16/05/2026
भारती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनगढ़ (रेवाड़ी) के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं के परिणाम में सफलता हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है । विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय की दसवीं कक्षा के छात्र रुद्र ने 494 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । महक ने 487 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। और मुस्कान ने 482 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 39 छात्रों में से 30 छात्रों ने मेरिट और 9 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किये। कक्षा 12वीं में श्रुति ने 428 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशिका ने 427 अंक कला संकाय प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। और नैन्सी ने 424 अंक विज्ञान संकाय में(Non medical +Biology) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर समाज सेवी धनी राम मेहरा व पार्षद सरोज मेहरा, गांव किशनगढ़ की सरपंच कुसुमलता जी व किसान यूनियन प्रधान श्री समय सिंह व किशनगढ़ बालावास जमापुर के सभी पूर्व सरपंच सहित सभी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक हंसराज यादव ने परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त की तथा साथ ही स्कूल के सभी अध्यापक गण व विद्यार्थियों को बधाई दी ।