24/05/2025
आर०पी०एस० ग्लोबल स्कूल परिसर में नवनिर्मित एनसीसी फायरिंग रेंज का शुभारम्भ
आर०पी०एस० ग्लोबल स्कूल परिसर में शनिवार को नवनिर्मित एनसीसी रायफल शूटिंग रेंज का विद्यालय प्रबंधक महोदया श्रीमती सत्या सिंह द्वारा विधिवत पूजा अर्चना व मिष्ठान अर्पण के साथ शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर दर्जनों एनसीसी कैडेट्स सहित उनके आलाधिकारियो को मिष्ठान वितरण किया गया एवं उसके बाद विधिवत रूप से एनसीसी पुरुष व महिला वर्ग कैडेट्स द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शूटिंग रेंज पर फायरिंग का अभ्यास किया। इस अवसर पर पूरा परिसर लगभग सेना रेजिमेंट में तब्दील दिखाई दिया व छात्रों में उत्साह दिखाई दिया।
विद्यालय प्रबंधक सत्या सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में बने फायरिग रेंज से एनसीसी कैडे्टस निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले सकेंगे।