Nssunitdavcollegekanpur

Nssunitdavcollegekanpur Team D.A.V. College Kanpur NSS Volunteers Shining Activities.

निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजितकानपुर, 21 अगस्त। डीएवी कॉलेज, कानपुर के सेमिनार हॉल में NSS, डीएवी कॉलेज ...
21/08/2026

निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित
कानपुर, 21 अगस्त। डीएवी कॉलेज, कानपुर के सेमिनार हॉल में NSS, डीएवी कॉलेज एवं एएसजी नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच के साथ BP, ब्लड शुगर एवं मोतियाबिंद की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा की जानकारी भी दी गई।
प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में समाज सेवा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। शिविर का संचालन NSS Program Officer डॉ. चंद्र सौरभ के नेतृत्व एवं समन्वय में हुआ।
NSS स्वयंसेवकों ने पंजीकरण, कतार व्यवस्था, जांच केंद्रों तक लोगों को पहुंचाने तथा चिकित्सकीय टीम के सहयोग सहित विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। स्नेहा, वैभवी, जीतिका, स्मृति, विशाखा, आशीष, पार्थ, हिमांशु, श्याम, प्रज्ञा, कृष्णा, तेजस, सौम्या, वरुण, श्रेया, भूमि, मानसी, आकांक्षा, मुस्कान, आर्यन, ऋषभ, देवांश एवं सृष्टि सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।
शिविर में NSS के मूल मंत्र “Not Me But You” की भावना को साकार करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा का संदेश दिया गया। महाविद्यालय परिवार, चिकित्सकीय टीम, NSS स्वयंसेवकों एवं आमजन की सहभागिता से शिविर सफल एवं सार्थक रहा। NSS Uttar Pradesh NSS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India

15/08/2026

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का प्रभावशाली आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. पंकज टंडन जी एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रा सौरभ जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत NSS स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ परिसर की साफ-सफाई की, कूड़ा एकत्रित किया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने उनके त्याग, साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों स्नेहा, मानसी, वरुण, देवांश, मुस्कान, कनिष्का, वैभवी, आकांक्षा, अमृता, अतुल, राहुल, ऋषभ एवं निहार सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

15/08/2026

डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को समर्पित ‘हर घर तिरंगा’ वृक्षारोपण अभियान का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रकृति संरक्षण के संकल्प से जोड़ते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में किया गया। प्राचार्य जी ने इस अवसर पर पौधारोपण को केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प बताया। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. पंकज टंडन जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।
अभियान का सफल संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रा सौरभ जी के निर्देशन में किया गया। उनके मार्गदर्शन में NSS स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण, नियमित देखभाल एवं पर्यावरणीय महत्व के प्रति भी जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर NSS के समर्पित स्वयंसेवकों स्नेहा, मानसी, वरुण, देवांश, मुस्कान, कनिष्का, वैभवी, आकांक्षा, अम्रता, अतुल, राहुल, ऋषभ एवं निहारिका ने सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता की। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर पौधारोपण करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ के साथ हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया।

15/08/2026

डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में रंगोली निर्माण कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग एवं रचनात्मकता के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी सहयोग से किया गया। प्राचार्य जी के निरंतर प्रोत्साहन ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रस्तुत करने तथा भारतीय संस्कृति से जुड़ी कला को रचनात्मक रूप प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों एवं कलात्मक आकृतियों के माध्यम से मनमोहक रंगोलियाँ तैयार कीं। रंगोलियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
रंगोली निर्माण के दौरान विद्यार्थियों के बीच अद्भुत समन्वय, टीम भावना एवं रचनात्मक सोच देखने को मिली। प्रत्येक रंगोली केवल रंगों और आकृतियों का संयोजन नहीं थी, बल्कि उसके पीछे विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, मेहनत और भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति दिखाई दी।
इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रा सौरभ ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर की श्रृंखला में राष्ट्रभक्ति एवं कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ‘एक पत्र, एक धन्यवाद — हमारे रक्षकों के नाम’ नामक अभिनव एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों तथा समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति विद्यार्थियों की ओर से सम्मान, कृतज्ञता एवं धन्यवाद की भावना व्यक्त करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने अपने हाथों से भावपूर्ण धन्यवाद-पत्र तैयार किए। इन पत्रों में देश के वीर रक्षकों के साहस, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। तैयार किए गए पत्रों को उचित माध्यम से संबंधित सैनिकों एवं पुलिस अधिकारियों तक पहुँचाने हेतु प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा ने इस कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन NSS Programme Officer डॉ. चंद्रा सौरभ के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के रक्षकों के प्रति सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके त्याग और समर्पण को समझना तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्ची देशभक्ति है।

इस पहल के माध्यम से NSS स्वयंसेवकों ने यह संदेश दिया कि सीमा पर खड़ा सैनिक हो या समाज की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी—हर राष्ट्ररक्षक हमारे सम्मान और कृतज्ञता का अधिकारी है। एक छोटे से पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों ने उन अनगिनत बलिदानों को नमन किया, जिनकी वजह से देशवासी सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्र जीवन जी पा रहे हैं।

15/08/2026

डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘तिरंगे के साथ सेल्फी’ अभियान का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। अभियान के अंतर्गत NSS स्वयंसेवकों ने पूरे गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपने देशप्रेम एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया।
तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, त्याग, बलिदान, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। स्वयंसेवकों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें लेकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। ‘तिरंगे के साथ सेल्फी’ के माध्यम से युवाओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव के संदेश को समाज तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया तथा अन्य नागरिकों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया।
यह अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी जी एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्र सौरभ के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में NSS स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता की।
अभियान ने स्वयंसेवकों के भीतर यह भावना और अधिक प्रबल की कि राष्ट्रप्रेम केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हमारे विचारों, व्यवहार, कर्तव्यों और कर्मों में भी दिखाई देना चाहिए। तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक का गौरव और दायित्व है।
NSS Uttar Pradesh NSS India

15/08/2026

भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से दिनांक 12 अगस्त 2026 को “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सरसैया घाट से हुआ तथा विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्रीन पार्क तक पहुँची।
इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM), अपर जिलाधिकारी (ADM) एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO), कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई तथा उपस्थित स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र सौरभ के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर मुस्कान, स्नेहा, ऋषभ, आकांक्षा, मुस्कान सहित सभी NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे और रैली को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
सभी स्वयंसेवकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के माध्यम से आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

Address

Kanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nssunitdavcollegekanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share