोनित और गौरव का अंग वस्त्र व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।उद्घाटन सत्र में हम सभी को पूर्ण कालिक प्रवासी कार्यकर्ता अनिल कुलश्रेष्ठ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उद्घाटन सत्र में आदरणीय अनिल कुलश्रेष्ठ , संकुल प्रमुख आदरणीय यशपाल वधवा,घोष प्रशिक्षण पूर्ण कालिक भैया रोनित और गौरव,आदरणीय अनिल मदान श्रीमद्भागवदगीता व० मा० विद्यालय कुरुक्षेत्र ,श्रीमती पूनम सैनी दीदी और संकुल प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमती राजकुमारी , संकुल के सभी विद्यालयों से आए आचार्य भैया /बहन और छात्र भैया /बहन उपस्थित रहे।

गीता विद्यालय में  आरोग्य वाटिका का उद्घाटन  पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ...
07/08/2026

गीता विद्यालय में आरोग्य वाटिका का उद्घाटन

पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में 'आरोग्य वाटिका' का गरिमामय वातावरण में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और समाज सेवा क्षेत्र के अनेक विद्वत जन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
*गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति*
कार्यक्रम में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक वीरेंद्र वालिया सहित अनेक प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
*औषधीय पौधों का पौधारोपण कर किया उद्घाटन*
आरोग्य वाटिका के उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के औषधीय एवं गुणी पौधों का रोपण किया गया। विशेष रूप से *तेजपत्ता, अश्वगंधा, लेमन ग्रास, इलायची, अजवाइन ,पिपरमेन्ट आदि अनेक औषधीय वृक्ष का रोपण करके आरोग्य वाटिका का उद्घाटन किया गया।
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण:
वाटिका का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय आयुर्वेद और औषधीय पौधों के गुणों से परिचित कराना है।
संस्कार और प्रकृति का संगम विद्या भारती की संस्कृति के अनुरूप छात्रों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयासकिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा ने कहा कि आरोग्य वाटिका केवल पौधों का समूह नहीं है, बल्कि यह हमारी प्राचीन वैदिक ज्ञान-परंपरा और स्वास्थ्य रक्षा का माध्यम है। विद्यालय परिसर में ऐसे प्रयास छात्रों को प्राकृतिक चिकित्सा और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अनिल मदान ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और वाटिका की निरंतर देखभाल का संकल्प लिया तथा विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद जो जींद में हुए थे उनमे गीता विद्यालय के छात्रों ने एथलेटिक्स गेम्स में गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त किए।

🌟 Non-Fire Cooking Activity Successfully Completed 🌟We are delighted to share that the Non-Fire Cooking Activity was suc...
06/08/2026

🌟 Non-Fire Cooking Activity Successfully Completed 🌟

We are delighted to share that the Non-Fire Cooking Activity was successfully conducted today at SMB Gita Senior Secondary School.

The students participated with great enthusiasm, dedication, and creativity.

They put in tremendous effort and prepared a variety of delicious and beautifully presented dishes. Their confidence, hard work, and innovative ideas made the event a grand success.

We were honoured by the presence of our distinguished guests, Committee Member Shri Jang Bahadur Sir, Manager of the Committee Shri Virender Walia Ji, and our respected Principal Sir, Shri Anil Madaan Ji, who graced the occasion and encouraged the participants with their inspiring words.

We sincerely appreciate the efforts of all the students, teachers, and staff members who contributed to making this event memorable.

👏 Congratulations to all the participants! 👏

✨ Keep learning, creating, and shining. ✨

SMB Gita Senior Secondary School

गीता विद्यालय में चल रहे 37वें खेलकूदो  का हुआ समापन आज आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्य...
01/08/2026

गीता विद्यालय में चल रहे 37वें खेलकूदो का हुआ समापन
आज आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में चल रहे 37 वे खेलकूद का समापन समारोह रहा ।जिसमें वंदना सत्र में मुख्य अतिथि सुभाष कलसाना(अध्यक्ष हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक)हरियाणा, विशिष्ट अतिथि विनोद कौशिक (जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र व कार्यक्रम के अध्यक्ष चेतराम शर्मा (उपाध्यक्ष हिंदू शिक्षा समिति)हरियाणा, मलखान सिंह (क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक), शारीरिक आचार्य किशोर (प्रांतीय खेलकूद, संयोजक ) प्रबंधक वीरेंद्र वालिया व प्राचार्य अनिल मदान ने मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा अच्छे खिलाड़ियों को और अच्छा बनाने के लिए सरकार भी खेल नर्सरिया स्थापित कर रही है उन्होंने कहा विद्या भारती के छात्रा चुहुमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं उन्होंने कहा जो छात्र प्रथम आए उन्हें भी बधाई व जो छात्र द्वितीय स्थान पर रहे उन्हें भी आने वाले समय में प्रथम स्थान लाने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष कलसाना ने कहा कि गीता विद्यालय विद्या भारती का सबसे पहला विद्यालय हैं जो 1946 में बना इस विद्यालय के छात्र आज बड़े-बड़े पदों पर आसीन है उन्होंने कहा खेल को जीतने के लिए ही नहीं खेलना चाहिए बल्कि अपने सर्वांगीण विकास के लिए खेलना चाहिए ।विद्या भारती छात्र का सर्वांगीण विकास करती है उन्होंने कहा विद्या भारती के विद्यालय में अनुशासन व संस्कार भी दिए जाते हैं उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी व खेलों में अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष लगवाए और उन्होंने 37वें खेलकूद समारोह के समापन की विधिवत घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अनिल मदान ने आए हुए सभी अधिकारीगण, संरक्षण आचार्य, प्रबंध समितियों के सदस्य व सभी आचार्य भैया- बहन का आभार व्यक्त किया।

37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह-2026 का भव्य शुभारंभकुरुक्षेत्र, 31 जुलाई 2026 को श्रीमद्भागवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्याल...
31/07/2026

37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ
कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई 2026 को श्रीमद्भागवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र में आज 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह-2026 का शुभारंभ वंदना सत्र में अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रमजीत सिंह (निदेशक, एस स्पोर्ट्स अकादमी, लुधियाना एवं सचिव, पिकल बॉल एसोसिएशन, पंजाब), विशिष्ट अतिथि दीपक अग्रवाल (प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी), कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ (अध्यक्ष, हिंदू शिक्षा समिति, हरियाणा), चेतराम शर्मा (उपाध्यक्ष, हिंदू शिक्षा समिति, हरियाणा), विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र वालिया, समिति सदस्य जंग बहादुर सिंगला तथा विद्यालय के प्राचार्य अनिल मदान द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ ने कहा कि एक सफल खिलाड़ी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि विद्या भारती के छात्र प्रांतीय, क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एसजीएफआई सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित दिनचर्या अपनाने, समय पर उठने, अभ्यास करने, व्यायाम करने तथा अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सफलता की कुंजी है।
मुख्य अतिथि विक्रमजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं श्रीमद्भागवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और आज इसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए तथा निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। इसके उपरांत 37वें प्रांतीय खेलकूद फुटबॉल में अंदर- 17 में कुरुक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया व रोहतक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया अंडर 14 बास्केटबॉल में रोहतक ने प्रथम स्थान व कुरुक्षेत्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 फुटबॉल में गीता विद्यालय कुरुक्षेत्र ने रोहतक को 6-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व द्वितीय स्थान पर रोहतक रहा। अंडरस्टैंड बास्केटबॉल में प्रथम स्थान रोहतक में व द्वितीय स्थान कुरुक्षेत्र ने प्राप्त किया अंडर 17 वॉलीबॉल में कुरुक्षेत्र प्रथम रहा व द्वितीय स्थान पर तेपला रहा। अंडर-19 वॉलीबॉल में कुरुक्षेत्र प्रथम व तेपला द्वितीय स्थान पर रहा अंडर 14 में कुरुक्षेत्र प्रथम रहा।

31/07/2026
गीता विद्यालय मे गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने लिया गुरुजनों के आदर्शों पर चलने का संकल्पकुर...
29/07/2026

गीता विद्यालय मे गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने लिया गुरुजनों के आदर्शों पर चलने का संकल्प
कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई। एस.एम.बी. गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुरुक्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व भारतीय संस्कृति एवं गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा के अनुरूप श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल विद्यालय में सभी शिक्षकों का मौली बाँधकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर पारंपरिक भारतीय रीति से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य राजीव ने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनेक प्रेरक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा प्रदान कर चरित्र निर्माण का भी कार्य करते हैं। उनके प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने तथा गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्राचार्य अनिल मदान ने शिक्षकों व छात्रों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी।

गीता विद्यालय के छात्रों ने खेलों में लहराया परचमआज दिनांक 27 जुलाई 2026  को श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क...
27/07/2026

गीता विद्यालय के छात्रों ने खेलों में लहराया परचम
आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के वंदना सत्र में प्राचार्य अनिल मदान ने चल रहे प्रांतीय खेलकूदो में प्रथम स्थान लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। यह प्रांतीय खेल 22 जुलाई से 24 जुलाई 2026 को रोहतक मे आयोजित हुए थे।
जिसमे गीता विद्यालय के छात्रों के जो परिणाम रहे वह इस प्रकार है
कराटे में भैया
हर्षित - 7 th ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ताइक्वांडो में
लव्य -दसवीं - प्रथम
वंश - छठी - प्रथम
तेजस - छठी- प्रथम
जुडो मे
राघव -नवम - प्रथम रहे।
प्राचार्य अनिल मदान जी ने इन सभी छात्रों को बहुत-बहुत बधाई दी एवं उनका उत्साह वर्धन किया और इसी तरह से हर क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल हो प्रत्येक क्षेत्र में प्रथम स्थान लेने के लिए प्रेरित किया व विद्यालय के अन्य सभी छात्रों को भी शिक्षा के साथ साथ खेलों में प्रतिभागिता लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र व आचार्य भैया - बहन उपस्थित रहे।

Address

RAILWAY Road
Kurukshetra
136118

Opening Hours

Monday 8am - 4pm
Tuesday 8am - 4pm
Wednesday 8am - 4pm
Thursday 8am - 4pm
Friday 8am - 4pm
Saturday 8am - 4pm

Telephone

9254329006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SMB GITA SR SEC School, Kurukshetra - Residential posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SMB GITA SR SEC School, Kurukshetra - Residential:

Shortcuts

Share

Category