Shri Sudhasagar Digamber Jain Vidya Vihar Sr Secondary School Kekri

  • Home
  • India
  • Kekri
  • Shri Sudhasagar Digamber Jain Vidya Vihar Sr Secondary School Kekri

Shri Sudhasagar Digamber Jain Vidya Vihar Sr Secondary School Kekri A holy school filled with positive and divine energies.

श्री सुधासागर स्कूल में माननीय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती हीरल मीणा ने दिया विद्यार्...
11/04/2026

श्री सुधासागर स्कूल में माननीय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती हीरल मीणा ने दिया विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन।

https://adityanewsnetwork.com/judge-suggests-mantra-to-protect-against-cyber-crimes/

https://publikkhabarnaama.com/1447

10/04/2026

न्यायाधीश हीरल मीणा ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ वर्तमान समय की गंभीर चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए।

10/04/2026

विद्यार्थी ऑनलाइन क्लिक करने से पहले सोचें और सुरक्षित रहें -न्यायाधीश हीरल मीणा

10/04/2026

मोबाइल अथवा ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार न हो विद्यार्थी -न्यायाधीश हीरल मीणा

10/04/2026

श्री सुधासागर स्कूल में माननीय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती हीरल मीणा ने दिया विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन।

ऑनलाइन क्लिक करने से पहले सोचो और सुरक्षित रहो, न्यायाधीश महोदया हीरल मीणा ने विद्यार्थियों को किया सचेतश्री सुधासागर स्...
10/04/2026

ऑनलाइन क्लिक करने से पहले सोचो और सुरक्षित रहो, न्यायाधीश महोदया हीरल मीणा ने विद्यार्थियों को किया सचेत

श्री सुधासागर स्कूल में लीगल लिट्रेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव व नारी सुरक्षा के सम्बंध में दी जानकारी।

केकड़ी। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश महोदया एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरल मीणा ने स्कूली विद्यार्थियों से कहा कि वे साइबर अपराधों व ब्लैकमेलिंग से डरें नहीं। उन्होनें विद्यार्थियों से कहा कि ऑनलाइन क्लिक करने से पहले सोचो और सुरक्षित रहो। वे यहां शुक्रवार को सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तालुका विधिक सेवा समिति के अंतर्गत आयोजित लीगल लिट्रेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों से रूबरू हुई।

उन्होंने बालिकाओं को आगाह करते हुए कहा कि बच्चे बुलिंग द्वारा परेशान किये जाते है। ऐसी स्थिति में इसकी सूचना विद्यालय स्तर पर अथवा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर दी जानी चाहिए। न्यायाधीश महोदया श्रीमती हीरल मीणा ने बताया कि आज के आधुनिक युग में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा। साइबर अपराधों से बचने के लिए अथवा साइबर अपराध का शिकार होने पर विद्यार्थी 1930 नम्बर डायल करके सीधे सहायता प्राप्त कर सकते है।

उन्होनें बताया कि बच्चों को इस प्रकार के अपराधों से बचने के लिए तथा आर्थिक सहायता हेतु रॉल्सा और डालसा की सुविधा दी गई है। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश मीणा द्वारा विद्यालयों में दीदी बक्सा लगवाने की घोषणा की गई, ताकि छात्राएं किसी भी प्रकार की शिकायत को गोपनीय तरीके से पहुंचा सके। यह बक्सा राजकीय कर्मचारियों के द्वारा ही खोला जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं भी प्रस्तुत की, जिनका न्यायाधीश महोदया ने समाधान किया। शिविर में कक्षा आठ से बारह तक के करीब तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य श्री एस एन खण्डेलवाल व उपप्रधानाचार्य श्री कैलाशचन्द शर्मा की अगुवाई में वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती शिप्रा जैन व श्रीमती रेखा आचार्य ने माल्यार्पण, तिलक व शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि न्यायाधीश महोदया हीरल मीणा का स्वागत किया। प्रधानाचार्य श्री एस एन खण्डेलवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला। उपप्रधानाचार्य श्री कैलाशचंद शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश महोदया द्वारा दी गई जानकारी आज के डिजिटल युग में छात्राओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संस्था के अध्यक्ष श्री संजय कटारिया एवं सचिव श्री आनंद सोनी ने इस शिविर में न्यायाधीश महोदया हीरल मीणा द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर समन्वयक श्री श्रीनारायण शर्मा, श्री कुणाल जैन, श्री कमल बडजात्या, श्री सतीश तोषनीवाल, श्री अशोक जोशी, श्री विष्णु साहू, श्री गजवीर सिंह व श्री रामावतार प्रजापत सहित विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री आजाद शर्मा ने किया।

08/04/2026

सुनहरी सफलता का उत्सव

श्री सुधासागर स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान: 66 होनहार विद्यार्थियों का ढोल-धमाकों के साथ भव्य अभिनंदन; गौरवमयी परीक्षा ...
08/04/2026

श्री सुधासागर स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान: 66 होनहार विद्यार्थियों का ढोल-धमाकों के साथ भव्य अभिनंदन; गौरवमयी परीक्षा परिणामों पर मनाया जश्न।

https://indiaupdatenews.com/news/kekri/honoring-talent-66-students-bring-pride-to-the-school

https://adityanewsnetwork.com/honoring-talent-66-promising-students-were-felicitated-with-drumbeats-and-blares-proud-exam-results-were-celebrated/

https://publikkhabarnaama.com/1373

Address

Sapanda Road
Kekri
305404

Opening Hours

Monday 10am - 1pm
Tuesday 10am - 1pm
Wednesday 10am - 1pm
Thursday 10am - 1pm
Friday 10am - 1pm
Saturday 10am - 1pm

Telephone

+918094003330

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Sudhasagar Digamber Jain Vidya Vihar Sr Secondary School Kekri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shri Sudhasagar Digamber Jain Vidya Vihar Sr Secondary School Kekri:

Shortcuts

Share

Category