राजस्थान स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ

राजस्थान स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ

Share

राजस्थान के स्ववित्तपोषित निजी महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का समूह।

14/03/2024
27/08/2023

ऐसे समस्त शिक्षक (शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं सामान्य महाविद्यालय में कार्यरत) जिन्हें कोरोना काल में वेतन नहीं दिया गया या नौकरी से निकाल दिया गया था, तथा जो चाहते हैं कि उन्हें कोरोना काल का वेतन मिले वह अति शीघ्र 9414229242 या 7597583704 पर संपर्क करें। शिक्षक प्रशिक्षक प्रगतिशील समिति द्वारा 2020 में माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

Photos from राजस्थान स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ's post 05/08/2023

सरकारें आती-जाती रहेगी, भ्रष्टाचार का कारवां ऐसे ही चलता रहेगा! देखिए राजस्थान में बी एड कॉलेजों के गोरखधंधे के कारनामें👇

https://youtu.be/04tIIWJzpLY

31/03/2023

महत्वपूर्ण सूचना

शिक्षा स्नातकोत्तर (M.Ed., MA Education) डिग्री धारी सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि राजस्थान में पिछले 2 वर्ष से शिक्षक शिक्षा संघर्ष समिति एमएड डिग्री के राजकीय सेवा में उपयोग सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है | लेकिन कुछ आंशिक सफलताओं के अलावा संपूर्ण सफलता नहीं मिल पाई है, क्योंकि अपने साथियों के द्वारा किसी प्रकार का सहयोग न मिल पाने के कारण सरकार अपनी मांगों के प्रति गंभीर नहीं हो रही है | दोस्तों चुनावी साल है इसलिए यह मौका हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है | सभी साथी एकजुट होकर प्रयास करें तो सफलता मिलना निश्चित है| एमएड, एमए एजुकेशन से जुड़े सभी साथियों आप इस बात से भली भांति परिचित हैं कि लोकतन्त्र में सिर गिने जाते हैं। संख्याबल को सरकारें तरजीह देती हैं। इसीलिए शिक्षक शिक्षा संघर्ष समिति कोर कमेटी राजस्थान के सभी M.Ed धारियों से अपील करती है कि दिनांक 3 अप्रैल 2023 को दोपहर 3:00 बजे गूगल मीट का आयोजन किया जाएगा| आशा है M.Ed MA.EDU. डिग्री के राजकीय सेवा में उपयोग के लिए किए जा रहे संघर्ष और आंदोलन मे सहयोग हेतु इस गूगल मीट में आप सभी समय निकालकर अवश्य जुड़ेंगे | दोस्तों गूगल मीट में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसमें आप सभी की राय और विचार भी आमंत्रित हैं-
1. DIETs में रिक्त 70% पदों को NCTE के नियमानुसार सीधी भर्ती द्वारा भरा जाए |
2. शिक्षक शिक्षा का कैडर व सेवा नियम बनाए जाए |
3. दिल्ली, तमिलनाडु की तर्ज पर शिक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए |
4. विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर शिक्षाशास्त्र विषय शुरू किया जाए |
5. RES पद सृजित किया जाए |
6. सभी सरकारी महाविद्यालयों में एकीकृत बीएड का नवीन कोर्स आईटीईपी(ITEP) शुरू किया जाए |
7. बंद पड़े सभी सरकारी बीएड कॉलेजों को पुनः शुरू किया जाए।

आशा है सभी M.Ed धारी इस मीटिंग को गंभीरता से लेते हुए अपने विचार रखेंगे और अपने साथियों को भी लिंक प्रेषित कर उनको भी जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे |

गूगल मीट में जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

http://meet.google.com/bec-bxcv-zix

साथियों से निवेदन है कि अपने मोबाइल में गूगल मीट ऐप डाउनलोड कर लेवे जिससे जुड़ने में आसानी रहेगी। किसी साथी को मीटिंग में जुड़ने में तकनीकी समस्या आने की स्थिति में निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर संपर्क करें- 7891809345
🙏🙏निवेदक🙏🙏
कोर कमेटी,
शिक्षक शिक्षा संघर्ष समिति(रजि.),
राजस्थान

Photos from राजस्थान एमएड संघर्ष समिति's post 27/03/2023
20/03/2023

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=556305873271162&id=100066752623290&mibextid=Nif5oz

राजस्थान एमएड संघर्ष समिति की तरफ से 20 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने को पहले ही दिन अपार सफलता प्राप्त हुई धरने के पहले दिन माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मिले शिक्षक शिक्षा संग्रह समिति के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान एमएड संघर्ष समिति ने अपनी मांगे रखें जिसके लिए वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं उन मांगों से मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया।
वो मांगे इस प्रकार हैं
1-राजस्थान में एक भी राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान नहीं है ।
2 -पूर्व में बंद पांच राजकीय महाविद्यालय को शुरू किया जाए ।
3 -प्रत्येक जिला स्तर पर आईटीईपी एकीकृत शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत हो ।
4-शिक्षक शिक्षा का कैडर व शिक्षा शास्त्र विषय की मांग प्रमुख रूप से रही ।
प्रतिनिधिमंडल में समिति अध्यक्ष रामबाबू जांगिड़, समिति सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर, मुकेश मीणा, उपदेश मीणा, हीरालाल, कैलाश कुमार, पुष्कर सिंह सामोता, राकेश कंडेला ,रतनी सैनी आदि उपस्थित रहे

Photos from राजस्थान स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ's post 12/03/2023

सम्मान पत्र

04/09/2022

।।5 सितम्बर सोजत सिटी (पाली) चलो।।
🙏🙏सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि कल 5 सितम्बर 2022 को सोजत सिटी (पाली) में दोपहर 01:00 बजे श्री निरंजन आर्य साहब, सलाहकार राजस्थान सरकार से मीटिंग रखी गई है। जिसमे एम.एड. और शिक्षक शिक्षा से जुड़ी हुई विसंगतियों और दुर्दशा पर वार्ता की जाएगी। आप सभी साथियों (ठीक एक बजे) की उपस्थिति सादर अनिवार्य है।🙏🙏

Want your school to be the top-listed School/college in Jodhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Jodhpur