17/08/2026
Holy Child Public School, Kaithal में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया 🇮🇳🌸
Holy Child Public School, Kaithal में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमरजीत छाबड़ा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री राकेश चुघ, श्री सुरेश अरोड़ा एवं श्री वीरेंद्र बग्गा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गिद्दा, भांगड़ा एवं लघु नाटिकाओं के माध्यम से देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का सुंदर संदेश दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
इसी अवसर पर विद्यालय में तीज उत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने पतंगबाजी तथा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने झूले डालकर एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हमारी समृद्ध हरियाणवी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक अरोड़ा ने सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाना चाहिए और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को सदैव नमन करना चाहिए।
इस अवसर पर श्री प्रेम चावला, श्री विवेकशील खर्बंदा, श्री सुमित गुगनानी, श्री मनमोहन खुराना, श्री लाल चंद मक्कर, श्री नाथू राम प्रजापत, श्री सुरेश अरोड़ा, श्री वीरेंद्र बग्गा, श्री राकेश चुघ, श्री अनिल अरोड़ा, श्री तरुण कुमार, श्री पंकज सुनेजा सहित Holy Child Public School का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳