11/04/2026
JNV Jamui Alumni Association welcomes Shree Sujeet Kumar taking charge as the principal of JNV Jamui.
Shivam Kumar (2007-2014) welcomed him in-person at the campus today on behalf of all JNV Jamui alumnus.
School’s various conditions have been discussed with him from every aspects and he has ensured for a better future of the school.
The interesting fact is that Shree Sujeet Kumar is also a JNV alumni. He has studied at JNV Buxar (Bihar) from 1995-2002.
21/12/2025
Few glimpses of today's Alumni Meet at JNV Jamui.
13/04/2024
आज, हमारे नवोदय विद्यालय जमुई के नए प्रिंसिपल विनोद सर के आगमन के अवसर पर नवोदय विद्यालय जमुई के पूर्व छात्रों द्वारा उत्साह और खुशी के साथ स्वागत किया गया। प्रिंसिपल सर को पूर्व छात्रों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट की गई। अपनी भावनाओं को संवेदनशीलता से अभिव्यक्त किया और प्रिंसिपल सर का स्नेहपूर्ण स्वागत किया।
प्रिंसिपल सर ने छात्रों के स्नेह और उत्साह का धन्यवाद किया और उनके सुझावों को ध्यान में रखकर विद्यालय को अपने सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह स्वागत एक एकता, सहयोग और समर्थन की भावना की मजबूती को दिखाता है। यह हमारे स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के बीच एक गहरे बंधन का प्रमुख उदाहरण है, जो हमें अपने सपनों और लक्ष्यों की दिशा में साथ चलने के लिए प्रेरित करता है।
ईमानदारी और समर्पण के अद्वितीय उदाहरण नए प्रिंसिपल विनोद कुमार सर का जमुई नवोदय विद्यालय परिवार में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
इस मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्र
अनूप कुमार (2002-2007),
शिवम कुमार (2007-2014),
अभिषेक कुमार (2009-2016),
आलोक कुमार (2012-2017),
आशीष कुमार (2015-2022),
सोनू कुमार (2016-2023),
गुलशन कुमार (2016-2023) एवं अन्य मौजदू थे।
21/01/2024
कहाँ है हमारा विद्यालय : भाग-१
———————————————
एक लंबे अरसे बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, बरहट-जमुई (बिहार) में दिनांक १४-जनवरी-२०२४ को एक भव्य पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।
चूँकि कोविड ने किसी न किसी रूप में हम सब को प्रभावित किया, हमारा नवोदय विद्यालय और वहाँ के क्रियाकलाप भी प्रभावित रहे।
बताते चलें कि नवोदय विद्यालय हमेशा से ही संसाधनों की कमी से जूझता रहा है, ख़ासकर शिक्षकों की कमी से। और वर्तमान में भी स्थिति कुछ संतोषजनक नहीं है। तमाम इसके बावजूद अब तक के छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा का जो अद्भुत प्रदर्शन किया है, वह अतुल्य है। फिर भी बच्चे तो आख़िर बच्चे ही होते हैं न। वे नवोदय जैसे उच्च संस्थान में भी खुली छूट मिलने पर अपनी उच्छृंखलता पर उतर ही आते हैं, इसे मैं बाल सुलभ चपलता और उनकी नासमझी से अधिक कुछ और नहीं देखता। महत्त्वपूर्ण बात यहाँ यह है कि इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। बच्चे इस बात को बाद में रियलाइज़ करेंगे, लेकिन विद्यालय में उपस्थित प्राचार्य, उप-प्राचार्य, और अन्य शिक्षकों का यह कार्मिक और नैतिक दायित्व बनता है कि वे इसमें समय रहते दख़लंदाज़ी करें, बच्चों के लिए उचित-अनुचित का निर्णय स्वयं लें, और बच्चों को सही राह की ओर अग्रसर करें।
———————————————
जारी……………..
15/01/2024
A group photo of JNV Jamui Alumnus and Faculties 😍
15/01/2024
आज के “हिंदुस्तान” अख़बार में #नवोदय_विद्यालय_जमुई के अलुमनी-मीट की खबर। (14-Jan-2024)
02/01/2024
After a close meeting of few alumnus with the school administration, it has been decided to organise Alumni Meet at JNV, Barhat-Jamui (Bihar) on 14-Jan-2024.
All the alumnus are cordially invited to cherish the moments of your Alma-mater.
25/09/2022
जमुई नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्रा समागम-बिहार में शिरकत करते हुए।