Rajkiya Mahila Mahavidyalaya Bangar Kannauj

Rajkiya Mahila Mahavidyalaya Bangar Kannauj Inspiring young minds in the heart of India!We nurture curiosity, career orientation etc..

                दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन कन्नौज के महिला कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, साइबर क्राइम थाना जनपद...
04/05/2026









दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन कन्नौज के महिला कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, साइबर क्राइम थाना जनपद कन्नौज, अमर उजाला अखबार एवं राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज की संयुक्त तत्वावधान में शासन के आदेश अनुसार एवं प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह के संरक्षण व निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महिला कल्याण विभाग के प्रोबेशन ऑफिस से श्रीमती शालिनी सक्सेना एवं श्रीमती अनुपम ने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ *महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य* से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा की। तदुपरांत परिवहन विभाग द्वारा छात्राओं को *ड्राइविंग माय ड्रीम्स* के अंतर्गत जानकारी प्रदान की गई एवं पंपलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजक डॉ प्राची गुप्ता ने *नारी शक्ति वंदन अधिनियम* से संबंधित जानकारी को छात्राओं के साथ छात्र संवाद कार्यक्रम के रूप में विचार व्यक्त किये। तदुपरांत अमर उजाला अखबार के चीफ ब्यूरो अभिषेक दुबे ने *अपराजिता कार्यक्रम* के अंतर्गत *साइबर सुरक्षा* से संबंधित जानकारी छात्राओं के मध्य जागरूकता उत्पन्न करने के लिए साइबर क्राइम थाना जनपद कन्नौज से निरीक्षक श्री विश्वनाथ मिश्र आरक्षी सहदेव सिंह परमार, आरक्षी भीमेंद्र सिंह आदि ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम मे श्रीमती अम्बरीन फातिमा, डॉ नेहा मिश्रा, डॉ पी पी यादव, श्री अजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

04/05/2026





महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नंदिनी दुबे ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 मे उत्तर प्रदेश स्टेट लेवल में यूपी विधानसभा में दिनांक 1 मई 2026 को अपनी प्रतिभागिता निभाई और सदन की गरिमा का मान रखते हुए अपने वक्तव्य को प्रस्तुत किया पूरे महाविद्यालय परिवार को नंदिनी पर गर्व है।

स्वागतम 😊
02/05/2026

स्वागतम 😊

02/05/2026

लू (हीटवेव) प्रकोप से बचाव के लिए छात्राओं को दिए जाने वाले निर्देश
लू के मौसम में गर्म हवा, तेज धूप और डिहाइड्रेशन से बचाव बहुत जरूरी है। छात्राओं (लड़कियों) के लिए खासतौर पर स्कूल/कॉलेज जाते समय ये सावधानियां बरतनी चाहिए:
1. दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें। अगर दोपहर में जाना पड़े तो छाता/टोपी/स्कार्फ/दुपट्टा लेकर जाएं।
2. कपड़ों का चुनाव हल्के, सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें (सफेद, पीला, हल्का नीला)। काले या गहरे रंग के कपड़े न पहनें क्योंकि वे गर्मी सोख लेते हैं। सिर ढककर रखें (दुपट्टा, स्कार्फ या टोपी)। जूते की जगह चप्पल/सैंडल पहनें ताकि पैरों में हवा लगे।
3. पानी और तरल पदार्थ हर 15-20 मिनट में पानी पीएं, भले प्यास न लगे। ORS, निम्बू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी या ग्लूकोज वाला पानी लें। कोल्ड ड्रिंक्स, बहुत ठंडा पानी या आइसक्रीम से बचें।कम से कम 3-4 लीटर पानी रोज पिएं।
4. खान-पान हल्का और ताजा भोजन करें (फल, सलाद, दही, खीरा, तरबूज, खरबूजा)। भारी, तला-भुना, मसालेदार भोजन कम करें। नमक वाली चीजें थोड़ी ज्यादा लें (पसीना निकलने से नमक की कमी होती है)।
5. शरीर की देखभाल बार-बार चेहरा, गर्दन और हाथ-पांव धोएं। पाउडर या ठंडे पानी से नहाने की कोशिश करें। रूमाल या गीला कपड़ा साथ रखें, गरदन पर रख सकती हैं। आंखों में जलन हो तो ठंडे पानी से धोएं।
6. लक्षण पहचानें और तुरंत कार्रवाई हीट स्ट्रोक/लू लगने के लक्षण:
तेज बुखार (104°F या उससे ज्यादा)
सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी
पसीना न आना, त्वचा लाल और सूखी होना
बेहोशी या भ्रम
ऐसा हो तो:
तुरंत छाया में ले जाएं
कपड़े ढीले करें
ठंडे पानी से शरीर पोछें (खासकर गर्दन, कांख, जांघ)
पानी/ORS पिलाएं
डॉक्टर या अस्पताल ले जाएं
7. अन्य जरूरी सलाह
क्लासरूम में पंखे के पास बैठें।
अकेले बाहर न निकलें, साथ में दोस्तों के साथ रहें।
मोबाइल पर मौसम ऐप चेक करें (IMD Red/Orange अलर्ट)।
अगर घर पर पढ़ रही हैं तो दिन में पर्दे बंद रखें, रात को खिड़कियां खोलें।

01/05/2026



#प्रवेशप्रारम्भ 👍
राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज में बी ए में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। कला संकाय में शिक्षा शास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, संगीत गायन विषय में यदि बी ए की डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो आप यशस्वी छात्राओं का महाविद्यालय परिवार स्वागत करता है यह जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह ने दी है। महाविद्यालय में भारत सरकार की प्रगतिशील योजना एन एस एस एवं रेंजर्स भी संचालित है। यह कन्नौज का एकमात्र पूर्ण सरकारी उच्च शिक्षा हेतु समर्पित सर्वश्रेष्ठ महिला महाविद्यालय है। मैं गर्व के साथ सूचित करना चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित योग्यतम प्राध्यापकों द्वारा शिक्षण व्यवस्था लागू की जाती है साथ ही महाविद्यालय में उत्कृष्ट पुस्तकालय की व्यवस्था है। पूर्ण महाविद्यालय परिसर सीसीटीवी कैमरे के अंतर्गत आता है। मुझे हर्ष हो रहा है यह जानकर कि आप इस महाविद्यालय परिवार से जुड़कर अपने व्यक्तित्व को विभिन्न क्षेत्रों व्यवसायों, कौशलों में परिपक्व बनाने में सक्षम होंगे। बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, सशक्त एवं उज्जवल भविष्य हेतु हमारे महाविद्यालय में प्रवेश अवश्य करवाएं। महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना भी लागू है। यहां की पुरातन छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं क्योंकि इस महाविद्यालय द्वारा उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में अपना दृष्टिकोण, नैतिकता, रचनात्मकता, संस्कार व व्यवहार कुशलता के गुण सिखाये गये है। हमारी प्रतिबद्धता है कि गुणवत्तापूर्ण, मूल्यनिष्ठ, नवाचार,खेल, संस्कृति व सह पाठयक्रम गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण नागरिक बना सके।

         दिनांक *17 अप्रैल 2026* को *राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज* के मिशन शक्ति फेज 5 2nd फेज के तत्वावधान में...
18/04/2026





दिनांक *17 अप्रैल 2026* को *राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज* के मिशन शक्ति फेज 5 2nd फेज के तत्वावधान में शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह के संरक्षण व निर्देशन में *नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान* के सपोर्ट हेतु शासन द्वारा निर्गत मोबाइल न. 9667173333 पर *मिस्ड कॉल अभियान* चलाया गया। साथ ही जागरूकता हेतु *संगोष्ठी कार्यक्रम* का भी आयोजन किया गया। जैसा कि सभी को अवगत है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वंदन के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण, स्वर्णिम व ऐतिहासिक है। यह सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मज़बूत प्रयास होगा। इस क्रम में 10 से 20 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों को आयोजित करने के संदर्भ में आज महाविद्यालय में *छात्राओं, प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने मिस्ड कॉल अभियान चलाया।* प्राचार्य ने छात्राओं को बताया कि यह अधिनियम सिर्फ एक संवैधानिक अधिकार व आरक्षण ही नहीं देता बल्कि उनको समान अधिकार एवं सम्मान का अधिकार प्रदान करता है। यह अधिनियम एक सकारात्मक प्रगतिशील व आवश्यक सुधार है। इसके समर्थन में *समस्त प्रवक्ताओं श्रीमती अम्बरीन फातिमा, श्री शैलेन्द्र कुमार, एवं डॉ नेहा मिश्रा* ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य ने सभी के प्रयासों की सराहना की।

16/04/2026
        आज दिनांक *16 अप्रैल 2026* को *राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज* के मिशन शक्ति फेज 5 2nd फेज के तत्वावधान म...
16/04/2026





आज दिनांक *16 अप्रैल 2026* को *राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज* के मिशन शक्ति फेज 5 2nd फेज के तत्वावधान में शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह के संरक्षण व निर्देशन में *नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान* के संदर्भ में *पदयात्रा निकाली* गयी। जैसा कि सभी को अवगत है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वंदन के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक है। यह सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए अध्याय का प्रतीक होगा। इस क्रम में 10 से 20 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों को आयोजित करने के संदर्भ में आज महाविद्यालय में *छात्राओं, प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने पदयात्रा निकाली* । छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से सरायघाघ के आसपास के क्षेत्र में जागरूकता फैलायी। प्राचार्य ने छात्राओ के समक्ष नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए साथ ही सभी के प्रयासों की सराहना की। महाविद्यालय से श्रीमती अम्बरीन फातिमा, डॉ नेहा मिश्रा, श्री अजीत कुमार सिंह, एवं श्रीमती किरण ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

        आज दिनांक *15 अप्रैल 2026* को *राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज* के मिशन शक्ति फेज 5 2nd फेज के तत्वावधान म...
15/04/2026





आज दिनांक *15 अप्रैल 2026* को *राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज* के मिशन शक्ति फेज 5 2nd फेज के तत्वावधान में शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह के संरक्षण व निर्देशन में *नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान* के संदर्भ में *लोकगीत प्रस्तुतीकरण कलात्मक / सांस्कृतिक कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। जैसा कि सभी को अवगत है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वंदन के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक है। यह सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए अध्याय का प्रतीक होगा। इस क्रम में 10 से 20 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों को आयोजित करने के संदर्भ में आज महाविद्यालय में छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकगीत जो कि यहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं, जो विभिन्न अवसरों और क्षेत्रों के अनुसार गाए जाते हैं उनका प्रस्तुतीकरण किया। छात्राओं ने प्रमुख रूप से *बिरहा, कजरी (सावन में), सोहर (बच्चे के जन्म पर), आल्हा (वीर रस), रसिया (ब्रज क्षेत्र), और चैती* के प्रसिद्ध लोकगीतों का गायन किया। प्राचार्य ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 से अवगत कराया एवं इसके समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए साथ ही छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। महाविद्यालय से श्रीमती अम्बरीन फातिमा, डॉ नेहा मिश्रा, डॉ प्रेम प्रकाश यादव, श्री अजीत कुमार सिंह, एवं श्रीमती किरण ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

         दिनांक *12 अप्रैल 2026* को *राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज* के मिशन शक्ति फेज 5 2nd फेज के तत्वावधान में...
14/04/2026





दिनांक *12 अप्रैल 2026* को *राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज* के मिशन शक्ति फेज 5 2nd फेज के तत्वावधान में शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह के संरक्षण व निर्देशन में *नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान* के संदर्भ में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैसा कि सभी को अवगत है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वंदन के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक है। यह सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए अध्याय का प्रतीक होगा। इस क्रम में 10 से 20 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों को आयोजित करने के संदर्भ में आज महाविद्यालय में छात्राओं ने *मानव श्रृंखला* बनाई एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में *हस्ताक्षर अभियान* चलाया। प्राचार्य ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 से अवगत कराया एवं इसके समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय से श्रीमती अम्बरीन फातिमा, डॉ नेहा मिश्रा, डॉ प्रेम प्रकाश यादव, श्री अजीत कुमार सिंह, एवं श्रीमती किरण ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Address

Kannauj
209726

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajkiya Mahila Mahavidyalaya Bangar Kannauj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share