You went away.....BUT left me with the "MEMORIES"

You went away.....BUT left me with the "MEMORIES" you will get amazing facts and knowledge

  facts
11/07/2021

facts

  facts
11/07/2021

facts

07/06/2021

'घर घर राशन' योजना पर आमने सामने केंद्र और दिल्ली सरकार, राहुल गांधी का केंद्र पर तंज़ और राम रहीम कोरोना पॉजिटिव | बड़ी खबरें

'घर घर राशन' योजना को लेकर दिल्ली और केंद्र एक बार फिर आमने सामने हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर आरोप लगाया कि उन्होंने ये कह कर योजना खारिज कर दी कि हमने केंद्र से मंजूरी नहीं ली, ये गलत है. हमने केंद्र से 5 बार अनुमति मांगी.
'घर घर राशन' योजना पर आमने सामने केंद्र और दिल्ली सरकार, राहुल गांधी का केंद्र पर तंज़ और राम रहीम कोरोना पॉजिटिव |

1. 'घर घर राशन' योजना को लेकर दिल्ली और केंद्र एक बार फिर आमने सामने हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर आरोप लगाया कि उन्होंने ये कह कर योजना खारिज कर दी कि हमने केंद्र से मंजूरी नहीं ली, ये गलत है. हमने केंद्र से 5 बार अनुमति मांगी. इधर केंद्र ने सीएम के आरोपों पर कहा कि केंद्र ने कभी भी राशन बांटने से मना नहीं किया, बल्कि नियमों से अवगत कराया है.

2. जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया, जिसमें सात स्थानीय लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे श्रीनगर रेफर किया गया है. पुलवामा के त्राल में ग्रेनेड से किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के जवानों को किसी चरह की कोई चोट नहीं आई है.

3. पहले आईटी नियमों और फिर ब्लू टिक को लेकर सरकार और ट्विटर के बीच जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केंद्र सरकार पर तंज़ कसा. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है. कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो!" अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा 'प्राथमिकता'.

4. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे. इससे पहले जेपी नड्डा ने अपने घर पर सभी महासचिवों के साथ बैठक की. भारतीय जनता पार्टी 6 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियो में जुट गई है. जेपी नड्डा ने पिछले दो दिनों में कई अहम बैठकें की हैं.

5. रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा सच्चा चीफ गुरमीत राम रहीम कोरोना पॉजिटिव हो गया है. पॉजिटिव आने के बाद राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया. डेरा प्रमुख अगस्त 2017 में अपनी दो शिष्यों से रेप के मामले में सजा काट रहा है.

07/06/2021

CoWIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान अब नहीं दर्ज करना होगा Captcha, तेज हुई स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया

CoWIN पोर्टल और ऐप पर रजिस्टर करने के दौरान अब लाभार्थियों को एक चार डिजिट का कोड दिया जा रहा है. इसके बाद ही कैप्चा (Captcha) दर्ज करने के स्टेप को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से हटा दिया गया है.
CoWIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान अब नहीं दर्ज करना होगा Captcha, तेज हुई स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया
कोविन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश भर में वैक्सीनेशन का अभियान चल रहा है. रोजाना लाखों लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है. लाभार्थी वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के लिए CoWIN पोर्टल और ऐप पर रजिस्टर कर रहे हैं. हालांकि अब लोगों को CoWIN पोर्टल और ऐप पर रजिस्टर करने के दौरान कैप्चा (Captcha) दर्ज नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही अब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी तेज हो गयी हैं.

CoWIN पोर्टल और ऐप पर रजिस्टर करने के दौरान अब लाभार्थियों को एक चार डिजिट का कोड दिया जा रहा है, जो उन्हें अपने निर्धारित टीकाकारण केंद्र पर दिखाना होता है. इसके बाद ही कैप्चा (Captcha) दर्ज करने के स्टेप को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से हटा दिया गया है.

हाल ही में ऐसी कुछ रिपोर्ट सामने आयी थी कि प्रोग्रामर CoWIN का उपयोग करने वाले दूसरे यूजर्स से पहले स्लॉट बुक करने और 'कैप्चा को बायपास' का तरीका खोज चुके हैं. जिसके बाद चार डिजिट का कोड जारी करने की प्रक्रिया को इसमें जोड़ा गया था. इस से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में की जा रही हेर फेर पर लगाम कसने में मदद मिली है.

CoWIN पोर्टल पर ऐसे बुक करें वैक्सीनेशन स्लॉट

CoWIN पोर्टल पर वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले CoWIN वेबसाइट पर जाएं.
अब यहां Register/Sign in पर क्लिक करें.
इतना करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक करें.
OTP आने के बाद उसे एंटर करके वेरिफाई पर क्लिक करें.
अब यहां Register for Vaccination का पेज आपके सामने खुल जाएगा.
यहां आपको अपनी सारी जानकारी देनी होगी, जिसमें आईडी प्रूफ, नाम, लिंग और बर्थ डेट जैसी इन्फोर्मेशन होगी.
अपनी सारी डीटेल्स डालने के बाद Register पर क्लिक करें.
इसे रजिस्टर करने पर Appointment schedule करने का ऑप्शन मिलेगा.
अब नाम के पास में Schedule के ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब सर्च बार में अपना पिनकोड एंटर करें. जहां-जहां सेंटर्स होंगे वहां-वहां पिन दिखाई देगी.
अब अपने हिसाब से डेट और टाइम सेट कर Confirm पर क्लिक करें.
एक बार के लॉगइन से चार मेंबर्स को ऐड कर सकते हैं. साथ ही अगर आप अपॉइंटमेंट की तारीख बदलना चाहते हैं तो बदल सकते हैं.
Please padh kr share kare esko

07/06/2021

ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच ब्लू टिक को लेकर विवाद काफ बढ़ गया है। उप- राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू का ब्लू टिक हटाने और फिर उसे बहाल करने के घटनाक्रम के बीच काफी हंगामा देखने को मिला। केंद्र ने सख्त रुख दिखाते हुए शनिवार को नोटिस जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तत्काल नए आईटी नियमों के अनुपालन के लिए एक आखिरी मौका दिया। इसके बाद ट्विटर ने उप-राष्ट्रपति सहित आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संगठन से जुड़े कुछ और लोगों के ब्लू टिक भी बहाल कर दिया। इस पूरे मामले की लेकर टीवी डिबेट्स पर भी मुद्दा गरम रहा।

रिपब्लिक टीवी के डिबेट शो ‘पूछता है भारत’ पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आज कुछ कांग्रेस के लोग ट्विटर बैन की मांग कर रहे हैं वही लोग ट्विटर के बैन होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करेंगे। संबित पात्रा ने कहा, ‘कांग्रेस के कुछ प्रवक्ता कहेंगे कि ट्विटर को बैन कर दीजिए। जैसे ही बैन किया जाएगा ये दूसरी तरफ से कैंडल जलाएंगे। ये दोनों तरफ से कैंडल जलाने वाले बहुत हैं।’

वो आगे बोले, ‘जैसे ही बैन किया जाएगा कहेंगे देखा! मोदी तो हिटलर है बैन कर दिया।’ पैनल में शामिल राजनीतिक विश्लेषक मनस्वी थापर लगातार कह रहे थे कि सरकार ट्विटर को सीधे बैन क्यो नहीं कर देती, उसे नोटिस क्यों दे रही है।

वो बोले, ‘हमें इस कंपनी के साथ डेमोक्रेसी डेमोक्रेसी नहीं खेलनी है। हमारे उप राष्ट्रपति जी का सवाल है, उनकी हिम्मत कैसे हुई। ट्विटर की औकात कैसे हुई और हम डेमोक्रेसी डेमोक्रेसी खेलेंगे। संबित पात्रा जी एक विदेशी कंपनी हमारे देश में आकर हमारे उप- राष्ट्रपति के साथ ऐसा करे।’



संबित पात्रा ने जवाब दिया, ‘मैं मानता हूं कि उनकी हिम्मत नहीं होनी चाहिए और मैं इस बात का स्वागत करता हूं कि आप ट्विटर बैन की मांग कर रहे हैं। डेमोक्रेसी डेमोक्रेसी कोई खेल नहीं होता। उसका एक प्रोसेस होता है जिसे सरकार देख रही है और आप निश्चिंत रहिए। अगर इसी प्रकार से ट्विटर मनमाने ढंग से आगे चलते रहेगी, हमारे देश के संविधान को नहीं मानेगी तो वो दिन दूर नहीं जब सरकार बहुत सख्त कदम उठाएगी।’

07/06/2021

आदित्यनाथ चापलूस नहीं हो सकते-

मोदी सरकार के खिलाफ लगातार ट्वीट करने वाले BJP सांसद ने लिखा
केंद्रीय नेतृत्व और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ में तनाव की खबरों के बीच माना जा रहा है कि योगी को बधाई देने के बहाने सुब्रमण्यम स्वामी ने सीधे तौर पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है

यूपी के वाराणसी में एक मंदिर में योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनके पोस्टरों के साथ पूजा करते हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता। (फोटो- PTI)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। इस मौके पर भाजपा समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दोपहर तक योगी के लिए कोई बधाई संदेश नहीं देखा गया। पीएम ने इस पर ट्वीट भी नहीं किया। हालांकि, यूपी सीएम पर जो एक चौंकाने वाला ट्वीट सामने आया, वह रहा भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का जिन्होंने सीधे तौर पर लिखा कि जितना वो जानते हैं उस लिहाज से योगी एक सत्यनिष्ठ व्यक्ति हैं और कभी किसी चापलूसी नहीं कर सकते।

योगी पर क्या बोले स्वामी?: दरअसल, योगी को बधाई देने वालों में सुब्रमण्यम स्वामी सबसे आगे रहे। एक ट्वीट के रिप्लाई में उन्होंने लिखा, “मैं योगी को 1974 से जानता हूं। तब नानाजी देशमुख मुझे गोरखनाथ मंदिर के महंत और योगी के गुरु स्वामी अवैद्यनाथ से मिलाने ले गए थे। मैं गोरखपुर में योगी के साथ सार्वजनिक सभाएं संबोधित की हैं। हम दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में भी कई बार मिले। वे एक ईमानदार व्यक्ति हैं और वे कभी भी चापलूस नहीं हो सकते।”

07/06/2021

रोजाना आम खाने से सेहत को होंगे ये 7 फायदे, आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी करेगा मदद
आम ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला ये फल सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन होता है। जानिए आम खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
रोजाना आम खाने से सेहत को होंगे ये 7 फायदे, आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी करेगा मदद

सेहत के लिए आम को खजाना कहा जाता है। आम ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला ये फल सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन होता है। कई लोगों को तो आम इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो इस फल के आने का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद होने के अलावा कुछ लोगों को आम का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मीठा होता है जो मधुमेह के रोगियों के लिए हानिकारक होता है। जानिए आम खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

आम के साथ गलती से भी ना खाएं ये 5 चीजें, आपको कर सकती हैं बीमार

1. आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है। इस वजह से ये आंखों के लिए फायदेमंद रहता है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आम जरूर खाएं।

2. स्वाद में लजीज होने के अलावा आम बै़ड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।

3.आम में कई तरह के एंजाइम्स होते हैं। ये एंजाइम्स भोजन को तोड़ने का काम करते हैं जिसकी वजह से खाना डाइजेस्ट होने में सहायता मिलती है।

4. ये बात जानकर आपको हैरानी होगी की आम का सेवन करने से वजन को भी घटाया जा सकता है। दरअसल, आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में असरदार हैं। इसके साथ ही आम का सेवन करने से भूख भी कम लगती है क्योंकि इससे काफी देर तक पेट भरा रहता है।

5. अगर आम बहुत गला हुआ है तो उसके गुदे को भी आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है।

खा रहे हैं ज्यादा आम तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें

6. क्या आप जानते हैं आम याद्दाश्त को भी बढ़ाने में मददगार है। इसमें ग्लूटामिन एसिड नाम का तत्व पाया जाता है। ये तत्व याद्दाश्त को बढ़ाने का काम करता है।

7. आम लू से बचाव करता है। अगर आप एक गिलास आम का पना पीकर घर से बाहर निकले तो आपको लू से बचाने में मदद करेगा। इसके अलावा शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करेगा।

07/06/2021

बिहार की महिलाओं को नीतीश कुमार का एक और 'तोहफा', बेटियों को आरक्षण के बाद अब किया ये बड़ा एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें.
बिहार की महिलाओं को नीतीश कुमार का एक और 'तोहफा', बेटियों को आरक्षण के बाद अब किया ये बड़ा एलान

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में आने के बाद से लगातार राज्य की बच्चियों और महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटे हुए हैं. इस बाबत उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और ले रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने राज्य की बेटियों के लिए राज्य के सभी इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज में 33% सीट आरक्षित करने की घोषणा की थी. वहीं, अब उन्होंने राज्य की महिलाओं के लिए एक और बड़ा एलान किया है.

Address

Kolkata

Telephone

+917765951665

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when You went away.....BUT left me with the "MEMORIES" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to You went away.....BUT left me with the "MEMORIES":

Shortcuts

Share