Holy Central School,Jaynagar,Madhubani

Holy Central School,Jaynagar,Madhubani Holy central school is situated in Jaynagar.It is affiliated to C.B.S.E New Delhi.it is best school

 #क्या आप अपने बच्चे की समुचित पढ़ाई के लिए किसी अच्छे विद्यालय की तलाश कर रहे हैं?तो एक बार अवश्य निरीक्षण कीजिए — होली...
12/05/2026

#क्या आप अपने बच्चे की समुचित पढ़ाई के लिए किसी अच्छे विद्यालय की तलाश कर रहे हैं?तो एक बार अवश्य निरीक्षण कीजिए — होली सेंट्रल स्कूल, जयनगर का।

विगत कई वर्षों से अपनी विशिष्ट शैक्षणिक व्यवस्था एवं उच्चस्तरीय शिक्षण पद्धति के कारण यह विद्यालय अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। जयनगर अनुमंडल के लगभग प्रत्येक प्रखंड से छात्र-छात्राएँ यहाँ नामांकन कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों ने यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर अपने मनपसंद क्षेत्र में सफल कैरियर बनाया है और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराया है।

✨ विद्यालय की विशेषताएँ:
✔ प्ले ग्रुप से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई
✔ CBSE पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा
✔ पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम
✔ अनुभवी एवं योग्य शिक्षक
✔ अनुशासित एवं आधुनिक शिक्षण वातावरण

📌 एडमिशन गाइडलाइंस या अन्य जानकारी हेतु आज ही संपर्क करें।

🏫 होली सेंट्रल स्कूल
📍 कमला रोड (काली मंदिर के निकट), जयनगर

📞 संपर्क सूत्र:
7323944550
9771138512

 #क्या आप अपने बच्चे की समुचित पढ़ाई के लिए  किसी अच्छे विद्यालय की तलाश  कर रहे हैं? तो एक बार होली सेंट्रल स्कूल जयनगर...
04/05/2026

#क्या आप अपने बच्चे की समुचित पढ़ाई के लिए किसी अच्छे विद्यालय की तलाश कर रहे हैं? तो एक बार होली सेंट्रल स्कूल जयनगर का निरीक्षण अवश्य कीजिए। विगत कई वर्षों से स्कूल संचालन की अपनी विशिष्टता के साथ साथ उच्चस्तरीय शिक्षण पद्धति के लिए यह विद्यालय विशेष रुप से लोकप्रिय होता जा रहा है। जयनगर अनुमंडल के प्रायः प्रत्येक प्रखंड के बच्चे हर वर्ष यहाँ स्कूल में नामांकन कराते हैं और यहाँ के पठन पाठन का लाभ उठाते हैं। अबतक सैकड़ों छात्र यहाँ से अपनी पढ़ाई पूरी कर अपनी पसंद का कैरियर बनाकर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। यहाँ प्ले से बारवीं तक की पढ़ाई सीबीएसई पाठ्यक्रम और अंग्रेजी माध्यम में कराई जाती है।
एडमिशन गाइडलाइंस जानने या अन्य जानकारी के लिए आज ही संपर्क करें।

#होली सेंट्रल स्कूल,
#कमलारोड(नियर,काली मंदिर)जयनगर
#संपर्क सूत्र-7323944550,9771138512,

धन्यवाद पत्रकार बंधु
04/05/2026

धन्यवाद पत्रकार बंधु

 #होली सेंट्रल स्कूल जयनगर के द्वारा एजुकेशनल टूर का आयोजन,बच्चों ने मिथिला हाट का किया अवलोकनमधुबनी जिले के जयनगर के कम...
03/05/2026

#होली सेंट्रल स्कूल जयनगर के द्वारा एजुकेशनल टूर का आयोजन,बच्चों ने मिथिला हाट का किया अवलोकन

मधुबनी जिले के जयनगर के कमला रोड स्थित होली सेंट्रल स्कूल द्वारा बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से एक दिवसीय एजुकेशनल टूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने झंझारपुर स्थित प्रसिद्ध मिथिला हाट का भ्रमण किया, जहां उन्होंने मिथिला की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखा और समझा।भ्रमण के दौरान बच्चों ने मिथिला पेंटिंग, स्थानीय हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं पारंपरिक कलाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जीवनशैली और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने इस दौरान काफी उत्साह दिखाया और इसे अपने लिए एक नया और यादगार अनुभव बताया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक उमेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने कहा, “कक्षा के बाहर मिलने वाला व्यावहारिक ज्ञान बच्चों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाता है। इससे उनमें नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है और आत्मविश्वास का विकास होता है।”उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं।भ्रमण के दौरान बच्चों ने मिथिला के पारंपरिक व्यंजन ‘मिथिला थाली’ का स्वाद लिया तथा बोटिंग का भी आनंद उठाया, जिससे उनका उत्साह और अधिक बढ़ गया।इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद इसराफिल, शिवम साहनी, गुड़िया झा, मृत्युंजय कुमार, संजना कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए भ्रमण को सफल एवं सुरक्षित बनाया।

 #मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में नींव के पत्थर की तरह कार्यरत देश के सभी श्रमिकों को नमन।
01/05/2026

#मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में नींव के पत्थर की तरह कार्यरत देश के सभी श्रमिकों को नमन।

🎓 HOLY CENTRAL SCHOOLKamla Road, JaynagarAcademic Session 2025–2026🌟 SCHOOL TOPPERS 🌟Congratulations to Our Achievers🥇 P...
23/04/2026

🎓 HOLY CENTRAL SCHOOL

Kamla Road, Jaynagar
Academic Session 2025–2026

🌟 SCHOOL TOPPERS 🌟

Congratulations to Our Achievers

🥇 Prabhat Kumar – 93.4%
🥈 Sumit Kumar – 92.8%
🥉 Mayank Kumar – 92.4%

Santanu Kumar – 91.2%
Shivani Kumari – 90.4%
Swati Kumari – 89%

Satyam Chaudhary – 87%
Ravi Kumar – 86%
Antra Kumar – 85%
Rahul Kumar – 84%

🎉 Neha Kumari – 82%

👏 We are proud of your hard work and success!

17/04/2026
 #सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में होली सेंट्रल स्कूल जयनगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शनकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई...
16/04/2026

#सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में होली सेंट्रल स्कूल जयनगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में होली सेंट्रल स्कूल, जयनगर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि जिले के शैक्षणिक क्षेत्र में यह संस्थान आज भी गुणवत्ता और उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है।विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र प्रभात कुमार ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सुमित कुमार ने 92.8 प्रतिशत, मयंक कुमार ने 92.4 प्रतिशत और सन्तानु कुमार ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छात्राओं में शिवानी कुमारी ने 90 प्रतिशत और स्वाति कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इसके अतिरिक्त सत्यम चौधरी (87%), रवि कुमार (86%), अंतरा कुमारी (85%),राहुल कुमार (84%) और नेहा कुमारी (82%) सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कई छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 217 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें सभी का परिणाम संतोषजनक और उत्साहजनक रहा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का संयुक्त परिणाम है।विद्यालय के निदेशक उमेश चन्द्र शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता वर्षों से अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति और छात्रों के निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के अपने लक्ष्य पर निरंतर कार्य कर रहा है, और यही कारण है कि बोर्ड परीक्षाओं में लगातार बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड आधारित परीक्षाओं में इस प्रकार की सफलता संस्थान के लिए गर्व की बात है और यह आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।विद्यालय परिवार ने इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आप सभी को जुड़ शीतल की अनंत शुभकामनाएं!यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, शीतलता और समृद्धि लेकर आए एवं यह पावन पर...
15/04/2026

आप सभी को जुड़ शीतल की अनंत शुभकामनाएं!

यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, शीतलता और समृद्धि लेकर आए एवं यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

Address

Kamla Road, Near Kali Mandir
Jaynagar
847226

Opening Hours

Monday 9am - 1pm
Tuesday 9am - 1pm
Wednesday 9am - 1pm
Thursday 9am - 1pm
Friday 9am - 1pm
Saturday 9am - 1pm

Telephone

+919771138512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Holy Central School,Jaynagar,Madhubani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category