17/08/2026
भारतीय विद्या मंदिर उधमपुर में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ🚩🏆
विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (शतरंज, टेबल टेनिस एवं योगासन) का आज भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उधमपुर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक (जम्मू कश्मीर बैंक) श्री अशोक गुप्ता जी, मुख्यवक्ता विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री मान्यवर बाल किशन जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेणु शर्मा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।
प्रमुख विचार एवं उद्बोधन:
मुख्यवक्ता मान्यवर बाल किशन जी: उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्या भारती समाज आधारित सबसे बड़ा गैर-सरकारी संगठन है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार राष्ट्र और संस्कृति के प्रति समर्पित युवा पीढ़ी का निर्माण कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि खेल और शिक्षा के माध्यम से हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प अनुसार आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत के रूप में स्थापित होगा।
विशिष्ट अतिथि श्री अरुण गुप्ता जी (जिला अध्यक्ष, भाजपा): उन्होंने महापुरुषों के उदाहरण देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और चरित्र निर्माण का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने विद्या भारती द्वारा दिए जा रहे उच्च संस्कारों की भी सराहना की।
मुख्य अतिथि श्री अशोक गुप्ता जी: उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "मैदान में हमेशा जीत-हार से परे अनुशासन और निष्ठा के साथ उतरें। असली खिलाड़ी वही है जो खेल को खेल भावना (Sportsmanship) से खेलता है।"
गरिमयी उपस्थिति:
समारोह में भाजपा जिला महासचिव श्री सुनील बडयाल जी, प्रांत मंत्री श्री नेक राम शर्मा जी, प्रांत सह-मंत्री श्री रमेश सिंह जसरोटिया जी, प्रांत कार्यकारणी सदस्य श्री सुरिंद्र मोहन गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष श्री माम चंद मित्तल जी तथा विद्यालय प्रबंध समिति
के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रांत प्रभारी (खेलकूद) श्री रमेश सिंह जसरोटिया जी ने सभी अतिथियों एवं विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
fans
🇮🇳