15/07/2024
हिसार कैंट में 20 अगस्त से होगी अग्निवीरों की भर्ती!
हिसार कैंट में अगले माह अग्निवीरों की भर्ती होगी। 20 से अगस्त से 28 तक चलने वाली भर्ती में हिसार, जींद, सिरसा और फतेहाबाद के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। भर्ती निदेशक ने बताया कि सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindi narmy.nic.in पर लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती के पहले दिन सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, दूसरे दिन हिसार और सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तीसरे दिन हिसार और फतेहाबाद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, चौथे दिन फतेहाबाद और जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, पांचवें दिन जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, जिलों की सभी तहसील से अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सेना भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत निशुल्क और पारदर्शी होगी।