10/09/2020
निःशुल्क प्रतियोगिता हिंदी दिवस के अवसर पर।।
अभिवादन, नमस्कार
हिंदी हमारी शान है।
*विश्वनाथ शरण फाउंडेशन एवं निष्कर्ष राष्ट्रीय युवा समागम* के परस्पर सहयोग से हिंदी दिवस के उपलक्ष पर स्वर्गीय डॉक्टर प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहे हैं। आप सभी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक-
*12/09/2020-14/09/2020*
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि-
*11 सितंबर 2020,अपराहन 12:00 बजे तक*
*भाषा- हिंदी*
*पंजीकरण शुल्क- फ्री*
*प्रतियोगिता के साधारण नियम*
1- प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न होगी, प्रथम एवं द्वितीय चरण। द्वितीय चरण अंतिम चरण होगा।
2- प्रथम चरण हेतु पूर्व निर्धारित पांच विषय दिए गए हैं, पांच विषयों में से किसी एक विषय को आप को चुनना है, एवं उस के पक्ष या विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे।
*प्रतियोगिता के प्रथम चरण हेतु वाद विवाद के विषय-*
१-संवैधानिक हस्तक्षेप भारतीय परम्पराओ एवं मान्यताओं पर प्रहार है।
२- विद्यार्थी जीवन में राजनीति छात्रों का पथ भ्रष्ट कर देती है।
३- कृत्रिम बुद्धि का विकास मानव जाति के लिए हानिकारक है।
४- भारत में भ्रष्टाचार का अंत अधिनायक तंत्र से ही हो सकता है।
५- क्या शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण उचित है?
2.1 प्रतियोगिता के प्रथम चरण में आप अपना विषय एवं पक्ष सुनने के लिए स्वतंत्र है।
2.2 प्रतियोगिता के इस चरण में प्रतियोगियों को अपना पक्ष निर्धारित समय सीमा जो कि *3 मिनट है*, में विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखने होंगे। उसके पश्चात निर्णायक मंडल आपसे प्रश्न करेंगे जिसकी अंक निर्धारित हैं।
3. प्रथम चरण के विजेता प्रतिभागी द्वितीय चरण जो कि अंतिम चरण भी होगा, में प्रतिभाग ले सकेंगे।
4. प्रतियोगिता का अंतिम चरण *14 सितंबर हिंदी दिवस* के दिन संपन्न होगा।
5. प्रतियोगिता के द्वितीय अर्थात अंतिम चरण वाद विवाद का विषय एवं नियम प्रथम चरण की समाप्ति के पश्चात बताए जाएंगे।
*प्रतियोगिता संचालन का माध्यम- गूगल मीट*
*प्रतियोगिता के विजेताओं को इनाम राशि, प्रशस्ति पत्र, लेख प्रकाशन एवं इंटर्नशिप की सुविधा प्रदान की जाएगी।*
*स्वयं को प्रतियोगिता हेतु रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-*
https://docs.google.com/forms/d/1XFKxe97c9kMch8yY4evWk6StFVVVcL3srJZLAeBZaDc/edit
_प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हेतु संपर्क करें-_
*📲 +91 9470208005*
www.vstrust.org