SSVM Kila Street Kashipur

SSVM Kila Street Kashipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SSVM Kila Street Kashipur, Education, Kila Street Kashipur, Kashipur.

25/01/2026

आवश्यक सूचना
LIC पॉलिसी से संबंधित सभी सेवाएँ जैसे —
नई पॉलिसी, बंद पॉलिसी चालू कराना,
लोन, नाम / पता परिवर्तन,
मनी बैक, मैच्योरिटी, डुप्लीकेट बॉन्ड
एवं पॉलिसी सरेंडर की सुविधा उपलब्ध है।
सही जानकारी और भरोसेमंद मार्गदर्शन के लिए
अपने LIC Advisor से संपर्क करें 9719811294

25/01/2026
Registration Open from 14 February 2024 New Session 2024-25
12/02/2024

Registration Open from 14 February 2024 New Session 2024-25

आज दिनांक 25/09/2023 को वन्दना सत्र के बाद खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता भैया बहनों को प्रमाण पत्र तथा 🥇 मेडल पहनाते हु...
25/09/2023

आज दिनांक 25/09/2023 को वन्दना सत्र के बाद खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता भैया बहनों को प्रमाण पत्र तथा 🥇 मेडल पहनाते हुए विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य जी,
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट काशीपुर, उत्तराखण्ड

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, किला स्ट्रीट काशीपुर में आज डॉ,सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस ...
05/09/2023

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, किला स्ट्रीट काशीपुर में आज डॉ,सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस व श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम भव्य और दिव्य रूप से मनाया गया।जहां अनेक भैया बहनों ने सहभागिता की। आप सभी को बहुत शुभकामनाएं।
कुछ छाया चित्र

आजादी का अमृत महोत्सव, बलिदानी परिवार सम्मान समारोह का आयोजन आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट, काशीपुर व ...
12/08/2022

आजादी का अमृत महोत्सव, बलिदानी परिवार सम्मान समारोह का आयोजन आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट, काशीपुर व भारत विकास परिषद ,काशीपुर के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 12 बलिदानी परिवारों को आमंत्रित किया गया था जिनमें से किन्ही कारणों से 4 परिवार बाहर होने के कारण 8 परिवारों से 20 लोग सम्मिलित हुए ।इस अवसर पर इन परिवारों को सम्मानित करने के लिए हमारे आग्रह को स्वीकार कर उप जिला अधिकारी काशीपुर श्रीमान अभय प्रताप सिंह जी व वरिष्ठ उद्यमी और समाजसेवी श्रीमान योगेश जिंदल जी ,सदैव ही हमारे सहयोगी उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमान आशीष गुप्ता जी और विद्यालय के व्यवस्थापक भारत विकास परिषद के रीजनल सेक्रेटरी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्थापक श्रीमान अजय अग्रवाल जी ,प्रबंध समिति सदस्य श्रीमान महेश अग्रवाल जी भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्रीमान प्रियांशु बंसल जी संयोजिका श्रीमती सुरभी बंसल जी ,सदस्य श्रीमान गोपाल कृष्ण गर्ग जी, सचिन अग्रवाल जी आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भूतल पर ही आंगन में मंच बनाकर सभी बलिदानी परिजनों व अतिथियों को उस पर खड़ा कर और विद्यालय के भैया बहनों द्वारा घोष के माध्यम से बलिदानी सैनिकों को सलामी दी गई। तदोपरांत कार्यक्रम स्थल विद्यालय के मुख्य हाल में जाकर मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन पुष्पार्चन कर मां शारदे की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।प्रधानाचार्य श्री सुभाष शर्मा जी ने सभी उपस्थित परिजनों व मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराते हुए और भैया बहनों के द्वारा रोली टीका ,परिषद के सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण एक तिरंगा पटक गले में डाल कर उन सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया ।विद्यालय के भैया बहिनों द्वारा तैयार स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण हुआ ।इस अवसर पर एसडीएम श्रीमान अभय प्रताप सिंह ,श्रधेय योगेश जिंदल जी ,आदरणीयआशीष गुप्ता जी व श्रीमान अजय अग्रवाल जी का उद्बोधन भी प्राप्त हुआ ।तत्पश्चात अतिथि महानुभावों के कर कमलों द्वारा उपस्थित बलिदानी परिवारों को मंच पर पुनः बुलाकर एक एक अंग वस्त्र शॉल उढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व सूक्षम नकद धनराशि का लिफाफा भी साथ में देकर उन सभी परिजनों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात परिषद के अध्यक्ष श्रीमान प्रियांशु बंसल जी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में सहयोगी आचार्य बंधु व बहिनो का प्रशंसनीय योगदान रहा।जलपान कराने के उपरांत सभी को विदा किया गया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट, काशीपुर में आज रक्षाबंधन का कार्यक्रम मनाया गया। जहां आचार्य  जी व भैया बह...
10/08/2022

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट, काशीपुर में आज रक्षाबंधन का कार्यक्रम मनाया गया। जहां आचार्य जी व भैया बहनों ने भी पौराणिक कथाओं का वर्णन करते हुए और वर्तमान में रक्षाबंधन के महत्व को स्पष्ट किया तदुपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांध ,टीका कर ,आरती उतारी ।भाइयों ने बहनों को कुछ उपहार देकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
यही हमारी संस्कृति है।
कुछ छायाचित्र

हरियाली तीज के अवसर पर आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट काशीपुर में बालिकाओं के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता...
30/07/2022

हरियाली तीज के अवसर पर आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट काशीपुर में बालिकाओं के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बहनों ने बहनों व आचार्य बहनों को मेहंदी लगाई। निर्णायक की भूमिका में समाजसेवी श्रीमती सुरभि अग्रवाल जी, जो कि प्रतिवर्ष इन बहनों को अपने सौजन्य से पुरस्कारों की व्यवस्था करती हैं, इस वर्ष भी प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बहनों के अतिरिक्त सहभागिता करने वाली सभी बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।व आगामी वर्ष के लिए कुछ दिशा निर्देश व थीम भी दी।कुछ छायाचित्र।

हरेला सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, किला स्ट्रीट ,काशीपुर में आज समापन सत्र में पुरस्कार वितरण कार्...
21/07/2022

हरेला सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, किला स्ट्रीट ,काशीपुर में आज समापन सत्र में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्रीमान शिवरतन अग्रवाल जी उपस्थित रहे ,अपना आशीर्वाद प्रदान किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में निबंध लेखन ,भाषण, काव्य पाठ व चित्रकला में सहभागिता करने वाले भैया बहनों में से प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ऐसे 40 भैया बहनों को पुरस्कार देकर ,पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।हरेला सप्ताह कार्यक्रम प्रतिदिन और अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं ,भगिनी, प्यारे भैया बहनों के साथ प्रबंध समिति के सदस्य महानुभावों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा
।प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद शर्मा जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ,भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कुछ छायाचित्र

हरेला पर्व के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट काशीपुर द्वारा आज हरेला के संबंध में एक जन जागरण रैली...
15/07/2022

हरेला पर्व के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट काशीपुर द्वारा आज हरेला के संबंध में एक जन जागरण रैली मुख्य बाजार से होकर नगर में निकाली गई ,जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति सामान्य जन को जागृत करना था ।बीच-बीच में वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ उद्घोष कर रहे थे।वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ,कुछ छायाचित्र।

भारत विकास परिषद काशीपुर के तत्वाधान में आज अपने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट काशीपुर में इंडियन लायन मा...
14/07/2022

भारत विकास परिषद काशीपुर के तत्वाधान में आज अपने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट काशीपुर में इंडियन लायन मार्शल आर्ट्स अकैडमी ऑफ इंडिया यतींद्र जी द्वारा बालिकाओं में आत्मरक्षा हेतु सात दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ हुआ उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करती बहिनों के प्रथम दिवस के कुछ छायाचित्र।

Address

Kila Street Kashipur
Kashipur
244713

Opening Hours

7am - 5pm

Telephone

+919917705111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SSVM Kila Street Kashipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SSVM Kila Street Kashipur:

Shortcuts

Share

Category