28/08/2022
28 अगस्त 2022: रविवार का दिन क्या खास लेकर आया है जाने अपना राशिफल
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
आज का भविष्य : धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
आज का भविष्य : आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
आज का भविष्य : वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
आज का भविष्य : बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
आज का भविष्य : किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
आज का भविष्य : यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
आज का भविष्य : आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
आज का भविष्य : जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
आज का भविष्य : कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
आज का भविष्य : आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।
09/03/2020
💮🌿🚩 ।। *हर हर महादेव* ।। 🚩🌿
🌿💮🌻🌅 *सुप्रभातम्* 🌅💮🌿🌻
🌿💮 📜 *अथ् पंचांगम्* 📜💮🌿🌻
🌹🌿🌹💮🌻🌿🌹💮🌻🌿🌹🌿
*दिनाँक -: 09/03/2020,
पूर्णिमा, शुक्ल पक्ष
फाल्गुन
"""""""""""""""""""""""""""""""""""""(समाप्ति काल)
तिथि ---------पूर्णिमा 23:16:31 तक
पक्ष ----------------------------शुक्ल
नक्षत्र --पूर्वाफाल्गुनी 25:07:39
योग --------------धृति 16:56:03
करण ------विष्टि भद्र 13:11:25
करण ------------भाव 23:16:31
वार -------------------------सोमवार
माह ------------------------ फाल्गुन
चन्द्र राशि -------सिंह 30:20:57
चन्द्र राशि ------------------- कन्या
सूर्य राशि ----------------------कुम्भ
रितु --------------------------शिशिर
आयन --------------------उत्तरायण
संवत्सर ----------------------विकारी
संवत्सर (उत्तर) ----------परिधावी
विक्रम संवत ----------------2076
विक्रम संवत (कर्तक)------2076
शाका संवत ----------------1941
वृन्दावन
सूर्योदय -----------------06:36:15
सूर्यास्त -----------------18:23:18
दिन काल --------------11:47:03
रात्री काल -------------12:11:51
चंद्रोदय -----------------18:04:59
चंद्रास्त -----------------30:55:27
लग्न ----कुम्भ 24°47' , 324°47'
सूर्य नक्षत्र -------------पूर्वाभाद्रपदा
चन्द्र नक्षत्र -----------पूर्वाफाल्गुनी
नक्षत्र पाया -------------------रजत
*🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩*
मो ----पूर्वाफाल्गुनी 09:24:37
टा ----पूर्वाफाल्गुनी 14:39:41
टी ----पूर्वाफाल्गुनी 19:53:58
टू ----पूर्वाफाल्गुनी 25:07:39
टे ----उत्तरा फाल्गुनी 30:20:57
*💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮*
ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
=======================
सूर्य=कुम्भ 24°22 ' पू o भा o, 2 सो
चन्द्र =सिंह 14°23 ' पू oफा o ' 1 मो
बुध = कुम्भ 04°50 ' धनिष्ठा' 4 गे
शुक्र= मेष 10°55, अश्विनी ' 4 ला
मंगल=धनु 20°30' पू o षा o ' 3 फा
गुरु=धनु 26°50 ' पू oषाo , 4 ढा
शनि=मकर 02°43' उ oषा o ' 2 भो
राहू=मिथुन 10°32 ' आर्द्रा , 2 घ
केतु=धनु 10 ° 32 ' मूल , 4 भी
*🚩💮🚩शुभा$शुभ मुहूर्त🚩💮🚩*
राहू काल 08:05 - 09:33 अशुभ
यम घंटा 11:01 - 12:30 अशुभ
गुली काल 13:58 - 15:27 अशुभ
अभिजित 12:06 -12:53 शुभ
दूर मुहूर्त 12:53 - 13:40 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:15 - 16:02 अशुभ
💮चोघडिया, दिन
अमृत 06:36 - 08:05 शुभ
काल 08:05 - 09:33 अशुभ
शुभ 09:33 - 11:01 शुभ
रोग 11:01 - 12:30 अशुभ
उद्वेग 12:30 - 13:58 अशुभ
चर 13:58 - 15:27 शुभ
लाभ 15:27 - 16:55 शुभ
अमृत 16:55 - 18:23 शुभ
🚩चोघडिया, रात
चर 18:23 - 19:55 शुभ
रोग 19:55 - 21:26 अशुभ
काल 21:26 - 22:58 अशुभ
लाभ 22:58 - 24:29* शुभ
उद्वेग 24:29* - 26:01* अशुभ
शुभ 26:01* - 27:32* शुभ
अमृत 27:32* - 29:04* शुभ
चर 29:04* - 30:35* शुभ
💮होरा, दिन
चन्द्र 06:36 - 07:35
शनि 07:35 - 08:34
बृहस्पति 08:34 - 09:33
मंगल 09:33 - 10:32
सूर्य 10:32 - 11:31
शुक्र 11:31 - 12:30
बुध 12:30 - 13:29
चन्द्र 13:29 - 14:28
शनि 14:28 - 15:27
बृहस्पति 15:27 - 16:25
मंगल 16:25 - 17:24
सूर्य 17:24 - 18:23
🚩होरा, रात
शुक्र 18:23 - 19:24
बुध 19:24 - 20:25
चन्द्र 20:25 - 21:26
शनि 21:26 - 22:27
बृहस्पति 22:27 - 23:28
मंगल 23:28 - 24:29
सूर्य 24:29* - 25:30
शुक्र 25:30* - 26:31
बुध 26:31* - 27:32
चन्द्र 27:32* - 28:33
शनि 28:33* - 29:34
बृहस्पति 29:34* - 30:35
*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।
*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*
*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
15 + 2 + 1 = 18 ÷ 4 = 2 शेष
आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l
*💮 शिव वास एवं फल -:*
15 + 15 + 5 = 35 ÷ 7 = 0 शेष
शमशान वास = मृत्यु कारक
*🚩भद्रा वास एवं फल -:*
*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*
दोपहर 13:15 तक समाप्त
मृत्यु लोक = सर्वकार्य कारक
*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*
* होलिका दहन
* चतुर्भुज लक्ष्मी जी विवाह (रंगजी )वृन्दावन
*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*
छिन्नोऽपि चंदनतरुर्न जहाति गन्धं
वृध्दोऽपि वारणपतिर्न जहाति लीलाम् ।
यंत्रार्पितो मधुरतां न जहाति चेक्षुः
क्षीणोऽपि न त्यजति शीलगुणान् कुलीनः ।।
।।चा o नी o।।
चन्दन कट जाने पर भी अपनी महक नहीं छोड़ते. हाथी बुढा होने पर भी अपनी लीला नहीं छोड़ता. गन्ना निचोड़े जाने पर भी अपनी मिठास नहीं छोड़ता. उसी प्रकार ऊँचे कुल में पैदा हुआ व्यक्ति अपने उन्नत गुणों को नहीं छोड़ता भले ही उसे कितनी भी गरीबी में क्यों ना बसर करना पड़े.
*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*
गीता -: मोक्षसन्यासयोग अo-18
न तदस्ति पृथिव्यां वा दिवि देवेषु वा पुनः।,
सत्त्वं प्रकृतिजैर्मुक्तं यदेभिःस्यात्त्रिभिर्गुणैः॥,
पृथ्वी में या आकाश में अथवा देवताओं में तथा इनके सिवा और कहीं भी ऐसा कोई भी सत्त्व नहीं है, जो प्रकृति से उत्पन्न इन तीनों गुणों से रहित हो॥,40॥,
*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पूजा-पाठ पर व्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
🐂वृष
किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नेत्र पीड़ा की आशंका है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। जोखिम न लें।
👫मिथुन
कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
🦀कर्क
मानसिक उलझनें रहेंगी। शारीरिक कष्ट से बाधा होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। नए संबंध बनाने से पहले व्यक्ति को परख लें। धोखा खा सकते हैं। आय होगी।
🐅सिंह
किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। थकान महसूस होगी।
🙎कन्या
बोलचाल में संतुलन रखें। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। लाभ होगा।
⚖तुला
पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश शुभ रहेगा। थकान महसूस होगी।
🦂वृश्चिक
कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। संयम बरतें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। दूसरों के कार्य में दखल न लें।
🏹धनु
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आराम तथा मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🐊मकर
प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। विवाद बढ़ने की आशंका है। क्लेश होगा। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
🍯कुंभ
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। शत्रुभय रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय में सुगमता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे।
🐟मीन
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। राजमान व यश प्राप्ति की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
PANDIT VIKRAM SHARMA
Whatsup 98766 93999
।। आपका दिन मंगलमय एवं उत्साहवर्धक हो ।।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
25/02/2020
मंगलवार, 25 फरवरी 2020 : आज उत्साह व प्रसन्नता के समाचार मिलने से खुश रहेंगे इन 3 राशि के लोग
मेष राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
PANDIT VIKRAM SHARMA 98766 93999
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
वृषभ राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
PANDIT VIKRAM SHARMA 98766 93999
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। पुराना रोग उभर सकता है।
मिथुन राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
PANDIT VIKRAM SHARMA 98766 93999
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यकारी अनुबंध होंगे। पैसों की आवक बनी रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें।
कर्क राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
PANDIT VIKRAM SHARMA 98766 93999
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धनार्जन होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के कार्य बनेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
सिंह राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
आज का भविष्य : जल्दबाजी व लापरवाही से नुकसान होगा। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी। अपेक्षाकृत कार्यों में अड़चन आएगी। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। झंझटों में न पड़ें। धैर्य रखें।
कन्या राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लौहपात्र दान करें।
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। निवेश व यात्रा लाभ देंगे।
तुला राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
वृश्चिक राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को चुग्गा डालें।
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। शुभ समय। जल्दबाजी न करें। इष्ट मित्र सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।
धनु राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। शोक समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। थकान महसूस होगी। जोखिम न उठाएं। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। कुसंगति से बचें।
मकर राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
आज का भविष्य : मेहनत सफल रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कुंभ राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। हल्की मजाक करने से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से बचें। व्यय वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। जोखिम न लें।
मीन राशि का भविष्यफल
25 फरवरी 2020 : मंगलवार
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
11/02/2020
Get Immediate Consultancy for All Your Problem Like Love, Marriage, Family, Career, Divorce, Extra Marital Affair, Lost Love, Business, Job or for Any Other Problem Instantly from World Famous Astrologer.
24*7 Available on Call & Whatsapp.
+91-98766.93999
10/02/2020
🚩 श्री गणेशाय नमः 🚩
जन्म कुण्डली में लग्न के अनुसार फल
PANDIT VIKRAM SHARMA
▪️मेष लग्न- जन्म के समय यदि मेष लग्न हो तो जातक का औसत कद, सुघड़ शरीर, तीव्र स्वभाव, लालिमापूर्ण आंखें, महत्वाकांक्षी, साहसी, कमजोर टांगे, स्त्रीप्रिय, अभिमानी तथा अस्थिर धनवाला होता है।
इस लग्न पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव हो तो व्यक्ति आवेशात्मक व झगड़ालू हो जाता है। ये लोग प्राय: स्थिर स्वभाव के नहीं होते, अत: जीवन में ये बार-बार काम बदलते हैं। फिर भी इनमें वला की कार्य कुशलता तथा कभी निराश न होने का गुण होता है। इनका स्वभाव प्राय: गरम होता है तथा ये अपने ऊपर पड़ी जिम्मेदारी को जल्दी ही निबटाना पसन्द करते हैं अर्थात् काम में विलम्ब करना इनका स्वभाव नहीं होता है। ये भोजन के शौकीन होते हैं, लेकिन फिर भी कम भोजन कर पाते हैं तथा जल्दी भोजन करना इनका स्वभाव होता है। कभी कभी इनके नाखूनों में विकार देखा जाता हैं ये लोग साहसिक कामों में अपनी प्रतिभा का विस्तार कर सकते हैं।
▪️वृष लग्न-इस लग्न में जातक मध्यम शरीर, चर्बी रहित तथा शौकीन स्वभाव के होते हैं। ये प्राय: सुदर्शन व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं तथा कई स्त्रियों से भोग करने की लालसा रखते हैं। प्राय: रंग खुलता गेहुआं तथा बाल चमकदार होते हैं। इनकी जांघें मजबूत तथा इनकी चाल मस्तानी होती है। इनमें धैर्य खूब होता है, इसीलिए बहुत जल्दी ये लोग उत्तेजित नहीं होते हैं। यथासम्भव क्रोधित होने पर ये लोग खूंखार हो जाते हैं। ये लोग प्राय: प्रबल इच्छा शक्ति रखते हैं तथा जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं। ये जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाते। ये धन कमाते हैं तथा संसार के सारे सुखों को भोगना चाहते हैं। इनके जीवन का मध्य भाग काफी सुखपूर्वक व्यतीत होता है। इनके यहां कन्या सन्तान की अधिकता होती है।
▪️मिथुन लग्न-मिथुन लग्न में उत्पन्न बालक लम्बे कद व चमकीले नेत्रों वाला होता है। इनकी भुजाएं प्राय: लम्बी देखी गयी हैं। ये लोग प्राय: खुश मिजाज व चिन्तारहित होते हैं। ये लोग प्राय: प्राचीन शास्त्रों में रुचि रखते हैं। तथा कुशल वक्ता होते हैं। अपनी बात को प्रभावी ढंग से पेश करना इनकी विशेषता होती है। इनकी नाम लम्बी व ऊंची होती है। ये लोग स्त्रियों या अपने से कम उम्र के लोगों से दोस्ती रखते हैं। इनकी एकतरफा निर्णय करने की शक्ति कुछ कम होती है। ये लोग कई व्यवसाय कर सकते हैं। स्वभावत: भावुक होते हैं तथा भावावेश में कभी अपना नुकसान सहकर भी परोपकार करते हैं। ये लोग उच्च बौद्धिक स्तर के होते हैं। तथा शीघ्र धनी बनने के चक्कर में कभी कभी सट्टा या लॉटरी का शौक पाल लेते हैं। इनकी मध्य अवस्था प्राय: संघर्षपूर्ण होती है। ये लोग कवित्व शक्ति से भी पूर्ण होते हैं।
▪️कर्क लग्न-इन लग्न के लोग छोटे कद वाले होते हैं। इनका शरीर प्राय: मोटापा लिए होता है तथा जलतत्व राशि होने के कारण जल्दी सर्दी की पकड़ में आ जाते हैं। इनके फेफड़े कमजोर होते है। इन्हें नशीले पदार्थों का शौक होता है। इनका जीवन प्राय: परिवर्तनशील होता है। पूर्वावस्था में इन्हें संघर्ष करना पड़ता है। इनकी कल्पना शक्ति अच्छी होती है तथा लेखन का इन्हें शौक होता है। आवेश इनकी कमजोरी होती है तथा जीवन में ये तेज रफ्तार से दौड़ना चाहते हैं। ये लोग प्राय: मध्यावस्था में धन व सम्मान अर्जित करते हैं तथा स्वयं को कुछ श्रेष्ठ मानते हैं। इनकी स्मरण-शक्ति भी अद्भुत देखी गई है। ये लोग प्राय: बातूनी होते हैं। यदि सप्तम स्थान पर शुभ ग्रहों का प्रभाव न हो तो इनका वैवाहिक जीवन सुखी नहीं होता। गृहस्थ जीवन से ये बहुत लगाव रखते हैं। धन जमा करना इनका स्वप्न होता है। इन्हें अच्छी चीजों का शौक होता है। इनकी विचारधारा कभी बहुत शूरतापूर्ण तथा कभी बहुत भीरू होती है। जीवन के तीसरे पहर में इन्हें विरासत में धन-सम्पत्ति भी प्राप्त होती है।
▪️सिंह लग्न-इस लग्न के जातक तीक्ष्ण स्वभाव वाले तथा क्रोधी होते हैं। इनका कद मध्यम व व्यक्तित्व रौबीला होता है, इन्हें पेट व दांत के रोग होने की सम्भावना रहती है। महत्वाकांक्षा बहुत होती है। ये लोग अपनी बात से बहुत हठी होते हैं तथा उच्चाधिकार प्राप्त होने पर ये खूब रौब जमाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन प्राय: सुखी नहीं होता। ये लोग राजनीति में भी पड़ते हैं। ये लोग दूसरों पर अधिक विश्वास रखते हैं। प्राय: कृपालु व उदार-हृदय वाले ये लोग बहुत न्यायप्रिय होते हैं। माता के ये अधिक दुलारे होते हैं। इन्हें अभक्ष्य भक्षण का भी शौक होता है। पुत्र कम होते हैं। तथा सन्तान भी कम होती हैं।
▪️कन्या लग्न- इस लग्न के व्यक्ति प्राय: मोटे नहीं होते तथा इनकी तोंद कम निकलती है। ये लोग समय-चतुर तथा बुद्घिमान होते हैं। औपचारिक शिक्षा में इनकी अभिरुचि कम होती है। ये लोग दुनियादारी में काफी तेज होते हैं। ये लोग शास्त्र के अर्थ को समझने वाले, गणित प्रेमी, चिकित्सा या ज्योतिष का शौक रखने वाले तथा गुणी होते हैं। ये लोग विवाह देर से करते हैं तथा विवाह के बाद गृहस्थी में रम जाते हैं। इनकी भौंहे आपस में मिली होती हैं। ये श्रृंगार प्रिय होते हैं। इनका झुकाव धन इकट्ठा करने की तरफ अधिक होता है। ये परिवर्तनशील स्वभाव के होते हैं। अत: ये हरफनमौला बनने का प्रयास करते हैं। यदि कमजोर लग्न हो तो भाग्यहीन होते हैं तथा बली लग्न में संघर्ष के बाद अच्छी सफलता पाते हैं। इन्हें यात्राओं का बहुत शौक होता है। इनकी अभिरुचियों में स्त्रीत्व का प्रभाव पाया जाता है।
▪️तुला लग्न-इन लग्न के लोगों का व्यक्तित्व शानदार तथा आकर्षक होता है। इनकी नाक लम्बी व रंग गोरा होता है। ये मूल रूप से बड़े धार्मिक, सत्यवादी, इन्द्रियों को वश में करने वाले तथा तीव्र बुद्घि वाले होते हैं। ये धीर गम्भीर स्वभाव रखते हैं। यदि अष्टम स्थान तथा वृहस्पति पर शुभ प्रभाव हो तो ये सांसारिक होते हुए भी मानवीय मूल्यों की मिसाल होते हैं। क्रूर प्रभाव पड़ने से प्राय: तेज, चालक व शारीरिक श्रम करने वाले हो जाते हैं। इन लोगों में वैरागय की भावना भी जाग सकती है। ये लोग प्राय: सांसारिक सम्बन्धों को अधिक विस्तार नहीं देते है तथा प्राय: अपने परिवार के विरोध का सामना करते हैं। इनकी कल्पना शक्ति व विचारों का स्तर सामान्यत: उन्नत होता है। ये लोकप्रियता प्राप्त करते हैं। कई बड़े सत्पुरुषों का जन्म तुला लग्न में हुआ है। महात्मा गांधी व विवेकानन्द तुला लग्न के व्यक्ति थे। तुला लग्न के व्यक्ति बहुत प्रेममय होते हैं। ये लोग प्राय: लेखक, उपदेशक, व्यापारी आदि भी पाए जाते हैं।
▪️वृश्चिक लग्न-इन लग्न के लोग संतुलित शरीर के होते हैं तथा इनके घुटने व पिंडलियां गोलाई लिए होती हैं। ये लोग अपनी बात पर अड़ जाते हैं, प्राय: ये बिना सोचे समझे भी बात को पकड़ कर अड़ते हैं। यद्यपि इनकी कल्पना शक्ति तीव्र होती है तथा ये बुद्धिमान भी होते हैं लेकिन अपने निकटवर्ती धोखेबाज को भी नहीं पहचान पाते। अक्सर ठगे जाने पर अक्लमंदी दिखाते हैं। इन्हें असानी से किसी तरफ भी मोड़ा जा सकता है। ये कामुक स्वभाव के होते हैं तथा अपनी स्त्री के अतिरिक्त भी अन्य स्त्रियों से शारीरिक सम्बन्ध रखते हैं। दिखने में सरल होते हैं लेकिन अनेक फलितवेत्ता इस बात से सहमत हैं। कि इनमें छिपे तौर पर पाप करने की प्रवृत्ति होती है। स्वभावत: ये खर्चीले स्वभाव के होते हैं, लेकिन अधिकांश खर्च अपने आराम व शौक पर करते हैं। इनका घरेलू जीवन अक्सर अस्त व्यस्त होता है, यदि शुभ प्रभाव से युक्त लग्न हो तो इनकी रुचि गुप्त विद्याओं की तरफ हो जाती है। शुभ प्रभाव वाले लग्न में उत्पन्न होने पर ये कुशल प्रशासक भी होते हैं।
▪️धनु लग्न-ये लोग अच्छे शारीरिक गठन वाले होते हैं। शुभ प्रभाव होने पर ये लोग काफी सुन्दर होते हैं। लग्न पर बुरा प्रभाव होने पर इनके दॉत व नाक मोटे हो जाते हैं। ये परिश्रमी तथा धैर्यवान होते हैं। ये लोग जल्दी निर्णय नहीं ले पाते तथा काफी सोच विचार के उपरान्त ही कोई काम करते हैं। ये जोशीले व आलस्य रहित होते हैं अत: जीवन में ये काफी आगे बढ़ते हैं। ये लोग अक्सर सत्यवादी तथा ईमानदार होते हैं लेकिन शनि, राहु, मंगल का प्रभाव लग्न पर हो तो ये प्राय: स्वार्थी व धोखेबाज भी बन जाते हैं। तब इनकी कथनी व करनी में बहुत अन्तर होता है। प्राय: ये लोग धनी तथा भाग्यशाली होते हैं।
▪️मकर लग्न-इस लग्न के लोग लम्बे कद के निकलते हैं। इनका शारीरिक विकास धीरे-धीरे होता है। ये दिखने में कठोर व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग दूसरों की बात को बड़े ध्यान से सुनते हैं तथा सुन-सुनकर ही बहुत कुछ सीखते हैं। इनकी सहन शक्ति बहुत होती है। ये लोग हर एक बात को बड़े व्यावहारिक दृष्टिकोण से देखते हैं। ये लोग धीरे-धीरे सन्तोष से अपना काम करते है। यदि लग्न पर अशुभ प्रभाव हो तो ये लोग धोखेबाज, जेब कतरे, चोर तथा दादागिरी दिखाने वाले हो जाते हैं। इसके विपरीत शुभ प्रभाव होने पर ये ईमानदार तथा कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। ये लोग अन्धभक्ति करने वाले, स्रेह से सब कुछ न्यौछावर करने वाले तथा शक्ति से वश में न होने वाले होते हैं। ये लोग बहुत परिश्रमी होते हैं। तथा सबके प्रति बड़ा सेवा भाव रखते हैं। यदि इनके स्वाभिमान की रक्षा होती रहे तो बड़े-बड़े दान-पुण्य के महान कार्य कर देते हैं। ये अड़ियल होते हैं। तथा मुसीबत का सीना तान कर सामना करते हैं। प्राय: ये पुरानी विचार धाराओं को मानने वाले होते हैं।
▪️कुम्भ लग्न-इस लग्न के व्यक्ति पूरे लम्बे कद तथा लम्बी गरदन वाले होते हैं। ये लोग बहुत सन्तुलित स्वभाव वाले तथा एकान्त प्रिय देखे गए हैं। संघर्ष करने की इनमें क्षमता होती है। ये लोग अपने सिद्घान्त के लिए सब कुछ दांव पर लगा सकते हैं। इनका कभी कभी थोड़े समय के लिए बहुत भाग्योदय हो जाता है। ये लोग बीस वर्ष के उपरान्त ही सफलता पाना शुरू करते हैं। इनके काम रातों रात सम्पन्न नहीं होते, अपितु मेहनत से करने पड़ते हैं। इन्हें अपनी बात समझाकर अपने ढंग से चलाना बड़ा मुश्किल कार्य होता है। लेकिन बात समझ में आने पर ये पूरी ईमानदारी व तत्परता से उसे मान लेंगे। इन्हें जीवन में प्राय: हर सिरे से असन्तोष होता है। ये लोग अपने असन्तोष को कभी कभी संघर्ष की शक्ल में या विद्रोह के रूप में प्रकट करते हैं। शारीरिक कष्ट सहने की इनमें अद्भुत क्षमता पाई जाती है। इनका विवाह थोड़ी देर से तथा अक्सर बेमेल होता है। ये लोग सबको अपने ढंग से चलाने का प्रयास करते हैं। प्राय: इनका भाग्योदय स्थायी नहीं होता है। फिर भी ये अपने क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध होते हैं।
▪️मीन लग्न-इन लग्न के व्यक्ति प्राय: नाटे देखे जाते हैं। इनका माथा औसत शरीर के अनुपात में थोड़ा बड़ा दिखता है। ये लोग जीवन में बेचैनी अनुभव करते हैं तथा कभी कभी दार्शनिकता की तरफ झुक जाते हैं। ये लोग अस्थिर स्वभाव के होते हैं। इनमें अभिनेता, कवि, चिकित्सक, अध्यापक, या संगीतकार बनने योग्य गुण होते हैं। इन्हें प्राय: पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होती है तथा ये लोग उसे बढ़ाने की पूरी कोशिश करते हैं। भीतरी तौर पर ये लोग दब्बू तथा डरपोक होते हैं।
इन्हें सन्तान अधिक होती है। तथा ये स्वभाव से उद्यमी नहीं होते हैं। इन्हें जीवन में अचानक हानि उठानी पड़ती है। यदि वृहस्पति अशुभ स्थानों में अशुभ प्रभाव में हो तो प्रारम्भिक अवस्था में इनके जीवन की सम्भावना क्षीण होती हैं।
इस तरह हमने जाना कि जन्म लग्न मानव स्वभाव व उसके व्यक्तित्व की संरचना में बड़ा योगदान करता है। लग्न पर प्रभाव से उपर्युक्त गुणों में न्यूनता या अधिकता देखी जाती है। यदि लग्नेश बलवान होकर शुभ स्थानों में शुभ ग्रहों से दृष्ट या युत हो तो बहुत से दोषों को दूर कर देता है।
PANDIT VIKRAM SHARMA
01/04/2018
Get Immediate Consultancy for All Your Problem Like Love, Marriage, Family, Career, Divorce, Extra Marital Affair, Lost Love, Business, Job or for Any Other Problem Instantly from World Famous Astrologer.
24*7 Available on Call & Whatsapp.
+91-9501295758
07/10/2013
FAMOUS WELL EDUCATED ASTROLOGER 20YEARS EXPERIENCED HAVE ANY PROBLEM IN YOUR LIFE? PLEASE COME TO ME. DON,T WORRY, I WILLSOLVE THEM IN FEW DAYS ASTROLOGER. NUMEROLOGIST PALMIST. JYOTISH,VASTU & PALMISTRY CAREER FORECAST,FINANCIAL FORECAST,OVERCOME RELATIONSHIP & MARTIAL PROBLEMS.
07/10/2013
FAMOUS WELL EDUCATED ASTROLOGER 20YEARS EXPERIENCED HAVE ANY PROBLEM IN YOUR LIFE? PLEASE COME TO ME. DON,T WORRY, I WILLSOLVE THEM IN FEW DAYS ASTROLOGER. NUMEROLOGIST PALMIST. JYOTISH,VASTU & PALMISTRY CAREER FORECAST,FINANCIAL FORECAST,OVERCOME RELATIONSHIP & MARTIAL PROBLEMS.
Love problem solution baba- 98766-93999
FAMOUS WELL EDUCATED ASTROLOGER 20YEARS EXPERIENCED HAVE ANY PROBLEM IN YOUR LIFE? PLEASE COME TO ME
07/10/2013
FAMOUS WELL EDUCATED ASTROLOGER 20YEARS EXPERIENCED HAVE ANY PROBLEM IN YOUR LIFE? PLEASE COME TO ME. DON,T WORRY, I WILLSOLVE THEM IN FEW DAYS ASTROLOGER. NUMEROLOGIST PALMIST. JYOTISH,VASTU & PALMISTRY CAREER FORECAST,FINANCIAL FORECAST,OVERCOME RELATIONSHIP & MARTIAL PROBLEMS.