02/08/2025
कुम्हारी : श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी संस्थान (SRIP), कुम्हारी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “बायोफार्मास्यूटिकल्स: फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी के बीच सेतु” विषय पर आयोजित हुआ। सेमिनार में छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से वैज्ञानिकों, प्रोफेसरों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में CSVTU-FORTE के डॉ. आर.एन. पटेल ने पारंपरिक औषधीय वनस्पतियों और ट्रांसलेशनल रिसर्च के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सेमिनार में छह तकनीकी सत्रों के अंतर्गत बायोटेक्नोलॉजी, बायोसिमिलर, इंडियन नॉलेज सिस्टम और हेल्थकेयर में इनकी भूमिका पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।
सेमिनार में मौखिक और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में डॉ. रोहित कुमार मिरी (CSVTU Durg) ने युवाओं को अनुसंधान और नीति-निर्माण में समन्वय पर बल देने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के संरक्षक श्री रविशंकर महाराज जी, श्री एस.एस. बजाज, डॉ. आदित्य खरे, श्री एस. कृष्ण कांत का मार्गदर्शन और डॉ. एस. प्रकाश राव, अंचल वर्मा, आस्था वर्मा सहित पूरी टीम का समर्पण सराहनीय रहा।
समापन उद्बोधन में डॉ. तिलोत्मा साहू ने सेमिनार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए परंपरागत ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय की आवश्यकता बताई।