VSSD College, Kanpur

VSSD College, Kanpur Since 1921 | NAAC Accredited, NCTE & AICTE Approved | Affiliated to CSJMU, Kanpur
(1)

वी० एस० एस० डी० कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजन शासन द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2026 को प्रेषित पत्रांक के अनुपालन में व...
25/09/2026

वी० एस० एस० डी० कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजन

शासन द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2026 को प्रेषित पत्रांक के अनुपालन में वी० एस० एस० डी० कॉलेज, कानपुर की सांस्कृतिक समिति द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2026 को एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता माननीय सचिव सी० ए० नीतू सिंह जी के मार्ग दर्शन तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डॉ०) नीरू टंडन जी के निर्देशन में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ कविता श्रीवास्तव एवं सांस्कृतिक समिति के अंतर्गत लिटरेरी, डिबेट, क्विज़, एवं क्रिएटीव एक्टिविटीज़, समन्वयक डॉ काजल कुशवाहा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने शासन द्वारा निर्धारित थीम “राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047” को केंद्र में रखते हुए अत्यंत सुंदर एवं रचनात्मक रंगोलियाँ तैयार कीं। रंगोलियों के माध्यम से छात्राओं ने विकसित भारत की अपनी कल्पना, राष्ट्र की प्रगति, आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के निर्धारण हेतु महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डॉ०) नीरू टंडन जी ने सभी प्रतिभागियों की रंगोलियों का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों से उनकी रंगोली के विषय, उद्देश्य एवं उसके पीछे की सोच के संबंध में संवाद किया। छात्राओं ने अपने-अपने विचारों एवं रचनात्मक अवधारणाओं को उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ कविता श्रीवास्तव, समन्वयक डॉ काजल कुशवाहा, सदस्य रितिका चौरसिया, सदस्य डॉ ऋचा सिंह राठौर, सह- संयोजक डॉ ललित नारायन मिश्रा एवं सांस्कृतिक क्लब की स्टूडेंट प्रेसिडेंट फलक सिद्दीकी सहित अन्य संबंधित सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी हेतु वी० एस० एस० डी० कॉलेज की सोशल मीडिया टीम से स्टूडेंट कॉर्डिनेटर विकास मणि त्रिपाठी पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे तथा उन्होंने विभिन्न कोणों से प्रतियोगिता एवं प्रतिभागियों की गतिविधियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने अत्यंत उत्साह, रुचि एवं रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम ने छात्राओं में कला, सृजनात्मक अभिव्यक्ति तथा राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत 2047 के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया।

वी०एस०एस०डी० कॉलेज में ‘त्राटक’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य एवं एकाग्रता पर दिया गया विशेष प्रशिक्षणआज ...
24/09/2026

वी०एस०एस०डी० कॉलेज में ‘त्राटक’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य एवं एकाग्रता पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को विक्रमाजित सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर के Mental Health and Wellbeing Club के तत्वावधान में शताब्दी भवन में “Tratak – Meditation for Focus, Clarity and Wellbeing” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक एकाग्रता, आत्मनियंत्रण, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय सचिव सी०ए० नीतू सिंह जी के संरक्षण एवं प्रेरणा से किया गया। विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित करने की दिशा में महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों में उनका निरंतर प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा है।

निदेशक, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम, डॉ. अंशु सिंह सेंगर जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया गया। विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनका विशेष मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन जी के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान एवं एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास भी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अमिताभ तिवारी जी ने त्राटक की अवधारणा, इसकी विधि तथा इसके व्यावहारिक पक्ष पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को त्राटक के अभ्यास की प्रक्रिया समझाई तथा ध्यान एवं एकाग्रता विकसित करने में इसके महत्व के विषय में जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को त्राटक का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

कार्यक्रम का संयोजन बीसीए विभाग द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन हिमांशु कुमार तिवारी जी ने किया। कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन एवं प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के समापन पर शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन डॉ. विपेंद्र सिंह परमार जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने माननीय सचिव, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, सी०ए० नीतू सिंह जी के संरक्षण एवं प्रेरणा, प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन जी के प्रेरणादायी उद्बोधन, डॉ. अंशु सिंह सेंगर जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग, मुख्य वक्ता डॉ. अमिताभ तिवारी जी, बीसीए विभाग, कार्यक्रम संचालक हिमांशु कुमार तिवारी जी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान, एकाग्रता, आत्मनियंत्रण एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में महाविद्यालय की एक सार्थक पहल रहा।

वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजनवी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में माननीय सी.ए. नीतू सिंह जी...
24/09/2026

वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में माननीय सी.ए. नीतू सिंह जी के मार्गदर्शन एवं प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीरू टंडन जी के निर्देशन में, शासन के पत्र दिनांक 15/09/2026 के अनुपालन में दिनांक 23/09/2026 को रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग द्वारा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का विषय “उत्तर प्रदेश की 9 साल की उपलब्धियाँ” रखा गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश की विगत नौ वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के संबंध में जानकारी प्रदान करना तथा उनके ज्ञान को समृद्ध करना था।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 74 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया तथा उत्तर प्रदेश की नौ वर्षों की उपलब्धियों के संबंध में व्यापक जानकारी अर्जित की।

इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन डॉ. राम तिवारी जी, विभागाध्यक्ष, रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग, वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर के संयोजन में किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में जागरूकता, ज्ञानवर्धन एवं समसामयिक विषयों के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

#ऑनलाइनक्विजप्रतियोगिता
#उत्तरप्रदेशकीउपलब्धियाँ #छात्रसहभागिता
#ज्ञानवर्धन

🎨 रंगोली प्रतियोगिता 🎨विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर में 24 सितंबर 2026 को “राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2...
23/09/2026

🎨 रंगोली प्रतियोगिता 🎨

विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर में 24 सितंबर 2026 को “राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047 से संबंधित रंगोली” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 🇮🇳

आइए, रंगों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और सृजनात्मकता को अभिव्यक्त करें।

Media Coverage
22/09/2026

Media Coverage

🙏 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 🙏बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर 22 सितंबर 2026 को विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर के प...
22/09/2026

🙏 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 🙏

बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर 22 सितंबर 2026 को विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर के प्रार्थना सभागार में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीरू टंडन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

दिनांक 17 सितंबर 2026 को महाविद्यालय परिसर में सायं 6:00 बजे से 6:30 बजे तक सेवा संकल्प दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमापू...
19/09/2026

दिनांक 17 सितंबर 2026 को महाविद्यालय परिसर में सायं 6:00 बजे से 6:30 बजे तक सेवा संकल्प दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की. माननीय सचिव सी. ए. नीतू सिंह जी के मार्गदर्शन तथा प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीरू टंडन जी के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों ने सहभागिता की। सांस्कृतिक समिति की ओर से सक्रिय सहभागिता करते हुए स्टूडेंट सेक्रेटरी फलक सिद्दीकी द्वारा देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

उपस्थित सभी शिक्षकगण एवं सदस्यों ने तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्रभावना के साथ सेवा संकल्प दिवस मनाया। इस आयोजन ने सभी में सेवा, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

समग्र रूप से सेवा संकल्प दिवस का आयोजन उत्साह, एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मे चित्र आधारित लघुकथा लेखन प्रतियोगिता --------------------माननीय सचिव  प्रबंध समिति सी०ए० नीतू...
17/09/2026

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मे चित्र आधारित लघुकथा लेखन प्रतियोगिता
--------------------

माननीय सचिव प्रबंध समिति सी०ए० नीतू सिंह जी की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 16 सितंबर 2026 को विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर में हिंदी विभाग एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में लघुकथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक चिंतन, कल्पनाशीलता, लेखन-कौशल तथा हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक प्रतिभा को एक नए और रोचक माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करने वाला रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० के० के० गुप्ता जी, संयुक्त सचिव, प्रबंध समिति, वी० एस० एस० डी० कालेज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए रचनात्मक एवं साहित्यिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा ऐसे अवसरों का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डॉ०) नीरू टंडन जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साहित्य और संस्कृति को विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में लेखन-कौशल के साथ-साथ उनकी कल्पनाशक्ति, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता को भी समृद्ध करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधि विभाग प्रभारी प्रो० आर० के० पाण्डे जी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा उसे निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।

हिन्दी विभाग के प्रभारी प्रो० (डॉ०) राकेश कुमार शुक्ल जी ने प्रतियोगिता की विशिष्ट अवधारणा को रोचक ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि सामान्यतः किसी कलाकार को कहानी या कथानक दिया जाता है और वह उसे चित्र के माध्यम से अभिव्यक्त करता है, जबकि इस प्रतियोगिता में इसके विपरीत चित्र को देखकर उसके आधार पर कहानी की रचना करनी थी। प्रतिभागियों को चित्र में दिखाई देने वाले पात्रों, परिस्थितियों और भावनाओं की कल्पना करते हुए मौलिक लघुकथा विकसित करनी थी। इस प्रकार यह गतिविधि विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को परखने का अनूठा माध्यम बनी।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ० कविता श्रीवास्तव जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक नियम एवं दिशा-निर्देश की जानकारी विधि विभाग की सहायक आचार्या एवं सांस्कृतिक समिति के अंतर्गत लिटरेरी, डिबेट, क्विज़ एवं क्रिएटिव एक्टिविटीज़ की समन्वयक डॉ. काजल कुशवाहा द्वारा प्रदान की गई, तथा कार्यक्रम में सफलतापूर्वक मंच संचालन उनके द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों एवं सांस्कृतिक समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विधि विभाग के श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा जी, प्रीती जायसवाल जी, डॉ. रिचा सिंह राठौर जी एवं ऋतिका चौरसिया जी का भी सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा। उनके सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सका ।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और चित्रों को अपनी कल्पना के माध्यम से जीवंत करते हुए मौलिक एवं रचनात्मक लघुकथाओं का सृजन किया। प्रतिभागियों ने अपने लेखन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, मानवीय एवं समसामयिक भावों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को केवल लेखन का अवसर ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें किसी दृश्य को अपने दृष्टिकोण से समझने और उसे शब्दों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव भी प्रदान किया।

अंत में सांस्कृतिक समिति के सह-संयोजक डॉ० संजीव कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्राचार्या, विभागाध्यक्ष, समस्त प्राध्यापकों, सांस्कृतिक समिति के सदस्यों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाली ऐसी गतिविधियाँ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की साहित्यिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

समग्र रूप से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, लेखन-कौशल और सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला एक सार्थक एवं अभिनव साहित्यिक प्रयास रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच को शब्दों में अभिव्यक्त करने तथा हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि और संवेदनशीलता को और अधिक विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

V.S.S.D. कॉलेज के छात्र अनुराग सिंह ने जिला एथलेटिक्स मीट में जीता कांस्य पदक; प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन जी ने पहनाया प...
17/09/2026

V.S.S.D. कॉलेज के छात्र अनुराग सिंह ने जिला एथलेटिक्स मीट में जीता कांस्य पदक; प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन जी ने पहनाया पदक

विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर के एल.एल.बी. द्वितीय वर्ष (LLB 2nd Year) के मेधावी छात्र एवं कॉलेज के सांस्कृतिक क्लब 'वेद वाइब्स' (Ved Vibes) के सक्रिय सदस्य अनुराग सिंह ने खेल के मैदान में महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर तथा IIT कानपुर एथलेटिक्स टीम के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य खेल स्टेडियम, कानपुर में आयोजित 'District Athletics Meet 2026' की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अनुराग ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 किलोमीटर दौड़ (5 KM Running) स्पर्धा में तृतीय स्थान (Third Place) प्राप्त कर कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया।

दिनांक 10/09/2026 को सांस्कृतिक समिति (Cultural Committee) के सदस्यों द्वारा अनुराग सिंह को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन जी से मिलवाया गया। प्राचार्या मैडम ने अनुराग को पुनः मेडल पहनाकर सम्मानित किया और इस गौरवपूर्ण क्षण को यादगार बना दिया। उन्होंने अनुराग की इस उत्कृष्ट उपलब्धि की सराहना की, उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए महाविद्यालय की ओर से हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस विशेष अवसर पर सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. कविता श्रीवास्तव, सह-संयोजक डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. रिचा सिंह राठौर, डॉ. काजल कुशवाहा एवं सांस्कृतिक समिति के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अनुराग को उनकी इस सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🌍 Strengthening International Academic ConnectionsVSSD College, Nawabganj, Kanpur is pleased to share the participation ...
17/09/2026

🌍 Strengthening International Academic Connections

VSSD College, Nawabganj, Kanpur is pleased to share the participation of Prof. (Dr.) Neeru Tandon, Principal, VSSD College, in an international academic conference, where she had the opportunity to meet distinguished academicians and professionals from different countries.

She interacted with:

🔹 Dr. Kazem Samandari, Founder, KSH & Associates, Singapore
🔹 Dr. John R. Baker, University of Industry and Trade, Ho Chi Minh City, Vietnam
🔹 Dr. Meretguly Gurbanov, Deputy General Director and Academic Advisor, “Gujurly” Education Center, Economic Society, Ashgabat, Turkmenistan

During these academic interactions, copies of the YATI Journal were presented to the distinguished guests, fostering academic exchange and further strengthening international academic connections.

Address

Vikramajit Singh Sanatan Dharma College
Kanpur
208002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VSSD College, Kanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share