25/04/2025
कानपुर दक्षिण में सरदार पटेल एकेडमी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन-
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षाफल 100% रहा। हाईस्कूल में 85% ससम्मान एवं शेष विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुo सिमरन पाल एवं वैष्णवी यादव ने 91% अंक पाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान कुo स्नेहा तिवारी 90%, तृतीय स्थान में कुo अंशिका, भूमि, आलोक सिंह, विशाल राजपूत ने 89% प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट में 65% ससम्मान एवं शेष विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुo इच्छा गौतम ने 90% अंक पाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान कुo कंचन कटियार ने 89%, तृतीय स्थान कुo मानसी पाल ने 87% प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य जी के कुशल मार्गदर्शन, शिक्षक-शिक्षिकाओं के सतत् सद्-प्रयासों एवं छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग से मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कानपुर दक्षिण में अपना परचम फहराया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती प्रेमलता चौधरी, डायरेक्टर श्री स्वप्निल पटेल एवं प्रधानाचार्य बीरेन्द्र पटेल ने छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया एवं सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।