————
कोई पुल ऐसे ही नहीं गिरता😊
——————
एक आम भारतीय होने के नाते मैं जानता हूँ कि कोई पुल एक झटके में नहीं गिरता।
गिरने की प्रक्रिया बहुत पहले से चल रही होती है।
सबसे पहले नेता गिरते हैं, फिर अधिकारी गिरते हैं, उसके बाद इंजीनियर गिरता है। इन तीनों के गिरने से फिसलन हो जाती है सो ठेकेदार भी गिर जाता है। बात यहीं नहीं रुकती, इस फिसलन को देख कर आम जनता भी खुद को रोक नहीं पाती, देखादेखी वह भी गिरने लगती है।
हाँ तो जब इतने लोग गिर जाते हैं तो पुल को भी अपने खड़े होने पर शर्म आने लगती है। तो अपने निर्माताओं का साथ देने के लिए वह भी गिर जाता है। बात खत्म...
सच कहूँ तो हमारे देश में गिरना कभी लज्जा का विषय नहीं रहा। व्यक्ति जितना गिरता है, उसकी प्रतिष्ठा उतनी ही बढ़ती जाती है।
आप फेसबुक इंस्टा पर ही देख लीजिये, जो जितना ही गिरता/गिरती है, उसका रील उतना ही वायरल होता है। सिनेमा की कोई अभिनेत्री जितना गिरती है, उतना ही आगे बढ़ती जाती है। यहाँ तक कि एक लेखक भी जबतक गिरता नहीं... छोड़िये!
मैं कल एक मित्र से बातचीत कर रहा था। मित्र मुझे पुल गिरने के लाभ बता रहे थे। उन्होंने मुझे अर्थशास्त्र समझाते हुए बताया कि जब पुल गिरेगा, तभी न दुबारा बनेगा। दुबारा बनेगा तो मजदूरों को काम मिलेगा। सीमेंट, बालू, सरिया के रोजगारियों का धंधा चलेगा। नेता, अधिकारी कमीशन खाएंगे तो पैसा मार्किट में ही न देंगे! इस तरह पैसा घूम फिर कर जनता तक ही जायेगा, सो पुलों का गिरना जनता के लिए लाभदायक है। मित्र जिस कॉन्फिडेंस से मुझे समझा रहे थे उससे स्पष्ट हो गया कि वे भी कम गिरे हुए नहीं हैं।
हमारे देश में हर व्यक्ति अब गिरना चाहता है। वह केवल मौका तलाश रहा है। कब मौका मिले कि वह गिरे... पुल अकेले नहीं हैं, गिरने की यात्रा में !!!!
एक बात और कहूँ? यह तो नदियों के दोनों तटों को जोड़ने वाले पुल हैं दोस्तो!
हमारे यहाँ तो आदमी को आदमी से जोड़ने वाले पुल कबके ढह गए हैं।
हम जब उसपर दुखी नहीं हुए तो इसपर क्या ही होंगे। है न?
साभार🙏
आदरणीय विवेक सिंह सर🙏💝
Build Connection with hearts
I will help you to connect with hearts. I will share the stories and my valuable content which can help you to connect with the unseen part of the world.
So please stay connected with me and Follow this page & like my posts. Thank you very much..
साहबी, एक विलासता से भरा जीवन..
जब साहब रिटायर होते हैं !
तब उनका सरकारी बँगला , उनका हरा भरा लॉन ,
ड्राईवरों ,चपरासियों के साथ बिना नागा नमस्ते करने वालों की भीड एकाएक साथ छोड जाती है ..
चूँकि
वो हमेशा से यह माने बैठे थे कि
वह बेहद ज्ञानी है !
दफ़्तर चलना मुश्किल होगा .. उनके बिना !
लोग
आयेंगे सलाह मशविरे के लिये !
मार्गदर्शन देने के लिये बैचैन रिटायर साहब उम्मीद भरी आँखों से ताकते है मार्ग !
पर
अफ़सोस !
कोई नही फटकता !
वह
पाते है दुनिया उनकी उम्मीद से कहीं पहले बदल गयी है !
अब
उन्हें कार का दरवाज़ा ख़ुद खोलना पड़ता है और शॉपिंग के वक्त बिल भी ख़ुद ही चुकाना होता है !
बेचैन
साहब अब मिलन सार होने की कोशिश करते है !
शादी ,मुंडन से लेकर तेरहवीं तक के हर न्योते की इज़्ज़त करने लगते है !
वो
पाते है उनके सामने याचक बने रहने वाले रिश्तेदार अचानक निष्ठुर हो चले हैं!
हैरान
परेशान रिटायर साहब बाल डाई करना भूलने लगते है !
तेज़ी से बूढ़ा होते है !
चिड़चिड़ाहट लौट आती है .. उनकी !
हताश
साहब घर मे साहबी करने की कोशिश करते है और मुँह की खाते है !
अनमना बेटा कन्नी काटता है !
नाती पोते दूर भागते है ,
बीबी उन्हें नाक़ाबिले बर्दाश्त घोषित कर देती है !
और
बडे जतन से पाला पोसा गया कुत्ता तक उन्हें देख बेड के नीचे घुस जाता है !
ऐसे
में वो कुढ़ता है और नाशुक्री दुनिया को कोसते है !
दुखी
बने हुए रहते है और आस पास वालों को दुखी करते है !
रिटायर साहब और कर भी क्या सकते है ?
जब
तक जीते है साहब ! यही करते है !
इन
साहबों के अधिकतर बच्चे बहू बेटे नाती पोते इनसे दूर बहुत दूर विदेशों में या बड़े शहरों में शिफ्ट हो चुके होते हैं ..
ये
अपना स्वयं का बनाया आलीशान घर माया मोह के चक्कर में छोड़ नही पाते हैं ...
नतीजन
इनकी जिन्दगी अकेले ही कटती है ,
बीमारी अजारी में कोई साथ नही होता , खाना भी रुखा सूखा या फिर नौकर ने जो बना दिया ठूंसना पड़ता है '
खाने में मीन मेष की गुंजाईश नही रह जाती !
मरते वक्त भी कोई साथ नही होता ..
जब
शव से भयंकर बदबू आती है तभी बगल वाला पुलिस को फोन कर !!
उफ्फ
कितना डरावना और वीभत्स अमानवीय लगता है न ये सब ?
इन
सबके जिम्मेदार वो साहब खुद ही होते हैं क्योंकि ये माया जाल उन्ही का रचा होता है !
अतः
समय रहते सुधार आवश्यक है,
साहबी छोड़ मानवीयता अपनाओ ..
दोस्त बनाओ, अपनों को समय दो और दूसरों के काम आओ ..
याद रखना -
साहबी पकड़े रहे तो जिंदगी छूट जाएगी !
21/09/2023
🔥🔥
21/09/2023
🔥🔥
21/09/2023
♥️
21/09/2023
Food chain 🗝️💖
21/09/2023
GD 🔥
21/09/2023
Sad 😢
21/09/2023
Gold from Old 😱💖
20/09/2023
💞
07/09/2023
♥️💐
Click here to claim your Sponsored Listing.