15/07/2024
बनाना चाहते हैं टेक्निकल फील्ड में करियर तो पॉलिटेक्निक कोर्स हो सकता है बेहतरीन विकल्प। 10वीं या 12वीं के बाद इस डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसकी फीस अन्य इंजीनियरिंग कोर्सेस की अपेक्षा कम होती है। पॉलिटेक्निक के बाद रोजगार की अपार संभावनाएं होती हैं। इसके अलावा आप उच्च शिक्षा की तरफ भी जा सकते हैं।
आज के समय में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स बहुत से छात्रों की पहली पसंद बन चुका है, इसकी मुख्य वजह है इस कोर्स की कम फीस और बेहतरीन करियर विकल्प। आइए जानते हैं पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया से लेकर इस कोर्स के बाद करियर विकल्प सहित सम्पूर्ण जानकारी यानि पॉलिटेक्निक कोर्स डिटेल्स 2024