Baijnath Prasad Snehi College Of Education

Baijnath Prasad Snehi College Of Education You Can Achieve Everything When you decided to learn �Suraj�

शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन :-बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज, डोमचाँच, कोडरमा में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य...
07/09/2025

शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन :-
बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज, डोमचाँच, कोडरमा में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव हिमांशु कुमार, प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं डॉ. सर्वोपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर बी. एड. प्रशिक्षु - सोनम, काजल, अनुराधा, प्रियंका एवं सिम्पी स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहित होकर अपनी अपनी भूमिका निभाई। जिसमें गायत्री कुमारी - एकल गीत, भास्कर एंड ग्रुप - नशा मुक्त पर आधारित नाटक, ऋषि एवं अन्य समूह - नृत्य, सौरभ कुमार - एकल गायन, काजल - भाषण, देवांशी प्रिया - एकल नृत्य, समृद्धि राज - कविता पाठ, ऋषि - सोलो नृत्य, अनुराधा - साक्षरता गीत, रोहित - भाषण, कृष्णा - लुंगी डांस, सिफत - एकल गायन, टुनटुन एंड ग्रुप - समूह नृत्य, गुलनाज - एकल गीत, ऋषि, रौशनी - नृत्य, सोनम - एकल गायन, कृष्णा, गुलाब - समूह नृत्य, प्रीति पंडित - एकल गायन, ऋषि - एकल गायन, अनुराधा - बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं एकल गायन, रवि, रोहित एंड ग्रुप द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सचिव हिमांशु कुमार ने कहा कि एक शिक्षक की दी हुई शिक्षा से ही बच्चे आगे चलकर देश के कर्णधार बनते है, शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान ही देना नहीं है। जब तक शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित कर प्रतिबद्ध नहीं होगा तब तक शिक्षा को मिशन का रूप नहीं मिल पाएगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिक्षक समाज का वो हिस्सा है जो आने वाले समाज का निर्माण करते है। एक बच्चे को बेहतर और सामाजिक बनाने का काम एक शिक्षक से बेहतर कोई नहीं कर सकता। व्यक्ति के जीवन को बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षकों का ही अमूल्य योगदान होता है। कार्यक्रम में मंच संचालन सिम्पी एवं चंदन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समस्त कार्यक्रम प्रो. हरीश कुमार नीरज के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन बी. एड. की छात्रा शुभलक्ष्मी ने किया।

नशा मुक्ति भारत अभियान
12/02/2025

नशा मुक्ति भारत अभियान

बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन
26/01/2025

बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन

B.Ed.  P. O. T.  बी. एड., सत्र - 2023-2025 के सभी प्रशिक्षणार्थी स्कूल में अपना योगदान देते हुए Best of luck
23/01/2025

B.Ed. P. O. T.
बी. एड., सत्र - 2023-2025 के सभी प्रशिक्षणार्थी स्कूल में अपना योगदान देते हुए
Best of luck

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सम्पन्न हुआ।सभी अपने मत का प्रयोग करें ये आपका अ...
07/05/2024

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सम्पन्न हुआ।
सभी अपने मत का प्रयोग करें ये आपका अधिकार है जय हिन्द जय भारत 🙏🏻

बैजनाथ प्रसाद स्नेही बी. एड. कॉलेज डोमचाँच में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, डोमचाँच ...
04/04/2024

बैजनाथ प्रसाद स्नेही बी. एड. कॉलेज डोमचाँच में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, डोमचाँच में लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने मतदाता हेल्पलाइन ऐप सभी छात्रों एवं शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं उपस्थित अभिभावकगण के मोबाइल में डाउनलोड करवाया और बताया कि मतदाता हेल्पलाइन ऐप आपको निर्वाचक नियमावली में अपना नाम ढूंढने, ऑनलाइन प्रारूप भरने, निर्वाचकों के बारे में जानने और सबसे महत्वपूर्ण शिकायत दर्ज करने की आसान सुविधा उपलब्ध कराता है। सचिव हिमांशु कुमार ने अभिभावकों को अपने बहुमूल्य वोट देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से एक अच्छे प्रतिनिधि का आप चुनाव कर सकते है, इसलिए अपने एक वोट के महत्व को समझें और अपना मत अवश्य दें। वहीं प्रो. हरीश कुमार नीरज ने मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र का उपयोग तभी पूरा होगा ज़ब लोग मतदान करेंगे और सही प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे जिससे हमारा देश उन्नति के शिखर की ओर बढ़ सकेगा। मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Address

Domchanch Koderma
Koderma
825418

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baijnath Prasad Snehi College Of Education posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Baijnath Prasad Snehi College Of Education:

Shortcuts

Share