08/01/2025
विद्याकुंज की नववर्ष में दो बड़ी सौगात... नवकुंज और खेलकुंज
नवाचारों के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाला विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल इस नववर्ष में दो बड़ी सौगाते शहर को देने जा रहा है। खण्डवा को एक सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स एकेडेमी "खेलकुंज" के रूप में जल्द ही मिलने जा रही है साथ ही "नवकुंज" के रूप में प्लेस्कूल की कमी को यह दूर करेगा।
खेल के क्षेत्र में भी कॅरियर की असीम संभावनाएं है लेकिन दुर्भाग्य से हमारे निमाड़ अंचल में इस ओर अपेक्षित कार्य नहीं हो सका है। विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल ने शहर की इसी बड़ी कमी को दूर करने की महत्वपूर्ण पहल की है। विद्याकुंज के डायरेक्टर श्री नवनीत जैन ने बताया कि इसमे चरणबद्ध तरीक़े से अंतर्राष्ट्रीय मापदंडो के अनुरूप स्पोर्ट्स एकेडेमी आरम्भ की जा रही है। इसके प्रथम चरण में इनडोर स्पोर्ट्स के लिए खेलकुंज का परिसर तैयार है , यह शहर का पहला परिसर होगा जिसमे एक साथ तीन कोर्ट होंगे प्रशिक्षित कोच के साथ।
डायरेक्टर श्री जय नागड़ा ने बताया कि यह स्पोर्ट्स एकेडेमी विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए तो स्कूल टाईम में उपलब्ध होगी ही , स्कूल के बाद यह शहर के खिलाड़ियों के लिए भी उपलब्ध होगी। इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यहाँ स्टेट और नेशनल लेवल के टूर्नामेंट भी आयोजित किये जा सकें। श्री नागड़ा ने कहा कि खण्डवा में खेल प्रतिभाओं की भी कमी नहीं है ,कमी है तो बस अवसरों की। विद्याकुंज के इस प्रयास के सुपरिणाम निकट भविष्य में देखने को मिल सकते है जब स्थानीय खेल प्रतिभायें राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खण्डवा का नाम रौशन करें।
श्री नवीश जैन ने बताया कि खेलकुंज स्पोर्ट्स एकेडेमी में हर वर्ष खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और इसमें क्रिकेट, फुटबॉल ,हॉकी , बॉस्केट बॉल , टेनिस , पिकल बॉल जैसे गेम्स के लिए भी सर्वसुविधायुक्त टर्फ और सिंथेटिक ग्राउंड होगा। विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के विशाल दस एकड़ के कैम्पस में खेल सुविधाओं के विस्तार की बहुत संभावनाएं है।
प्लेग्रुप के लिए नवकुंज
विद्याकुंज की एकेडेमिक डायरेक्टर श्रीमती यामिनी नागड़ा ने बताया कि इस वर्ष पेरेंट्स की मांग पर "नवकुंज" की शुरुआत करने जा रहे है। अभी शहर के नौनिहालों के लिए एक व्यवस्थित प्लेग्रुप की कमी है , जो है वो बहुत छोटे परिसरों , कमरों में संचालित है जहाँ जरुरी सुवधाओं की भी कमी है। विद्याकुंज के विशाल परिसर में अब प्ले ग्रुप से लेकर सीनियर सेकंडरी लेवल तक शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध होगी। सीबीएसई से सम्बद्ध विद्याकुंज में प्ले ग्रुप में एडमिशन के बाद ट्वैल्थ तक फिर कहीं भटकना नहीं होगा। नवकुंज में दो वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश मिल सकेगा ,प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। इसके लिए बहुत सीमित सीट होने से "पहले आयें , पहले पायें " की नीति निर्धारित है इसलिए सीटें पूर्ण होने के पश्चात् प्रवेश संभव नहीं होगा।