17/02/2026
आज का पेपर बहुत आसान था । तर्कशक्ति में 1 आकृति पूरी करनी, mirror image, series के 2 - 3 प्रश्न , arrangement के 4 सवाल, रिलेशन का 1 प्रश्न । 2 से 3 प्रश्न पहले पद का दूसरे से सम्बंध इस तरह के थे ।
एक भी सवाल कठिन एवं समय लेने वाला नहीं था ।
गणित के भी बिल्कुल साधारण सवाल थे । लाभ हानि, अंकित मूल्य ज्यादा करके कितना लाभ कमाया, गोला का क्षेत्रफल आयतन का अनुपात, कौन सी भिन्न सबसे बड़ी, साझेदारी , नाव धारा, रेलगाड़ी में पुल की लंबाई ज्ञात करना , प्राकृत संख्या, bodmas इस तरह के प्रश्न थे । समय लगने वाले सवाल नहीं थे कोई भी ।
7988388201
अंग्रेजी में परिपोजिशन, आर्टिकल के 2 - 3 प्रश्न, 2 antonym, 1 one word, 1 पैराग्राफ से 4 - 5 प्रश्न , वाक्य में स्पेल्लिंग मिस्टेक छँटनी करना यही था ।
हिंदी में भी कारक, लिंग के प्रश्न थे जैसे मैं खाना *खाता* हूँ । पेड़ *से* पते गिरे । पाँचवी का बालक भी हल करदे, सब पेपर ऐसा था ।
जीके में अफ्रीका का राष्ट्रपति, सैन्य अभियान, मुगलकाल , नीति निदेशक सिद्धान्त किस देश से लिए, ऐसे प्रश्न थे, विज्ञान के प्रश्न न के बराबर थे, शायद एक भी न हो ।
मनोविज्ञान में पियाजे की अवस्था, कोल्ब थ्योरी में पहले पद, सिर से पैर तक के विकास को क्या कहते , एरिक्सन, व्यगोत्सकी, वातावरण, अनुवांशिक, पठन विकार , एक दो प्रश्न अंग्रेजी व्याकरण, परिवेश, संस्कृति, एक दो सवाल, विज्ञान, धर्म, एकीकृत समावेशी शिक्षा, ICT आदि के प्रश्न थे ।
प्रश्न ONE लाइनर थे, स्टेटमेंट एवं परिभाषा का कोई प्रश्न नहीं था । आराम से 35 से 40 मिनट में 100 प्रश्न हो जाएंगे , पहले भाग में भी समय ज्यादा नहीं लगा ।
पढ़ने वाले के लिए पेपर बहुत स्कोरिंग था । एब्सेंट भी बहुत थे । अपनी तो उम्र हो चुकी, बस फॉर्म भरके देखा था ताकि हरियाणा PRT की तैयारी बनी रहे 😁
मेरा परिणाम न पूछना 😄
एडमिन राकेश चहल
079883 88201
Search
masterji0001 on Facebook. मास्टर जी